इमरान खान की बहन के साथ चौंकाने वाली घटना, जेल के बाहर मुंह पर अंडा फेंककर मारा; दो गिरफ्तार
Imran Khan Sister: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खानम पर रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर अंडा फेंका गया। जब यह घटना तब घटी जब वह प्रेस को संबोधित कर रही थीं।
- Written By: सौरभ शर्मा
पाकिस्तान जेल के बाहर इमरान खान की बहन पर अंडा फेंका गया (फोटो- सोशल मीडिया)
Imran Khan Sister Aleema Khanum Egg Thrown: रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर एक नयां वाक्या गठित हो गया जब पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खानम पर एक अंडा फेंका गया जो सीधा जाकर उनकी मुंह को लगा। यह घटना तब हुई जब वह तोशाखाना मामले की सुनवाई के बाद मीडिया से बात कर रही थीं। वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि अंडा सीधे उनकी ठोड़ी पर लगा और फिर उनके कपड़ों पर जा गिरा। इस अप्रत्याशित हमले से वहां मौजूद लोग सन्न रह गए और एक महिला को चिल्लाते हुए सुना गया, “यह कौन है?” और “यह किसने किया?”
इस पूरी घटना के दौरान अलीमा खानम हैरान तो हुईं, लेकिन उन्होंने अपना संयम नहीं खोया। उन्होंने शांति से कहा, “कोई बात नहीं, जाने दो।” यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। यह घटना उस दिन हुई जब इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के खिलाफ तोशाखाना मामले की सुनवाई 8 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। इस मामले में खान पर सरकारी खजाने से मिले उपहारों को अवैध रूप से बेचने का आरोप है।
Strongly condemn the disgraceful act of throwing an egg at Aleema Khanum, sister of former Prime Minister Imran Khan. No political disagreement should ever justify such disrespect. Pakistan’s politics need dialogue, not humiliation. #AleemaKhanum #StayStrongAleemaKhan pic.twitter.com/U5e2J1djPc — SAQIB (@saqibhussaiinn) September 5, 2025
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
पाकिस्तानियों पर चढ़ा कॉकरोच का बुखार, CJP की देखा-देखी बना ली अपनी कॉकरोच अवामी पार्टी, पर कर दी ये बड़ी गलती
सवाल पूछने पर क्यों हुआ ये हमला?
पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गईं दोनों महिलाएं पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) की ही समर्थक थीं। वे अलीमा खानम द्वारा एक पत्रकार के सवाल का जवाब न देने से नाराज थीं। दरअसल, पत्रकार तैय्यब बलूच के बारे में सवाल पूछ रहे थे, जिन्होंने अलीमा पर चंदे के पैसे से संपत्ति खरीदने का आरोप लगाया था। पत्रकारों ने पूछा, “आपने सवाल का जवाब नहीं दिया; बल्कि तैय्यब बलूच को धमकाया गया। क्या सवाल पूछना गुनाह है?” तैय्यब बलूच ने यह भी दावा किया था कि पीटीआई की टीम ने उनके खिलाफ एक अभियान चलाया और उन्हें धमकियां भी दीं।
यह भी पढ़ें: कश्मीर के सांसद की किन्नरों ने कर दी कुटाई, रशीद पर तिहाड़ में जानलेवा हमला; चमत्कार से बची जान
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पीटीआई समर्थकों ने इस पूरे घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, “ऐसा व्यवहार न केवल अनैतिक है, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण भी है, क्योंकि यह राजनीतिक असहमति को अपमान और हमलों में बदल देना कतई सही नहीं है। मतभेद एक बात है, लेकिन शिष्टाचार और सम्मान को कभी नहीं त्यागना चाहिए।” वहीं, एक अन्य यूजर ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर राजनीतिक विरोधियों को जिम्मेदार ठहराते हुए दावा किया, “यह शर्मनाक कृत्य असीम मुनीर और नून लीग का है; ये लोग खान और उनके परिवार से बेहद डरते हैं।” गौरतलब है कि इमरान खान को अगस्त 2023 में 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपये से अधिक मूल्य के तोशाखाना उपहार बेचने के आरोप में तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।
