पाकिस्तानियों पर चढ़ा कॉकरोच का बुखार, CJP की देखा-देखी बना ली अपनी कॉकरोच अवामी पार्टी, पर कर दी ये बड़ी गलती
Pakistani Copy Cockroach Janta Party: भारत की CJP की तर्ज पर पाकिस्तान में 'कॉकरोच अवामी पार्टी' (CAP) वायरल हो रही है, जो मीम्स के जरिए वहां की सत्ताधारी पार्टियों पर कड़ा तंज कस रही है।
- Written By: अक्षय साहू
पाकिस्तानियों ने कॉकरोच अवामी पार्टी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Cockroach Janta Party Craze in Pakistan: भारत में इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर आम आदमी के बीच काफी तेज है। विरोध, मीम और मजाक के बनी कॉकरोच जनता पार्टी अब सिर्फ एक मीम पेज बनाकर नहीं रह गया है। बल्कि अब इसे सोशल मीडिया राजनीतिक आंदोलन के तौर पर देखा जाने लगा है। जिसकी धमक भारत के साथ पाकिस्तान में भी सुनाई देनी शुरू हो गई है।
दरअसर, भारत के कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तर्ज पर पाकिस्तान में कॉकरोच अवामी पार्टी (CAP) और कॉकरोच अवामी लीग (CAL) सोशल मीडिया पार्टी बन गई है। ये मुख्यतः पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N), पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) पर तंज है, जो इस समय पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी है।
कैसे शुरु हुई थी कॉकरोच जनता पार्टी?
भारत में CJP की शुरुआत एक हफ्ता पहले 16 मई को हुई थी। इसकी वजह भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत का एक बयान था, जिसमें उन्होंने कुछ बेरोजगार एक्टिविस्ट युवाओं की तुलना “कॉकरोच” और “पैरासाइट” से की थी। हालांकि उन्होंने बाद में अपने बयान को लेकर सफाई दी थी, लेकिन सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर काफी बहस शुरू हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
हाईवे पर लगे CCTV की पाकिस्तान में स्क्रीनिंग! पठानकोट से पकड़ा गया जासूस, सेना का लाइव डेटा कर रहा था शेयर
उमर खालिद को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत…पुलिस के विरोध बाद भी मिली 3 दिन की जमानत, करना होगा ये काम
BRICS में भारत ने चला ऐसा दांव कि उड़ी पाकिस्तान की नींद! इस बड़े मुस्लिम देश ने भी कर दिया समर्थन का ऐलान
US Iran Peace: शांति की रट केवल छलावा! खुफिया रिपोर्ट का दावा- पीठ पीछे कुछ और ही खिचड़ी पका रहा पाकिस्तान
इस मौके का फायदा उठाते हुए अमेरिका में रहने वाले अभिजीत डिपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी” शुरू की। उन्होंने गूगल फॉर्म के जरिए लोगों को सदस्य बनने के लिए भी जोड़ा। डिपके ने कहा कि वह खुद को उसी “कॉकरोच” की तरह मानते हैं, जिसकी बात की गई थी।
इंस्टाग्राम पर बीजेपी कांग्रेस छोड़ा पीछे
CJP ने कुछ ही दिनों में पार्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट बहुत लोकप्रिय हो गया और इसके 15 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। यह संख्या BJP और कांग्रेस के आधिकारिक अकाउंट्स से भी ज्यादा है। CJP खुद को बेरोजगार और निराश युवाओं की आवाज बताती है। पार्टी की मांगों में बेहतर शिक्षा, अच्छी हेल्थकेयर, रोजगार के ज्यादा मौके, परीक्षा प्रणाली में सुधार और सरकारी अधिकारियों की जवाबदेही शामिल है।
हालांकि भारत में पार्टी का X अकाउंट बंद कर दिया गया था, लेकिन बाद में यह नए अकाउंट के साथ वापस आ गया। पार्टी ने अपने नाम और लोगो के लिए ट्रेडमार्क आवेदन भी किया है।
यह भी पढ़ें- BRICS में भारत ने चला ऐसा दांव कि उड़ी पाकिस्तान की नींद! इस बड़े मुस्लिम देश ने भी कर दिया समर्थन का ऐलान
पाकिस्तान में अलग-अलग वर्जन
पाकिस्तान के ग्रुप बेरोजगारी, खराब गवर्नेंस और राजनीतिक व्यवस्था से युवाओं की नाराजगी को मीम्स और व्यंग्य के जरिए दिखा रहे हैं। हालांकि भारत की CJP का एक स्पष्ट संस्थापक और मैनिफेस्टो है, लेकिन पाकिस्तान में इसके कई अलग-अलग वर्जन सोशल मीडिया पर चल रहे हैं।
