Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO

Quetta Railway Track Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए भीषण धमाके में 23 लोगों की मौत हो गई और 47 घायल हैं। विस्फोट के बाद अस्पताल में इमरजेंसी घोषित।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: May 24, 2026 | 12:11 PM

पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pakistan Railway Track Blast: पाकिस्तान के क्वेटा शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रेलवे ट्रैक के पास हुए बड़ा धमाका जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह एक आत्मघाती हमला है।

जानकारी के मुताबिक, विस्फोट इतना बड़ा और तेज था कि इससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फौरन अस्पतालों में भर्ती करवाया। इसके अलावा इलाके सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

#Quetta blast update 🚨 At least 16 people reportedly killed and 30 injured in the explosion. Several women and children are among the injured. Bodies shifted to Civil Hospital Quetta. Vehicles near the railway track were also damaged.#Balochistan #Pakistan #QuettaBlast pic.twitter.com/rqdfAW3PgO — Breaking News World (@WorldAlertHi) May 24, 2026

सम्बंधित ख़बरें

फिलीपींस में कुदरत का कहर: आंधी से ढही 9 मंजिला इमारत, मलबे में दबे दर्जनों मजदूरों को बचाने की जंग जारी!

Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा

White House Firing: व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग से हड़कंप, हमलावर की तस्वीर आई सामने; कौन है मास्टरमाइंड? 

एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ने को तैयार हुआ तेहरान, ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- जल्द होगी घोषणा

धमाके से मालगाड़ी पटरी से उतरी

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, धमाके से एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। बताया जा रहा है कि धमाके के वक्त ट्रेन क्वेटा कैंट इलाके की ओर जा रही थी, तभी अचानक रेलवे लाइन में विस्फोट हुआ। जानकारी के मुताबिक, धमाके के बाद इलाके में  गोलियों की आवाजें भी सुनी गई हैं। जिसके चलते पूरे इलाके में डर का माहौल है।

बलूचिस्तान सरकार के अधिकारी बाबर यूसुफजई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, पुलिस, सुरक्षा बल और आपातकालीन सहायता टीमें मौके पर मौजूद है और राहत बचाव अभियान जारी है। यूसुफजई ने बताया कि पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि धमका कैसे हुआ।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली धमाके दी जिम्मेदारी

इस धमाके की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। बीएलए ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि, आज सुबह मजीद ब्रिगेड जो बलूच लिबरेशन आर्मी की फिदायी (आत्मघाती हमलावर) यूनिट है, ने एक बहुत ही ऑर्गनाइज़्ड फिदायी हमला करके क्वेटा कैंट से पाकिस्तानी सेना के लोगों को ले जा रही ट्रेन को निशाना बनाया। बलूचिस्तान पाकिस्तान का महत्वपूर्ण इलाका है, जहां लंबे समय से हिंसा और अलगाववादी गतिविधियां होती रही हैं।

यह भी पढ़ें- Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा

रेल मंत्री ने की हमले की निंदा

पाकिस्तान के रेल मंत्री मोहम्मद हनीफ अब्बासी ने इसे कायराना आतंकी हमला बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ऐसे आतंकी पाकिस्तान के हौसलों को कमजोर नहीं कर सकते हैं। अब्बासी ने बताया कि रेस्क्यू टीमें फंसे हुए लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जा रही है, मौके पर ट्रक और राहत ट्रेन भी मौजूद है।

Quetta railway track bomb blast pakistan 23 killed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 24, 2026 | 11:36 AM

Topics:  

  • Balochistan
  • Pakistan
  • Terrorist Arrest
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.