- Hindi News »
- World »
- Pakistan Foreign Minister Ishaq Dar Comments On Indus Water Treaty
‘भारत से बात करने के लिए तैयार लेकिन…’ सिंधु जल समझौते पर क्या बोल गए पाक विदेश मंत्री इशाक डार?
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत के साथ रिश्तों को लेकर देश की स्थिति साफ करते हुए कहा कि इस्लामाबाद गंभीर बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाएगा।
- Written By: अमन उपाध्याय

पाक विदेश मंत्री इशाक डार, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बुधवार को बयान दिया कि फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी तरह के सैन्य टकराव की संभावना बहुत ही कम है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यदि भविष्य में हालात बिगड़ते हैं और तनाव बढ़ता है, तो पाकिस्तान उसका सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार रहेगा।
यह बयान उस समय आया है जब दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। इसकी पृष्ठभूमि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल में हुए आतंकी हमले और उसके बाद उत्पन्न हुई कूटनीतिक और सामरिक हलचलों से जुड़ी है। इस्लामाबाद में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डार ने यह भी बताया कि यह ब्रीफिंग प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की चार देशों की हालिया विदेश यात्रा के संदर्भ में आयोजित की गई थी, जिसमें क्षेत्रीय सहयोग और राजनयिक तालमेल पर चर्चा की गई।
भारत के साथ संबंधों पर कही ये बात
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत के साथ संबंधों पर देश की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि इस्लामाबाद सार्थक वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन किसी तरह की हड़बड़ी में नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की प्राथमिकता एक समग्र बातचीत प्रक्रिया है, जिसमें आतंकवाद जैसे सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ सिंधु जल संधि (IWT) जैसे बहुपक्षीय और संसाधनों से संबंधित मसले भी शामिल हों।
सम्बंधित ख़बरें
सऊदी-बहरीन से दुबई तक हड़कंप! ईरान के निशाने पर ‘एक के बदले अरब जगत के 8 पुल’, तेहरान की धमकी बढ़ी टेंशन
अय्याशी के आरोप या राजनीतिक साजिश? आर्मी चीफ को हटाने के बाद ट्रंप के निशाने पर काश पटेल, तुलसी भी रडार पर
ऐन वक्त पर दगा दे गया ईरान! भारत आ रहा तेल का जहाज अचानक मुड़ा चीन की तरफ, भारतीय रिफाइनरियों की उड़ी नींद
Iran ने मार गिराया अमेरिका का सबसे घातक विमान, देसी एयर-डिफेंस सिस्टम से F-35 के उड़ाए परखच्चे, देखें VIDEO
साथ ही, डार ने यह भी साफ किया कि सिंधु जल संधि को पाकिस्तान या भारत द्वारा एकतरफा रूप से समाप्त या निलंबित नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय समझौतों और कानूनी दायित्वों के तहत स्थापित है।
पहलगाम हमले की जांच कराने की मांग
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने हाल ही में हुए पहलगाम हमले की निष्पक्ष जांच कराने की पेशकश एक बार फिर दोहराई है, जिसे भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष की वजह माना जा रहा है। डार ने दावा किया कि पाकिस्तान की सैन्य प्रतिक्रिया की व्यापक सराहना हुई है और वैश्विक मंचों पर उसके कूटनीतिक प्रयासों को भी सकारात्मक रूप में देखा गया है।
पाकिस्तान में बकरीद मनाने पर रोक! नवाज सरकार ने इन मुसलमानों को दी धमकी, कई गिरफ्तार
डार ने यह भी बताया कि संघर्ष के दौरान अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब, यूएई, कतर, ईरान सहित कई अन्य देशों ने तनाव कम करने और शांति बहाल करने में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्होंने उनका धन्यवाद किया।
सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगे शरीफ
उन्होंने यह जानकारी भी दी कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अगले 24 घंटों में सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगे, जहां वे भारत-पाक तनाव के समय सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए सऊदी नेतृत्व का आभार प्रकट करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में पीएम शरीफ ने तुर्किए, ईरान, अजरबैजान और ताजिकिस्तान की यात्रा की थी, जहां उन्होंने भारत के साथ संघर्ष के दौरान समर्थन और एकजुटता के लिए उन देशों का धन्यवाद किया।
Pakistan foreign minister ishaq dar comments on indus water treaty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रेग्नेंट सुरभि ज्योति को लेकर फैली ‘डबल खुशखबरी’ की चर्चा, क्या जुड़वा बच्चों को देंगी जन्म?
Apr 03, 2026 | 03:09 PM50 रुपये में घूुमें दिल्ली की यह 5 जगहें! ! इतिहास और संस्कृति का मिलेगा अनोखा अनुभव
Apr 03, 2026 | 03:07 PMऔरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
Apr 03, 2026 | 03:03 PMसऊदी-बहरीन से दुबई तक हड़कंप! ईरान के निशाने पर ‘एक के बदले अरब जगत के 8 पुल’, तेहरान की धमकी बढ़ी टेंशन
Apr 03, 2026 | 03:02 PMजन्मदिन विशेष: जब ट्रैक्टर लेकर संसद पहुंच गए थे दुष्यंत चौटाला! हरियाणा के इस ‘लाल’ ने कैसे बदली सियासत?
Apr 03, 2026 | 02:54 PMNavi Mumbai में बड़ा लैंड स्कैम! CIDCO के सरकारी प्लॉट को फर्जी कागजों से बेचा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Apr 03, 2026 | 02:50 PMफुलेरा में फिर बजेगा हंसी-ठहाकों का डंका, ‘पंचायत 5’ की शूटिंग शुरू, सामने आईं तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













