Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाकिस्तान का बड़ा फैसला, भारतीय विमानों पर पाबंदी 24 अगस्त तक बढ़ाई गई

Pakistan airspace Ban: पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) ने भारतीय हवाई जहाज़ों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को 24 अगस्त तक बंद रखने का निर्णय लिया है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 19, 2025 | 09:21 AM

एयर इंडिया विमान (सांकेतिक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) ने एक बार फिर भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस के उपयोग पर रोक की समयसीमा बढ़ा दी है। नई जानकारी के अनुसार, अब यह प्रतिबंध 24 अगस्त तक लागू रहेगा। यह रोक उन सभी भारतीय विमानों पर लागू होगी जो भारत द्वारा स्वामित्व, संचालन या लीज पर लिए गए हैं, चाहे वे नागरिक हों या सैन्य।

यह फैसला शुक्रवार, 18 जुलाई को दोपहर 3:50 बजे जारी किए गए नोटम (NOTAM) के माध्यम से लिया गया, जो तुरंत प्रभावी हो गया। अब यह पाबंदी 24 अगस्त की सुबह 5:19 बजे तक जारी रहेगी।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुआ था फैसला

भारत ने भी पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध 30 अप्रैल से प्रभावी है और फिलहाल 24 जुलाई तक लागू रहेगा। यह कदम 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में उठाया गया था, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। 24 अप्रैल को हुए हमले के 48 घंटे बाद, पाकिस्तान ने भारतीय हवाई यातायात पर प्रतिबंध लगा दिया।

सम्बंधित ख़बरें

सरकार गिराने वाले खुद हारे, जमात पर भारी पड़ा इस्लाम प्रेम! हिंदूओं ने निभाई BNP की जीत में अहम भूमिका

Immigration Law: अमेरिकी सीनेट में इमीग्रेशन कानूनों पर छिड़ी जंग, प्रवासियों और नागरिक स्वतंत्रता पर बहस

Bangladesh Election 2026: जमात से गठबंधन छात्रों की पार्टी NCP को पड़ा भारी, मिली करारी हार

आजादी के 55 साल बाद बांग्लादेश को मिला पहला हिंदू सांसद, जानें कौन हैं गयेश्वर चंद्र रॉय

वायु सीमा में प्रवेश करने से रोक

इसके जवाब में जवाबी कार्रवाई में भारत ने भी पाकिस्तानी विमानों को अपने वायु सीमा में प्रवेश करने से रोक दिया। तब से दोनों पड़ोसी देशों ने एक-दूसरे के विमानों को अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी है। बता दें कि भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए बंद किए गए अपने एयरस्पेस को पहले 24 मई को खोलने की योजना बनाई थी, लेकिन इस प्रतिबंध को एक महीने बढ़ाकर 24 जून तक कर दिया गया था। अब सोमवार को जारी एक नए एनओटीएएम (नोटिस टू एयरमैन) के तहत इस पाबंदी की अवधि और एक महीने बढ़ा दी गई है, जो अब 24 जुलाई, 2025 तक लागू रहेगी।

यह भी पढे़ें:-  ड्रूज क्षेत्र में थमी जंग, इजरायल-सीरिया के बीच हुआ सीजफायर, US का बड़ा ऐलान

भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल तनावपूर्ण

भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमले का जवाब देने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया। 6 और 7 मई की आधी रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाक-अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद 9 आतंकवादी ठिकानों पर सटीक सैन्य हमले किए। इस सैन्य कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो गई।

पाकिस्तान की ओर से कई बार ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने सभी हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। फिलहाल दोनों देशों के बीच आपसी सहमति से  युद्धविराम की स्थिति बनी हुई है।

Pakistan extends ban on indian flights till august 24 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2025 | 09:21 AM

Topics:  

  • Pahalgam Attack
  • Pakistan
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.