दो सुसाइड बॉम्बर्स आए और खुद को उड़ा दिया! पाक हमले की तहरीक-ए-तालिबान ने ली जिम्मेदारी, 3 आतंकी ढेर
Pakistan के अशांत उत्तर-पश्चिमी इलाके पेशावर शहर में सोमवार सुबह फ्रंटियर कॉन्स्टेबुलरी (FC) मुख्यालय पर बड़ा आतंकी हमला हुआ। घटना के तुरंत बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Pakistan Blast: पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी इलाके पेशावर शहर में सोमवार सुबह फ्रंटियर कॉन्स्टेबुलरी (FC) मुख्यालय पर बड़ा आतंकी हमला हुआ। दो आत्मघाती हमलावरों समेत सशस्त्र बंदूकधारियों ने परिसर पर धावा बोल दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकियों को मार गिराया, लेकिन 3 सुरक्षाकर्मियों की भी मौत की पुष्टि हुई है।
पाकिस्तान के पेशावर शहर में सोमवार सुबह लगभग 8:10 बजे फेडरल कॉन्स्टेबलरी (FC) मुख्यालय पर हमला हुआ। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सशस्त्र बंदूकधारियों ने पैरामिलिट्री फोर्स-फ्रंटियर कॉन्स्टैबुलरी (FC)-के मुख्यालय पर धावा बोल दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावर हथियारबंद थे और उन्होंने मुख्य गेट से प्रवेश की कोशिश करते हुए सुरक्षा बलों पर गोलियां बरसाईं। हमले में दो आत्मघाती हमलावर भी शामिल थे जिन्होंने परिसर के अंदर खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया। एक आत्मघाती हमलावर ने मुख्यालय के गेट पर खुद को उड़ाया, जिससे बड़ा धमाका हुआ। इस अचानक हुई फायरिंग और धमाके से पूरा परिसर दहशत में आ गया।
3 जवान मरे, TTP ने ली जिम्मेदारी
स्थानीय पुलिस और FC जवानों ने तुरंत कार्रवाई की। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और पूरे क्षेत्र को कोर्डन ऑफ कर दिया गया, जिसमें सुनहरी मस्जिद रोड को बंद कर दिया गया। जवाबी ऑपरेशन में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया।
सम्बंधित ख़बरें
यूरोप पहुंची पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों की आवाज… बच्चियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर EU ने शहबाज सरकार को लताड़ा
6 साल बाद भारत-म्यांमार बॉर्डर से शुरू होगा व्यापार, पैंगसाऊ दर्रे से होगा कारोबार; लिपुलेख पर भी आया अपडेट
ट्रंप पर टूटा दुखों का पहाड़! करीबी की मौत से सदमे में अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रुथ सोशल पर बोले- बहुत याद आएगी
बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था से पाकिस्तान में हड़कंप, विदेशी कंपनियों का टूटा भरोसा; निवेश पर गहराया संकट
#BREAKING
पेशावर आत्मघाती बम विस्फोट सीसीटीवी में कैद।
अब तक 5 पाकिस्तानी जवान मारे गए और 6 अन्य घायल है। जानकारी के अनुसार, मुख्यालय के अंदर दो आत्मघाती विस्फोटों और छिटपुट गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। अभी तक किसी भी समूह ने ज़िम्मेदारी नहीं ली है।#Pakistan #Peshawar pic.twitter.com/RWE0PcdvBV — Aman Upadhyay (@amansupadhyay) November 24, 2025
हालांकि, इस हमले में अब तक तीन लोगों की मौत (सुरक्षाकर्मी) की पुष्टि हुई है। कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने तेज आवाज में दो धमाके सुनने का दावा किया था। इस घटना के तुरंत बाद तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि शुरुआती शक TTP और उसके सहयोगी नेटवर्क पर ही जा रहा था।
FC क्यों है आतंकियों का मुख्य निशाना?
फ्रंटियर कॉन्स्टेबुलरी (FC) पाकिस्तान की एक प्रमुख पैरामिलिट्री फोर्स है। यह बल पाकिस्तान की सीमा सुरक्षा और एंटी-टेरर ऑपरेशन के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। FC खैबर पख्तूनख्वा और अफगान सीमा इलाकों में सक्रिय है। कई बड़े आतंकवादियों को पकड़ने और ऑपरेशन चलाने में इसकी बड़ी भूमिका रही है, जिसके कारण आतंकवादी संगठन इस फोर्स को अक्सर निशाना बनाते रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अनुच्छेद 370, राजद्रोह कानून, पेगासस… जानिए जस्टिस सूर्यकांत के वो बड़े फैसले, आज बनेंगे 53वें CJI
पेशावर शहर भी अफगान सीमा के बेहद नजदीक होने के कारण पाकिस्तान के सबसे ज्यादा संवेदनशील शहरों में शामिल है, जहां तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) की मौजूदगी दर्ज की गई है। खैबर पख्तूनख्वा (KP) में आतंकवादी घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है, खासकर नवंबर 2022 में TTP द्वारा शांति समझौता खत्म करने के बाद से। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का जवाबी ऑपरेशन जारी है।
