पाकिस्तान के पेशावर में धमाके, आतंकियों ने FC हेडक्वार्टर पर किया अटैक, सामने आए दहलाने वाले VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तान के पेशावर में दो जगहों पर धमाके हुए हैं। जिनमें कई लोगों के मारे जाने की ख़बर सामने आ रही है। वहीं, जानकारी यह भी है कि पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी भी जारी है।
pakistan-peshawar-explosions-fc-headquarters-attacked-terrifying-footage
पेशावर में FC हेडक्वार्टर पर हमला (सोर्स- वीडियो)
Published on
Updated on

Blast In Peshawar: पाकिस्तान के पेशावर में दो जगहों पर धमाके हुए हैं। जिनमें कई लोगों के मारे जाने की ख़बर सामने आ रही है। वहीं, जानकारी यह भी है कि पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के बीच गोलीबारी भी जारी है।

सामने आई ताजा जानकारी के मुताबिक, इन धमाकों में तीन आतंकियों की जान भी चली गई है। वहीं हमले के बाद पाकिस्तान की सेना ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। आतंकी हमले के कई वीडियोज भी सामने आए हैं।

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी

कैपिटल पुलिस ऑफिसर डॉ. मियां सईद अहमद ने बताया है कि FC हेडक्वार्टर पर हमला हुआ है। सिक्योरिटी पर्सनल्स आतंकियों को जवाब दे रहे हैं और इलाके को घेर लिया गया है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, यह हमला एक सुसाइड बॉम्बर ने किया, जिसने हेडक्वार्टर गेट पर खुद को उड़ा लिया। धमाके के तुरंत बाद गोलियों की आवाज सुनी गई।

हमले में 3 आतंकियों के मारे जाने की ख़बर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आतंकी ने खुद को उड़ा लिया जबकि दो अन्य आतंकवादी मारे गए हैं और बाकी की तलाश जारी है। सिक्योरिटी फोर्स पूरे कॉम्प्लेक्स की तलाशी ले रही है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में हमले बढ़ रहे हैं।

नवंबर 2022 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने सरकार के साथ सीजफायर तोड़ा और सिक्योरिटी फोर्स के साथ-साथ पुलिस और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों पर हमला करने की धमकी दी। तब से देश में ऐसी घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है।

क्या है फेडरल कांस्टिब्युलरी?

जिस फेडरल कांस्टिब्युलरी के हेडक्वार्टर पर अटैक हुआ है, वह एक पैरामिलिटरी फोर्स है। जो कि पुलिस और सेना के बीच एक अर्द्धसैनिक इकाई की तरह काम करत है। इंटरनल सिक्योरिटी, दंगे और आतंकवाद से निपटना इसका मुख्य काम है। सीमांत इलाकों में गश्त और जरूरत पड़ने पर ये सेना को मदद भी पहुंचाती है। FC का एक हिस्सा खैबर पख्तूनख्वा और दूसरा बलूचिस्तान के इलाके में एक्टिव रहता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com