- Hindi News »
- World »
- Putin Says No Zelensky Hopes For Meeting In Turkey Suffers Setback
पुतिन ने कहा नहीं…थोड़ा और इंतजार कीजिए, तुर्की में मुलाकात की आस में बैठे जेलेंस्की को लगा तगड़ा झटका
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान शांति वार्ता के उद्देश्य से इस्तांबुल में एक बैठक आयोजित होगी, जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भाग नहीं लेंगे। रूस की ओर से प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व व्लादिमीर मेडिंस्की करेंगे।
- Written By: अमन उपाध्याय

जेलेंस्की को लगा तगड़ा झटका, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
इस्तांबुल: रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से जारी युद्ध खत्म कब होगा, यह कोई नहीं जानता। पूरी दुनिया शांति स्थापित करने की कोशिशों में लगी है। यह अच्छी बात है कि अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की बातचीत के लिए तैयार हैं। यह पहली बार है जब युद्ध के बाद दोनों नेता आमने-सामने बैठकर शांति के समाधान खोजने वाले थे। लेकिन अब इसमें फिर बाधा आ गई है। तुर्की में होने वाली रूस-यूक्रेन शांति वार्ता में पुतिन शामिल नहीं होंगे। यह उस वक्त की बात है जब जेलेंस्की ने कहा था कि वह इस्तांबुल में पुतिन का आखिरी समय तक इंतजार करेंगे।
15 मई यानी आज रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में शांति वार्ता होने वाली है। लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ट कर दिया है कि वह खुद इस वार्ता में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने उन अधिकारियों के नाम भी घोषित कर दिए हैं जो आज तुर्की में यूक्रेन के साथ शुरू होने वाली नई बातचीत में रूस की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे।
सहयोग के लिए विशेषज्ञों की टीम नियुक्त
क्रेमलिन के करीबी सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। उनके साथ उप विदेश मंत्री मिखाइल गालुज़िन, उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन, और रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ की मुख्य खुफिया इकाई के प्रमुख इगोर कोस्त्युकोव भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वार्ता में सहयोग के लिए विशेषज्ञों की एक टीम भी नियुक्त की है, जिसमें शामिल हैं। अलेक्जेंडर जोरिन (जनरल स्टाफ के सूचना विभाग के पहले उप प्रमुख), येलेना पोडोब्रेवस्काया (राष्ट्रपति के मानवीय नीति निदेशालय की उप प्रमुख), एलेक्सी पोलिशचुक (विदेश मंत्रालय के दूसरे सीआईएस विभाग के निदेशक), और विक्टर शेवत्सोव (रक्षा मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय सैन्य सहयोग निदेशालय के उप प्रमुख)।
सम्बंधित ख़बरें
अगले हफ्ते इजरायल दौरे पर जाएंगे PM मोदी, नेतन्याहू ने खुद किया कंफर्म, बताया किन चीजों पर हो सकती है चर्चा
जमात की हार पर आगबबूला हुए कट्टरपंथी…चुनाव के बाद काली मंदिर पर किया हमला, हिंदुओं ने जारी किया VIDEO
यूरेनियम संवर्धन प्रक्रिया रोकना काफी नहीं…ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नेतन्याहू सख्त, रखी ये बड़ी शर्त
शेख हसीना का ‘तख्तापलट’ करने वाले हीरो…बांग्लादेश चुनाव में क्यों बन गए जीरो? इनसाइड स्टोरी उड़ा देगी होश
पाकिस्तान के किराना हिल्स हमले का मामला गरमाया, US ने भेजी जांच टीम? दुनिया भर में मचा हड़कंप
जेलेंस्की ने रूस की मंशा पर संदेह जताया
रूस ने कन्फर्म किया है कि यूक्रेन के साथ बातचीत गुरुवार को इस्तांबुल में फिर से शुरू होगी. इस्तांबुल जा रहा रूसी प्रतिनिधिमंडल तकनीकी और राजनीतिक दोनों मुद्दों पर चर्चा करेगा। यहां बताना जरूरी है कि खुद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 11 मई को सीधी बातचीत फिर से शुरू करने के लिए औपचारिक रूप से यूक्रेन को बिना शर्त न्योता दिया था।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पहले कहा था कि यूक्रेन यह देख रहा है कि रूस तुर्की में प्रस्तावित वार्ता के लिए किस प्रतिनिधि को भेजता है, और उसी के आधार पर वह अपना अगला कदम तय करेगा। उन्होंने रूस की मंशा पर संदेह जताया और मॉस्को की हालिया बातों को अविश्वसनीय बताया। साथ ही, जेलेंस्की ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बातचीत में शामिल हो सकते हैं। उनका मानना है कि ट्रंप की उपस्थिति वार्ता के लिए एक मजबूत आधार बन सकती है। फिलहाल, यूक्रेन की ओर से किसी प्रतिनिधि का नाम तय नहीं किया गया है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि पुतिन के ऐलान के बाद जेलेंस्की खुद इस वार्ता में भाग लेंगे या नहीं।
नहीं आ रहे पुतिन
जेलेंस्की ने यह भी कहा था कि हिंसा को लंबा खींचने का कोई औचित्य नहीं है और वे गुरुवार को तुर्किये में पुतिन से आमने-सामने मिलने के लिए तैयार हैं। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि इस बार रूस कोई नया बहाना नहीं बनाएगा। लेकिन अब रूस की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सीधे वार्ता में शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह रूसी प्रतिनिधिमंडल बातचीत में हिस्सा लेगा।
Putin says no zelensky hopes for meeting in turkey suffers setback
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इस नाकाबिल, जाहिल को चेयरमैन बना दिया है…, पाक की हार के बाद मोहसिन नकवी पर भड़के शोएब अख़्तर
Feb 16, 2026 | 09:13 AMनासिक: द्वारका सर्कल के पैदल अंडरपास बेकार, करोड़ों की परियोजना अधर में; पैदल मार्ग की अनदेखी
Feb 16, 2026 | 09:04 AMAI Impact Summit: दिल्ली में AI का महाकुंभ आज से, PM मोदी करेंगे उद्घाटन; पिचाई-ऑल्टमैन समेत जुटेंगे कई दिग्गज
Feb 16, 2026 | 09:03 AMChatGPT का काम तमाम! Google Gemini ले आया अपना नया AI टूल, अब स्केच से सीधे बनेगा 3D प्रिंट मॉडल
Feb 16, 2026 | 08:56 AMRice Water for Hair: बस इस तरह इस्तेमाल करें चावल का पानी, 7 दिनों में रुक जाएगा हेयर फॉल!
Feb 16, 2026 | 08:51 AM2012 में टीपू सुल्तान देशभक्त थे, अब धर्मांध कैसे? कांग्रेस का भाजपा पर तीखा पलटवार; बढ़ी सियासी हलचल
Feb 16, 2026 | 08:50 AMदहिसर में डेढ़ साल की बच्ची से दरिंदगी, एकनाथ शिंदे ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Feb 16, 2026 | 08:47 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














