Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तीन गाड़ियों को उड़ाया…पाकिस्तानी सेना के काफिले पर खूनी हमला, 32 जवानों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कराची-क्वेटा हाईवे पर हुए बम विस्फोट में 32 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हमला सेना के काफिले पर किया गया था, जिसमें एक बस भी शामिल थी।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 25, 2025 | 01:56 PM

पाकिस्तानी सेना पर हमले की एक फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

कराची:  पाकिस्तान में आतंकवाद अब उसकी अपनी सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। आतंकवादी समूहों को सहारा देने की कीमत पाकिस्तान को भारी चुकानी पड़ रही है। खुजदार में जीरो पॉइंट के पास कराची-क्वेटा हाइवे पर सेना के काफिले पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (VBIED) से हमला हुआ, जिसमें 32 पाकिस्तानी सैनिक शहीद हो गए और कई घायल हो गए।

पहले आतंकवादी घटनाएं आमतौर पर पाकिस्तान के दूर-दराज के इलाकों तक सीमित रहती थीं, लेकिन अब इस तरह के हमले देश के प्रमुख शहरों में भी होने लगे हैं। इससे वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

एक साथ उड़ाए तीन वाहन

कराची-क्वेटा हाइवे पर एक खड़ी कार में जमीनी विस्फोटक लगाया गया था, जो सेना के काफिले के गुजरने के समय फटा। रिपोर्टों के अनुसार, इस काफिले में कुल आठ सैन्य वाहन थे, जिनमें से तीन वाहन सीधे धमाके की चपेट में आए। प्रभावित वाहनों में एक बस भी थी, जिसमें कथित तौर पर सैन्य कर्मियों के परिवार सवार थे। अधिकारी अपनी इस सुरक्षा की चूक को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं। आंतरिक सूत्रों की जानकारी के अनुसार, अधिकारी इस घटना को एक स्कूल बस पर हमला बताकर कहानी को बदलने का प्रयास कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

उत्तर कोरिया की नई हिमाकत; समुद्र की ओर दागी ‘अज्ञात मिसाइल’, किम जोंग उन ने बढ़ाई दक्षिण कोरिया की टेंशन

Iran-USA Tension: ईरान का अमेरिका को खतरनाक संदेश… तेहरान में लगाया विवादित पोस्टर, क्या शुरू होगा महायुद्ध?

बांग्लादेश के बाद म्यांमार में पैठ जमाने में लगा पाक…चीन दे रहा साथ, भारत को तीन तरफ से घेरने की तैयारी

डोनाल्ड ट्रंप और Madman Theory: क्या देशों को डराने का यह मनोवैज्ञानिक तरीका सफल होगा?

यह भी पढे़ं-  शादीशुदा महिलाओं के साथ मुस्लिम देश में ‘कांड’, रातोंरात खत्म हो गया सबकुछ; मचा हड़कंप

फिलहाल अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन बलूचिस्तान में सक्रिय अलगाववादी समूहों पर शक किया जा रहा है। यह इलाका पहले भी सेना और सुरक्षा बलों पर हमलों के लिए जाना जाता रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला पाकिस्तानी सेना की कमजोर सुरक्षा व्यवस्था और बलूच विद्रोहियों की बढ़ती ताकत का संकेत है। हमले के बाद पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और सुरक्षा बलों ने बड़े स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया है। यह घटना पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा की समस्याओं को फिर से सामने लाती है, खासकर बलूचिस्तान जैसे संवेदनशील इलाकों में, जहां लंबे समय से अस्थिरता बनी हुई है।

पहले भी हो चुका है हमला

इसी कराची-क्वेटा राजमार्ग पर 21 मई को एक और हमला हुआ था। बलूचिस्तान के खुजदार क्षेत्र के नजदीक क्वेटा-कराची हाईवे पर आतंकवादियों ने आर्मी पब्लिक स्कूल की बस पर हमला किया, जिसमें ड्राइवर समेत पांच बच्चे मौत के शिकार हो गए। इन घटनाओं की वजह से पाकिस्तान की आम जनता में डर का माहौल फैल गया है।

Pakistan army convoy attack 32 soldiers killed three vehicles destroyed

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2025 | 01:56 PM

Topics:  

  • Pakistan
  • Pakistan Army
  • Pakistan News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.