आसिम मुनीर ने दिखाई असली ताकत, शहबाज के सामने डिप्टी पीएम इशाक डार की कर दी बेइज्जती, VIDEO
Pak leadership clash: दोहा में ईरान के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद आसिम मुनीर ने खुद के लिए कुर्सी ले ली और पाकिस्तान के डिप्टी पीएम को वहां से हटा दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: अमन उपाध्याय
आसिम मुनीर ने दिखाई असली ताकत, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Pakistan News hindi: पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर एक बैठक के दौरान उप प्रधानमंत्री इशाक डार को शहबाज शरीफ के बगल की कुर्सी से उठाते हुए दिखाई दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे राजनीतिक ताकत के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। वायरल वीडियो को रेडिट पर दोहा का बताया जा रहा है।
वीडियो में ईरान के राष्ट्रपति पजेशकियन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, उप प्रधानमंत्री इशाक डार और आर्मी चीफ आसिम मुनीर एक साथ मौजूद नजर आ रहे हैं। मुनीर पहले ईरान के राष्ट्रपति से गले मिलते हैं और फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बगल में बैठने के लिए डार की ओर इशारा करते हैं। मुनीर के इशारे पर डार अपनी कुर्सी छोड़ देते हैं, जिससे मुनीर शहबाज के बगल में बैठ जाते हैं
प्रधानमंत्री के बगल में बैठने की कोशिश
नवाज शरीफ के दौर में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले इशाक डार अब शहबाज शरीफ की कैबिनेट में नंबर-2 की पदवी रखते हैं। उनके पास विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी है और पदानुक्रम में वे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के बाद तीसरे स्थान पर हैं। सेना प्रमुख का ओहदा उनके मुकाबले काफी कम महत्व का माना जाता है। लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो में, जिस तरह डार प्रधानमंत्री के बगल में बैठने की कोशिश कर रहे थे, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पाकिस्तान के सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं कई लोग आसिम मुनीर को असली बॉस बता रहे हैं, जबकि कुछ रेडिट उपयोगकर्ता इशाक डार की खिंचाई कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान की नई गीदड़भभकी! भारत के बांधों पर हमले की फिराक में PAK? पूर्व कानून मंत्री ने फिर उगला जहर
Bangladesh Ram Temple: ‘राम मंदिर से दिक्कत क्या है?’ बांग्लादेश संसद में कट्टरपंथियों पर बरसे सांसद
Nepal Tea Dispute: सीमा पर फंसी 13 लाख किलो चाय, सख्त टेस्टिंग से नेपाली फैक्ट्रियों पर लगा ताला
Moscow Murder Case: मॉस्को में 3 बेडरूम फ्लैट के लिए कसाई बना भाई, बहन के टुकड़े कर टॉयलेट में बहाए
देखें Video-
Asim Munir tells the Deputy PM to move so he can sit next to PM.
byu/Merru inpakistan
मुनीर के नियंत्रण में पाकिस्तान की सरकार
2022 में आसिम मुनीर को पाकिस्तान का सेना प्रमुख नियुक्त किया गया। इसके बाद उन्होंने देश की सरकार पर प्रभाव बढ़ा लिया। मुनीर पहले ऐसे पाकिस्तानी सेना प्रमुख हैं जिनसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की थी। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान भी सार्वजनिक तौर पर मुनीर पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं।
यह भी पढ़ें:- US खा रहा रिश्वत! मैं बंद कमरे में… अमेरिका-इजरायल को लेकर ये क्या बोल गए पाक रक्षा मंत्री, VIDEO
ऑपरेशन सिंदूर के बाद मुनीर का बढ़ा पद
इस साल भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान सरकार ने मुनीर को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी जोरों पर है कि मुनीर को भविष्य में राष्ट्रपति बनाया जा सकता है। हालांकि, मुनीर खुद कहते हैं कि वे केवल सेना प्रमुख ही रहना चाहते हैं। उनका कार्यकाल 2027 तक सेना प्रमुख के रूप में तय है। सेना प्रमुख बनने से पहले मुनीर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख भी रह चुके हैं। दोहा में ईरान के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद आसिम मुनीर ने खुद के लिए कुर्सी ले ली और पाकिस्तान के डिप्टी पीएम को वहां से हटा दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पदानुक्रम के अनुसार डार, आसिम मुनीर से काफी वरिष्ठ हैं, इसलिए लोगों ने इस तरीके से डार को कुर्सी से हटाने पर सवाल उठाए हैं।
