- Hindi News »
- World »
- Pakistan Amir Sarfaraz Shot Dead In Lahore
सरबजीत के हत्यारे का हुआ खात्मा, अज्ञात हमलावरों ने अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज की गोली मारकर की हत्या
अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज ने ISI के इशारे पर सरबजीत की पॉलीथिन से गला घोंटकर और पीट- पीट कर हत्या कर दी थी। बता दें कि सरबजीत को पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी सेना ने पकड़ा था।
- Written By: किर्तेश ढोबले

नवभारत डिजिटल टीम: पाकिस्तान (Pakistan) के लाहौर (Lahore) में अंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज (Amir Sarfaraz) को अज्ञात हमलावरों ने मौत के घाट उतार दिया है। अमीर सरफराज वहीं व्यक्ति है, जिसने पाकिस्तान जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत की हत्या कर दी थी। सरफराज ने ISI के इशारे पर सरबजीत की पॉलीथिन से गला घोंटकर और पीट- पीट कर हत्या कर दी थी। बता दें कि सरबजीत को पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में पाकिस्तानी सेना ने पकड़ा था। सूत्रों ने बताया कि ताम्बा पर मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने पाकिस्तान में लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में हमला किया और उसे नाजुक हालत में एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
कड़ी सुरक्षा वाली कोट लखपत जेल के अंदर, ताम्बा सहित अन्य कैदियों द्वारा किए गए बर्बर हमले के कुछ दिनों बाद सिंह (49) की दो मई 2013 की सुबह लाहौर के जिन्ना अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी। हमले के बाद, करीब एक हफ्ते तक सिंह अचेत रहे थे। ताम्बा का जन्म 1979 में लाहौर में हुआ था और वह लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक का करीबी सहयोगी है। पाकिस्तानी कैदियों के एक समूह ने सिंह पर ईंट और लोहे की छड़ों से हमला किया था। सिंह को 1990 में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कई बम विस्फोटों में संलिप्त रहने का कथित तौर पर दोषी पाया गया था और उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी।
पाकिस्तान ने सुनाई थी मौत की सजा
सम्बंधित ख़बरें
‘पाकिस्तान का कोई नामोनिशान नहीं बचेगा…’, हवाई हमलों पर भड़के तालिबानी मंत्री, बोले- बस इशारे की देर- VIDEO
कायर पाकिस्तान…भारत ने की अफगानिस्तान पर हवाई हमले की निंदा, बयान जारी कर आतंकिस्तान को लगाई फटकार
तमिलनाडु में फरीदाबाद जैसा टेरर मॉड्यूल, पहले बांग्लादेश में मीटिंग फिर भारत में रेकी, ऐसे हुआ भांडाफोड़
रमजान के महीने में कत्लेआम…क्यों नहीं थम रहा अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष? किस फतवे को लेकर फंसा है मामला
जानकारी के लिए आपको बता दें कि पाकिस्तान ने साल 1991 में लाहौर और फैसलाबाद में हुए बम धमाकों के बाद पंजाब के रहने वाले सरबजीत को आतंकवाद और जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी। लेकिन सजा के पहले ही अप्रैल 2013 में कुछ कैदियों ने सरबजीत पर हमला कर दिया था, जिसके 5 दिन बाद उनकी मौत हो गई थी।
सरबजीत ने चिट्ठी में सुनाई थी दास्तां
सरबजीत ने पाकिस्तान के कोट लखपत जेल में रहते हुए भारत को एक पत्र भेज था । उस पत्र में उसने लिखा था, ‘मुझे पिछले दो तीन महीनों से खाने में कुछ मिलाकर दिया जा रहा है। इसे खाने से मेरा शरीर गलता जा रहा है। मेरे बाएं हाथ में बहुत दर्द हो रहा है और दाहिना पैर लगातार कमजोर होता जा रहा है। खाना जहर जैसा है। इसे ना तो खाना संभव है, ना खाने के बाद पचाना संभव है’।
Pakistan amir sarfaraz shot dead in lahore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब मुंबई में चलेगी वॉटर मेट्रो! 40 मिनट में पहुंचेंगे नवी मुंबई एयरपोर्ट, जानें क्या है सरकार का मेगा प्लान
Feb 23, 2026 | 06:11 PMक्या आज भी जिंदा है अश्वत्थामा? महाभारत का रहस्य जो आज भी लोगों को करता है हैरान
Feb 23, 2026 | 06:10 PMअजित पवार को याद कर रो पड़े दिग्गज! शिंदे को याद आए अपने बच्चे; उद्धव ठाकरे भी हुए एमोशनल, देखें VIDEO
Feb 23, 2026 | 06:04 PMT20 World Cup: अगले मैच में संजू सैमसन को मिल सकता है मौका, इन तीन फ्लॉप बल्लेबाजों में एक होगा बाहर
Feb 23, 2026 | 06:02 PMGondia News: लक्ष्य पूरा होने से धान खरीदी केंद्र बंद, 1.32 लाख किसानों ने कराया पंजीकरण
Feb 23, 2026 | 05:56 PMBlood Pressure से जुड़ी ये बातें जरूर जानना चाहिए, लंबी उम्र तक जीना चाहते हैं तो इन बातों का पालन करें
Feb 23, 2026 | 05:55 PMराज्यसभा चुनाव 2026: महाराष्ट्र और बिहार में बढ़ी धड़कनें, 16 मार्च को 17 सीटों पर होगा महामुकाबला
Feb 23, 2026 | 05:53 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














