- Hindi News »
- World »
- Pakistan Alert Security Increased Hafiz Saeed Fear India Action
अलर्ट हुई पाक आर्मी, चार लेयर की सिक्योरिटी में हाफिज सईद, सीसीटीवी-ड्रोन से हो रही निगरानी; भारत की कार्रवाई का सताया डर
Hafiz Saeed: भारत की रूख को देखते हुए पाक की स्पेशल सर्विस ग्रुप के पूर्व कमांडोज को हाफिज सईद की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। इसके अलावा, सईद के लाहौर स्थित मोहल्ला जोहार के घर और अन्य आवासों के पास भी सुरक्षा भी..
- Written By: अमन उपाध्याय

हाफिज सईद ,फोटो (सो. सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए पाकिस्तान एकदम अलर्ट मोड में है। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान सरकार और उसकी खुफिया एजेंसी ISI ने अपने पाले हुए आतंकियो को बचाने में जुटी हुई है। इसी बीच रिपोर्ट से पता चला है कि आतंकवादी हाफिज सईद की सुरक्षा घेरा और मजबूत कर दिया है। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद से सीमा पर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हुए कायराने हमले के बाद पाकिस्तान को कोवर्ट ऑपरेशन का डर सताने लगा है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप के पूर्व कमांडोज को हाफिज सईद की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। इसके अलावा, सईद के लाहौर स्थित मोहल्ला जोहार के घर और अन्य आवासों के पास भी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सूत्रों ने यह भी बताया कि सईद को जानबूझकर ऐसे क्षेत्र में रखा गया है, जहां बड़ी संख्या में सामान्य पाकिस्तानी लोग रहते हैं।
हमेशा से बचाता आ रहा है पाकिस्तान
दरअसल, हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है और 2008 में मुंबई में हुए बम धमाकों का मास्टरमाइंड माना जाता है। भारत सरकार उसकी तलाश में काफी समय लगी है। जिसको पाकिस्तान हमेशा से बचाता आ रहा है। इसके अलावा, सईद अमेरिका में भी वॉन्टेड है। हाल ही में, रिपोर्ट्स के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने की बात की थी। बताया जा रहा है कि गैंग ने सोशल मीडिया पर सईद की तस्वीर साझा करते हुए धमकी दी कि पाकिस्तान में बड़े शख्स को निशाना बनाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
वियतनाम की धरती से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक, बोले- भारत नहीं सहेगा न्यूक्लियर ब्लैकमेल
PM Modi Visit: नॉर्डिक समिट के बाद इटली जाएंगे पीएम मोदी, पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ होगी अहम वार्ता
इजरायल का बड़ा एक्शन: गाजा सहायता बेड़े को समुद्र में रोका, दक्षिण कोरिया के एक्टिविस्ट को लिया हिरासत में
रूस ने चीन के जहाज पर किया हमला, यूक्रेन ने किया दावा, पुतिन के बीजिंग जाने से पहले दोस्ती में पड़ी दरार!
विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रिपोर्ट के अनुसार, हाफिज सईद वर्तमान में जेल में बंद है, और उसके घर को अब उपजेल के रूप में तब्दील कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि ड्रोन के जरिए से हाफिज सईद कि कड़ी निगरानी की जा रही है। पाकिस्तानी सैनिकों को हाफिज सईद के ठिकाने के चारों ओर तैनात कर दिया गया है। ठिकाने से 4 किलोमीटर के दायरे में आने वाली सड़कें पूरी तरह CCTV कैमरों से लैस कर दी गई हैं। जिनकी निगरानी एक कंट्रोल रूम से की जाती है।
पहलगाम हमले के बाद हाफिज सईद को पाकिस्तानी सेना, आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा ने अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की है। उसके नजदीकी रिश्तेदारों और खासमखास लोगों को भी पाक सेना की सुरक्षा दी जा रही है। साथ ही, उन्हें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी तरह की गतिविधि या आवाजाही पूरी तरह से बचें। बता दें कि आतंकवादियों को वित्तीय सहायता देने के 7 मामलों में सईद दोषी पाया गया है और उसे 46 साल की सजा हुई है।
Pakistan alert security increased hafiz saeed fear india action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
iPhone जैसा लुक, 5000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स, 10 हजार से कम में लॉन्च हुआ itel A100 Pro
May 20, 2026 | 03:48 AMAaj Ka Rashifal: तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, मकर-मीन वाले रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल
May 20, 2026 | 12:15 AMजयुपर में वैभव सूर्यवंशी का दिखा स्कूल बॉय क्लास, RR ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 7 विकेट हराकर टॉप-4 में की एंट्री
May 19, 2026 | 11:29 PMकर्नाटक में फिर CM बदलने की अटकलें तेज! सिद्धारमैया सरकार की तीसरी बरसी पर ही पकी खिचड़ी, गुपचुप मिले 4 मंत्री
May 19, 2026 | 11:03 PMप्रशांत किशोर बनेंगे राकांपा के संकटमोचक, कलह से बाहर निकलने के लिए सुनेत्रा पवार लेंगी सलाह
May 19, 2026 | 11:03 PMभोपाल के बाद अब ग्वालियर से सामने आया बहू की मौत का संदिग्ध मामला; सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया केस में नया एंगल
May 19, 2026 | 10:56 PMफर्जी लाडली बहनों को सरकार का झटका, अपात्र लाभार्थियों से वसूली की तैयारी
May 19, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM














