‘अल्लाह ने हमें बचा…’,भारत के ऑपरेशन सिंदूर से दहल गया था लश्कर, टॉप कमांडर रऊफ का बड़ा कुबूलनामा
Hafiz Abdul Rauf Confession: लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ ने स्वीकार किया है कि भारत का 'ऑपरेशन सिंदूर' एक बहुत बड़ा और घातक हमला था जिसने आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।
- Written By: अमन उपाध्याय
LeT कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ बड़ा कुबूलनामा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Operation Sindoor News In Hindi: पाकिस्तान के सबसे बड़े आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के शीर्ष कमांडर हाफिज अब्दुल रऊफ ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर मुहर लगा दी है।
मुरीदके स्थित ‘मरकज-ए-तैयबा’ में आयोजित एक दीक्षांत समारोह के दौरान रऊफ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर बहुत बड़ा हमला था, लेकिन अल्लाह ने हमें बचा लिया। रऊफ के इस बयान से साफ हो गया है कि भारतीय सेना के प्रहार से पाकिस्तान में आतंक की जड़ें पूरी तरह हिल गई थीं।
क्यों शुरू हुआ था ‘ऑपरेशन सिंदूर’?
भारतीय सेना ने यह ऐतिहासिक ऑपरेशन 6-7 मई 2025 को अंजाम दिया था। यह कार्रवाई अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले का जवाब थी, जिसमें आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर दी थी। भारत ने इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान और PoK के 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए थे।
सम्बंधित ख़बरें
US Attack Iran: अमेरिका ने चाबहार में ईरानी निगरानी टावर किया तबाह, ओमान की खाड़ी में बड़ी कार्रवाई
देखते ही देखते मलबे में समा गईं इमारतें, चीन के चोंगकिंग में लैंडस्लाइड से 8 की मौत; रेस्क्यू जारी
मिडिल ईस्ट में महाविनाश! ईरान ने मार गिराया 3.4 करोड़ डॉलर का अमेरिकी MQ-9 ड्रोन, होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद
US-Iran जंग के खौफ से कांपा कुवैत! सुरक्षा के लिए थाम रहा पाकिस्तान का हाथ, सऊदी अरब जैसी डिफेंस डील की तैयारी
हमले की भयावहता और नुकसान
अब्दुल रऊफ ने अपने संबोधन में स्वीकार किया कि मुरीदके में हुआ हमला अत्यंत घातक था जिसमें उनकी मस्जिद तक को निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया गया था। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, इन हमलों में लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के कई शीर्ष आतंकी मारे गए थे जिनमें मुरीदके का प्रमुख मुदस्सर खडियान खास (अबू जंदाल) भी शामिल था। गौरतलब है कि रऊफ ने ही मारे गए आतंकियों के जनाजे की अगुवाई की थी जिसमें पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें:- ईरान पर जंग की उल्टी गिनती शुरू! ट्रंप की धमकी के बाद एक्शन मोड में अमेरिका, दुनिया की धड़कनें तेज
ब्रह्मोस मिसाइलों से कांप उठा था पाकिस्तान
ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से जवाबी हमले की कोशिश की, तो भारतीय सेना ने उन्हें न केवल नाकाम किया बल्कि और भी भीषण पलटवार किया। भारत ने ब्रह्मोस मिसाइलों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान के 11 आर्मी बेस को उड़ा दिया। इस भीषण हमले के बाद पाकिस्तान में ऐसी खलबली मची कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर भारत से सीजफायर की गुहार लगाने लगे थे।
