Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 18 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देखते ही देखते मलबे में समा गईं इमारतें, चीन के चोंगकिंग में लैंडस्लाइड से 8 की मौत; रेस्क्यू जारी

China Chongqing Landslide: चीन के चोंगकिंग शहर में हुए भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 34 अन्य लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 18, 2026 | 07:57 AM

चीन के चोंगकिंग में लैंडस्लाइड, फोटो(सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

China Chongqing Landslide News In Hindi: दक्षिण-पश्चिमी शहर चोंगकिंग में शुक्रवार को प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला, जहां एक भीषण भूस्खलन ने रिहायशी इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 34 अन्य लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

मलबे में जमींदोज हुईं 10 से अधिक इमारतें

सरकारी प्रसारक ‘सीसीटीवी’ के अनुसार, यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:08 बजे चोंगकिंग के पेंगशुई काउंटी में हुई। पहाड़ी से भारी मात्रा में चट्टानें और मिट्टी अचानक नीचे खिसक आईं, जिससे ढलान के नीचे स्थित 10 से अधिक रिहायशी इमारतें मलबे में दब गईं।

वहां मौजूद लोगों और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह टूटकर इमारतों पर गिरता हुआ दिखाई दे रहा है। इस तबाही में 5 और 15 मंजिला दो ऊंची इमारतें भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मिडिल ईस्ट में महाविनाश! ईरान ने मार गिराया 3.4 करोड़ डॉलर का अमेरिकी MQ-9 ड्रोन, होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह बंद

US-Iran जंग के खौफ से कांपा कुवैत! सुरक्षा के लिए थाम रहा पाकिस्तान का हाथ, सऊदी अरब जैसी डिफेंस डील की तैयारी

द्रौपदी मुर्मू का मोल्दोवा और रोमानिया दौरा क्यों है खास? PM मोदी के ‘3T’ फॉर्मूले से बदलेगा पूरा गेम

ब्रिटेन के नए पीएम बनेंगे एंडी बर्नहैम… इस दिन लेंगे कीर स्टार्मर की जगह, बताया कैसे चलाएंगे देश

LAMENTABLE ⛰️
Deslizamiento de tierra y caída de enormes bloques de roca en Pengshui, Chongqing, China 🇨🇳
Un colapso provocado por la lluvia cerca del río Wujiang sepultó más de 10 edificios residenciales, atrapando a residentes y obligando a más de 1,100 personas a evacuar El… pic.twitter.com/LztCwlhhxU — Geól. Sergio Almazán (@chematierra) July 17, 2026

युद्ध स्तर पर बचाव कार्य जारी

हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत 800 से अधिक बचाव कर्मियों को मौके पर तैनात किया है। अब तक मलबे से 18 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जिनमें से 10 को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, बचाए गए लोगों में से दो की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।

सुरक्षा के मद्देनजर प्रभावित इलाके के एक किलोमीटर के दायरे में बिजली, पानी और गैस की आपूर्ति काट दी गई है, ताकि मलबे की सफाई के दौरान किसी अन्य दुर्घटना से बचा जा सके।

1100 से अधिक लोग विस्थापित

इस प्राकृतिक आपदा के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 1100 से अधिक स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए लगभग 8 हजार से अधिक राहत सामग्री के पैकेट भेजे गए हैं, जिनमें इमरजेंसी किट, टेंट और फोल्डिंग बेड शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- Iran Attack Kuwait: ईरान के हमले से कुवैत में भारी तबाही, सैन्य ठिकाने और पानी का प्लांट तबाह

राष्ट्रपति जिनपिंग ने दिए जांच के आदेश

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बचाव दलों को निर्देश दिया है कि मलबे में फंसे आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने की हर संभव कोशिश की जाए और प्रभावित परिवारों को पूरी सहायता प्रदान की जाए। फिलहाल, बचाव दल आधुनिक मशीनों और खोजी कुत्तों की मदद से लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

China chongqing landslide deaths missing rescue update buildings buried

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2026 | 07:57 AM

Topics:  

  • China
  • China News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.