Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईरान-इजरायल की जंग में मारा गया एक भारतीय, ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमले में हुई मौत

Indian Killed in Iran Israel War: ओमान की राजधानी मस्कट के पास खाड़ी में तैनात एक ऑयल टैंकर पर हमले में भारतीय नाविक की जान गई।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Mar 02, 2026 | 08:48 PM

ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर हमला (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Iran Israel Attack: ईरान-इज़रायल के बीच जारी जंग में ओमान की खाड़ी में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, तेल टैंकर पर हुए हमले में यह हादसा हुआ। ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि यह घटना मस्कट के तट से दूर ओमान की खाड़ी में हुई। जहाज की पहचान MKD VYOM के रूप में की गई और मृत चालक दल का सदस्य भारतीय नागरिक था।

न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को तेल टैंकर पर बम से लैस ड्रोन बोट से हमला किया गया। ओमान की सरकारी समाचार एजेंसी ने इस हमले की पुष्टि भी की है। यह घटना क्षेत्र में बढ़ते तनाव और तेल शिपिंग मार्गों की सुरक्षा पर नई चिंता पैदा करती है।

ओमान में नागरिक की मौत पर भारतीय दूतावास ने जताया दुख

ओमान में भारतीय दूतावास ने MKD व्योम जहाज पर सवार एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत पर दुख जताया है। दूतावास ने कहा कि जहाज पर सवार हमारे नागरिकों को सुरक्षित और जल्दी वापस लाने के लिए दूतावास ओमान में स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

शांति की नई उम्मीद! 14 दिनों के लिए आगे बढ़ सकता है अमेरिका-ईरान सीजफायर, समझौते की शर्तों पर मंथन जारी

चीन की ‘ऑक्सीजन’ सप्लाई पर भारत-अमेरिका का पहरा; मलक्का में ट्रंप का बड़ा दांव, जिनपिंग की बढ़ी बेचैनी

हमास को ट्रेनिंग दे रहा पाकिस्तान! इजरायल और भारत के लिए खतरे की घंटी; मुशाहिद हुसैन का बड़ा दावा

ईरान पहुंचे जनरल आसिम मुनीर; अमेरिका का खास ‘मैसेज’ लेकर तेहरान में दी दस्तक, क्या पाक में होगी शांति डील?

“The Embassy of India expresses its deepest condolences on the tragic demise of an Indian national on board MKD Vyom. The Embassy is in close coordination with the local authorities in Oman to facilitate the safe and early repatriation of our nationals on board the vessel…,”… pic.twitter.com/oL9b4yQRLf — ANI (@ANI) March 2, 2026

रविवार को स्काईलाइट नामक तेल टैंकर पर हुआ था हमला

ओमान के मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर (MSC) के अनुसार, इस टैंकर पर पलाऊ का झंडा लगा था और इसे मुसैंडम प्रायद्वीप से महज 5 समुद्री मील दूर निशाना बनाया गया। हमला उस समय हुआ जब जहाज पर 20 लोग सवार थे, जिनमें 15 भारतीय और 5 ईरानी नागरिक शामिल थे।

यह भी पढ़ें- तेहरान को मिटाने की अमेरिका ने खाई कसम, पेंटागन में बताया पूरा प्लान, कहा- पूरे सुरक्षा ढांचे को नष्ट करना है

ईरान के हमले में मारे गए भारतीय नागरिक की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं, गल्फ देशों में लाखों भारतीय अलग-अलग कामों में लगे हैं। वर्तमान जंग की परिस्थितियों के कारण भारत में उनके परिजन काफी चिंतित हैं। इसके अलावा, ईरान में फंसे भारतीयों से परिजनों का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

One indian killed in iran israel conflict serving on oil tanker in gulf of oman

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 02, 2026 | 05:32 PM

Topics:  

  • Israel Iran Tension
  • Oman
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.