Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांग्लादेश में सियासी तूफान…राष्ट्रपति शहाबुद्दीन के इस्तीफे की अटकलें तेज, मुसीबत में फंसी शेख हसीना!

Bangladesh President Resign: बांग्लादेश में राष्ट्रपति मोहम्मद शाहाबुद्दीन के इस्तीफे की अटकलें तेज हैं। शेख हसीना से कथित संपर्क और मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को इसकी बड़ी वजह बताया जा रहा है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 23, 2026 | 07:35 PM

बांग्लादेशी राष्ट्रपति के इस्तीफे की अटकलें तेज (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bangladesh President Resignation Speculation: बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बांग्लादेशी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि राष्ट्रपति मोहम्मद शाहाबुद्दीन जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पिछले दो दिनों से देश के राजनीतिक गलियारों और मीडिया में इस मुद्दे पर लगातार चर्चा हो रही है।

बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार के मुताबिक, इस्तीफे की अटकलों के पीछे मई में हुई एक कथित फोन बातचीत को बड़ी वजह माना जा रहा है। रिपोर्ट में दावा है कि लंदन दौरे के दौरान राष्ट्रपति शाहाबुद्दीन ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर बात की थी। इस बातचीत की जानकारी खुफिया एजेंसियों तक पहुंचने के बाद उन्हें पद छोड़ने का संदेश दिए जाने की चर्चा है।

हसीना से संपर्क बना विवाद

एक अन्य बांग्लादेशी अखबार प्रथम आलो की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया कि राष्ट्रपति ने हाल ही में शेख हसीना से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की थी। इससे सत्ताधारी गठबंधन नाराज बताया जा रहा है। वहीं, BNP के नेताओं का कहना है कि मामला केवल एक फोन कॉल तक सीमित नहीं है, बल्कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां भी इसकी बड़ी वजह हैं।

सम्बंधित ख़बरें

हैवानियत की हद पार! पत्नी ने पति से करवाया 11 साल की बेटी का रेप, जबरदस्ती पैदा कराया बच्चा

अल्लाह की नेमत…महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर भी हैरान, बोले- यह दुर्लभ

IRGC का जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर भीषण हमला; THAAD और Patriot सिस्टम तबाह करने का दावा

Elon Musk Loss: एलन मस्क को एक ही दिन में लगा $44000000000 का बहुत बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर धड़ाम

कौन हैं मोहम्मद शाहाबुद्दीन?

मोहम्मद शाहाबुद्दीन 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में हिस्सा ले चुके हैं और पेशे से पूर्व जज रहे हैं। अप्रैल 2023 में उन्हें संसद ने पांच साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुना था। उनकी नियुक्ति उस समय हुई थी जब अवामी लीग को संसद में बहुमत हासिल था। संविधान के अनुसार, इस्तीफे की स्थिति में संसद अध्यक्ष अंतरिम राष्ट्रपति का कार्यभार संभालेंगे।

यह भी पढ़ें- हैवानियत की हद पार! पत्नी ने पति से करवाया 11 साल की बेटी का रेप, जबरदस्ती पैदा कराया बच्चा

पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अगस्त 2024 में छात्रों के हिंसक आंदोलन के बाद भारत चली गई थीं। इसके बाद उनकी अवामी लीग सरकार गिर गई और मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी। शाहाबुद्दीन उस राजनीतिक बदलाव के बाद भी राष्ट्रपति बने रहे और उन्हें अवामी लीग शासन के आखिरी संवैधानिक प्रतीक के रूप में देखा जाता है। मौजूदा सत्ता प्रतिष्ठान के साथ उनके रिश्तों को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। 

Bangladesh president mohammad shahabuddin may resign amid sheikh hasina row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 07:22 PM

Topics:  

  • Bangladesh
  • Sheikh Hasina
  • Tarique Rahman
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.