‘विश्व जल दिवस’ के खास मौके पर जानें इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

On-the-special-occasion-of-'World-Water-Day',-know-some-important-things-related-to-it
Published on
Updated on

नई दिल्ली: जिसके बिना हर सजीव अधूरा है वह है पानी। जी हां हर साल 22 मार्च को ‘विश्व जल दिवस’ (World Water Day) मनाया जाता है। जल हमारे जीवन का एक बहुत ही जरूरी हिस्सा है। सफाई से लेकर अन्य कार्यों तक के लिए पानी का इस्तेमाल किया जाता है। हमारे हर दिन के जीवन में ये एक अत्यावश्यक भूमिका निभाता है और इस बात का मतलब केवल आप अपने आसपास होने वाली एक्टिविटी से ही लगा सकते हैं जैसे आज वैज्ञानिक दूसरे ग्रहों पर जिस चीज़ की सबसे पहले खोज करते हैं वो पानी है क्योंकि हम धरती पर रहते हैं जिसका रंग नीला ही इसलिए है क्योंकि धरती के लगभग तीन चौथाई भाग में पानी है।

ये बात अलग है इसमें 97% पानी खारा है और केवल 3% पानी पीने योग्य है, यहां तक कि मनुष्य के शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी ही है और इसलिए कहा जाता है “जल ही जीवन है” और इसी को महत्व देते हुए हर साल 22 मार्च को दुनियाभर में ‘World Water Day’ मनाया जाता है। आइए जानें ‘विश्व जल दिवस’ का इतिहास और महत्व.....

‘विश्व जल दिवस’ का इतिहास

पर्यावरण और विकास संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन ने 1992 में पीने के पानी के अस्तित्व को लेकर एक अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने का फैसला किया और इस तरह 22 मार्च 1993 को पहला विश्व जल दिवस मनाया गया। इसके बाद जल संरक्षण को लेकर संपूर्ण विश्व में कई तरह की योजनाएं बनाई गईं। हर साल एक विषय पर विश्व के बौद्धिक लोग काम करना शुरू करते हैं ताकि आने वाली पीढियों के लिए पीने योग्य पानी बचाया जा सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com