Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उत्तरी फिलीपीन में तूफान का कहर, बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में 14 लोगों की मौत

उत्तरी फिलीपीन में मंगलवार को जबरदस्त तूफान के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रतिक्रिया अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम ब्यूरो के अनुसार, उष्णकटिबंधीय तूफान ‘यागी' इलोकोस नोर्टे प्रांत के पाओय शहर से होते हुए दक्षिण चीन सागर में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया और इसकी रफ्तार 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Sep 03, 2024 | 10:58 AM

उत्तरी फिलीपीन में बरप रहा कहर

Follow Us
Close
Follow Us:

मनीला: उत्तरी फिलीपीन में मंगलवार को जबरदस्त तूफान के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। आपदा प्रतिक्रिया अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम ब्यूरो के अनुसार, उष्णकटिबंधीय तूफान ‘यागी’ इलोकोस नोर्टे प्रांत के पाओय शहर से होते हुए दक्षिण चीन सागर में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया और इसकी रफ्तार 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई।

समुद्र से उत्तर-पश्चिम की दिशा में दक्षिणी चीन की तरफ बढ़ने के दौरान ‘यागी’ के चक्रवाती तूफान का रूप अख्तियार करने की आशंका है। उत्तरी फिलीपीन के अधिकतर प्रांतों में तूफान की चेतावनी बरकरार रही, जहां लोगों को बारिश से प्रभावित पहाड़ी गांवों में भूस्खलन और देश के सबसे अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र लूजोन के निचले इलाकों में बाढ़ के खतरे के प्रति सतर्क किया गया।

ये भी पढ़ें:-Philippines Floods: फिलीपीन में तबाही, बाढ़ और भूस्खलन से नौ लोगों की मौत

स्थानीय स्तर पर एनटेंग नाम से जाने जाने वाले ‘यागी’ तूफान से फिलीपीन में मानसूनी बारिश में तेजी आई है। घनी आबादी वाले मनीला और लूजोन में मूसलाधार बारिश के कारण मंगलवार को भी स्कूल और सरकारी कार्यालय बंद रहे।

एंटिपोलो के आपदा न्यूनीकरण अधिकारी एनरिलिटो बर्नार्डो जूनियर ने बताया कि उत्तरी और मध्य प्रांतों में भूस्खलन, बाढ़ और नदियों में उफान के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में मनीला के पश्चिम में स्थित रोमन कैथोलिक तीर्थ नगरी और पर्यटन स्थल एंटिपोलो की एक गर्भवती महिला शामिल है। बर्नार्डो ने बताया कि बाढ़ में कई घर बह जाने के कारण चार ग्रामीणों के लापता होने की खबर है।

तूफान के मद्देनजर समुद्री यात्रा पर रोक और 34 उड़ानों को रद्द किए जाने के कारण सोमवार को बंदरगाहों और हवाई अड्डों पर हजारों यात्री फंस गए।

राजधानी में नवोटास बंदरगाह के पास मनीला खाड़ी में खड़े प्रशिक्षण जहाज ‘एम/वी कामिला’ को एक अन्य जहाज ने टक्कर मार दी, जिसने तेज लहरों के कारण संतुलन खो दिया था।

ये भी पढ़ें:-Bangladesh: भारत के साथ मजबूत संबंध चाहता है बांग्लादेश, ‘स्वर्णिम अध्याय’ का किया जिक्र

फिलीपीन के तटरक्षक बल ने कहा कि टक्कर से ‘एम/वी कामिला’ का नियंत्रण कक्ष क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई, जिसके बाद उस पर सवार 18 कैडेट और चालक दल के सदस्यों को जहाज छोड़ना पड़ा। (एजेंसी)

Northern philippines hit by storm14 people died in floods and landslide

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2024 | 10:58 AM

Topics:  

  • Philippines news

सम्बंधित ख़बरें

1

फिलीपींस के राजदूत ने अमेरिका-नाटो को दिखाया आईना, कहा- चीन के खिलाफ भारत सच्चा दोस्त

2

चीन की नींद हराम, भारत-फिलीपींस के बीच, वीजा फ्री और रक्षा…इन 9 चीजों पर बनी सहमति

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.