ईरान युद्ध से हिला फिलीपींस, घोषित की ‘नेशनल इमरजेंसी’; ईंधन संकट के चलते ठप हो सकते हैं विमानों के पहिए
Iran War Oil Crisis: ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल संकट गहराने के बीच फिलीपींस ने 'राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल' की घोषणा की है। राष्ट्रपति फर्डिनेंड ने ईंधन को बचाने के लिए कड़े आदेश जारी किए हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Philippines Energy Emergency: मिडिल ईस्ट में जारी ईरान युद्ध का वैश्विक असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। फिलीपींस इस युद्ध के चलते पैदा हुए ऊर्जा संकट के कारण National Energy Emergency घोषित करने वाला दुनिया का पहला प्रमुख देश बन गया है। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने मंगलवार देर रात एक कार्यकारी आदेश जारी कर देश में ईंधन की भारी कमी के खतरे के प्रति आगाह किया है।
आसमान छूती कीमतें और चरमराती अर्थव्यवस्था
ईरान युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं, जिससे ईंधन आपूर्ति बाधित हुई है। फिलीपींस अपनी तेल जरूरतों के लिए लगभग पूरी तरह मिडिल ईस्ट पर निर्भर है जिसके कारण उसकी अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव पड़ा है। इस महीने फिलीपींस की मुद्रा ‘पेसो’ एशिया की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्रा रही है जिसमें 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही, वहां का शेयर बाजार भी करीब 9 प्रतिशत तक लुढ़क गया है।
45 दिनों का तेल भंडार और उड़ानों पर संकट
रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 मार्च तक फिलीपींस के पास केवल 45 दिनों का तेल भंडार शेष था। राष्ट्रपति मार्कोस ने ब्लूमबर्ग टीवी से बात करते हुए चेतावनी दी है कि जेट ईंधन की कमी के कारण विमानों की उड़ानों को रोकना एक स्पष्ट संभावना बन गई है। हालांकि, फिलीपीन एयरलाइंस ने जून के अंत तक का स्टॉक सुरक्षित होने का दावा किया है लेकिन उसके बाद की स्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
क्रूज शिप पर हंतावायरस का खौफनाक हमला, कई देशों में फैला संक्रमण; अमेरिका-फ्रांस में मचा हड़कंप
Explainer: आखिर क्यों ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को Totally Unacceptable कहा? जानें विवाद के बड़े कारण
धमाके से कांपा पाकिस्तान! बलूचिस्तान के मस्तुंग वेयरहाउस में फटा LPG टैंकर, आग में 35 लोग बुरी तरह झुलसे
US की सख्ती, ईरान का तनाव… फिर भी होर्मुज पार कर गया भारत से जुड़ा तारा टैंकर, जानें कैसे तोड़ा चक्रव्यूह
राष्ट्रपति ने किया विशेष समिति का गठन
आपातकाल की घोषणा के तहत राष्ट्रपति एक विशेष समिति बनाएंगे जो ईंधन, भोजन, दवाइयां और कृषि उत्पादों जैसी आवश्यक वस्तुओं के वितरण की निगरानी करेगी। ऊर्जा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे ईंधन के संरक्षण और जमाखोरी को रोकने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाएं।
जनता को राहत देने के लिए विशेष प्रावधान
सरकार ने संकट से निपटने के लिए कई वित्तीय और प्रशासनिक रियायतें दी हैं:
- राज्य की ऊर्जा कंपनियों को पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए अनुबंध राशि का 15 प्रतिशत से अधिक अग्रिम भुगतान करने का अधिकार दिया गया है।
- परिवहन विभाग को ईंधन और यात्री किरायों पर सब्सिडी देने और विमानन शुल्क माफ करने का निर्देश दिया गया है।
- मध्य पूर्व में फंसे फिलीपींस के प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- 47 गोले और ड्रोन की बरसात… अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का भीषण प्रहार, रिहायशी इलाकों में मची तबाही
फिलीपींस ने आखिरी बार 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान राष्ट्रीय आपातकाल लागू किया था। वर्तमान में, यह आपातकाल देश की आर्थिक गतिविधियों को जारी रखने और जरूरी सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए एक अनिवार्य एहतियाती कदम माना जा रहा है।
