-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- North Korea Supports Putin In Ukraine War Sends Thousands Of Troops
मरने-मारने को तैयार है तानाशाह! यूक्रेन जंग में बिना शर्त उत्तर कोरिया देगा पुतिन का साथ, भेजे हजारों सैनिक
- Written By: अमन उपाध्याय
किम जोंग-उन ने यूक्रेन युद्ध में रूस को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर कोरिया रूस के साथ हुई रक्षा संधि के प्रावधानों का पूरी तरह पालन करेगा।

यूक्रेन जंग में बिना शर्त उत्तर कोरिया देगा पुतिन का साथ, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन ने स्पष्ट किया है कि उनका देश यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध में रूस को ‘बिना किसी शर्त’ पूरा समर्थन देगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि उत्तर कोरिया और रूस के बीच हुई रक्षा संधि के सभी प्रावधानों का पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से पालन किया जाएगा।
यह बयान उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने गुरुवार को जारी किया। रिपोर्ट के अनुसार, किम जोंग-उन ने यह घोषणा उस वक्त की जब उन्होंने प्योंगयांग में रूस की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगू से मुलाकात की।
यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद के लिए भेजे सैनिक
रूसी सुरक्षा परिषद के प्रमुख सर्गेई शोइगू बुधवार को उत्तर कोरिया पहुंचे। दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग में तेजी से इज़ाफा हो रहा है। ऐसा अनुमान है कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद के लिए सैनिक भेजे हैं, जो इस साझेदारी की गहराई को दर्शाता है। सरकारी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान किम जोंग-उन ने स्पष्ट रूप से कहा कि उत्तर कोरिया रूस की विदेश नीति और यूक्रेन संघर्ष समेत सभी महत्वपूर्ण वैश्विक मामलों में उसका पूरा और बिना शर्त समर्थन करेगा।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
संधि का पूरी तरह से पालन करेगा उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने कहा है कि उनका देश रूस के साथ हुई रणनीतिक साझेदारी संधि के प्रावधानों का पूरी तरह से पालन करेगा। उन्होंने यह बात उस समझौते के संदर्भ में कही, जिस पर जून 2024 में प्योंगयांग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ हस्ताक्षर हुए थे। इस बैठक के दौरान दोनों देशों ने यूक्रेन युद्ध को लेकर अपनी समान सोच को दोहराया और आपसी संबंधों को एक मजबूत तथा व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदलने के अपने इरादे को दोहराया।
रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को किम जोंग-उन और रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू के बीच कुर्स्क युद्ध क्षेत्र के पुनर्निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा हुई। साथ ही, उत्तर कोरियाई सैनिकों की बहादुरी को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रमों पर भी विचार किया गया। सियोल के एकीकरण मंत्रालय का कहना है कि बातचीत के संभावित मुद्दों में उत्तर कोरिया द्वारा रूस को और सैनिक भेजने की योजना, यूक्रेन में चल रही संघर्षविराम वार्ता और किम जोंग-उन की संभावित रूस यात्रा शामिल हो सकती है।
पाकिस्तान में हिंदू युवक की सरेआम पिटाई, बहन रो-रो कर मांगती रही रहम की भीख; देखें VIDEO
पिछले तीन महीनों में दूसरी बार यात्रा
यह वार्ता उस दिन हुई जब दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्यांग ने शपथ ग्रहण किया था। ऐसे में मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस बात से इनकार नहीं किया कि इस दौरान दोनों देशों के बीच कोरियाई प्रायद्वीप की सुरक्षा और अंतर-कोरियाई संबंधों पर चर्चा हुई होगी। रक्षा मंत्री शोइगु की यह यात्रा पिछले तीन महीनों में दूसरी बार हुई है। यह दौरा रूस और उत्तर कोरिया के बीच 19 जून 2023 को हुई आपसी रक्षा संधि की पहली वर्षगांठ से ठीक पहले हुआ है। इस संधि में यह प्रावधान है कि यदि दोनों में से किसी एक देश पर हमला होता है, तो दूसरा देश सैन्य सहायता प्रदान करेगा।
करीब 600 सैनिकों की हुई मौत
इससे पहले अप्रैल में उत्तर कोरिया ने पहली बार सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार किया था कि उसने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की सहायता के लिए अपने सैनिक भेजे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया अब तक लगभग 15,000 सैनिक रूस भेज चुका है। इनमें से अनुमानित 4,700 से अधिक सैनिक घायल या मारे जा चुके हैं और इनमें से करीब 600 की मौत हो गई है।
North korea supports putin in ukraine war sends thousands of troops
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














