Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ईरान के हालात देख घबराए किम जोंग उन! अब तानाशाह को कुछ हुआ तो बरसेंगी न्यूक्लियर मिसाइलें, बदल गया संंविधान

North Korea Nuclear Law: ईरान में बढ़ते तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु कानून में बड़ा बदलाव किया है। अब किम जोंग उन की हत्या या उनके असमर्थ होने की स्थिति में सेना तुरंत परमाणु हमला करेगी।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 08, 2026 | 07:14 PM

किम जोंग उन, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

North Korea Nuclear Law Kim Jong Un Assassination: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने ईरान की घटनाओं से सबक लेते हुए देश की परमाणु नीति और संविधान में बड़ा बदलाव किया है। नए कानून के तहत यदि किम जोंग उन की हत्या की जाती है या वे नेतृत्व करने की स्थिति में नहीं रहते हैं तो उत्तर कोरिया की सेना बिना किसी आदेश के इंतजार के तुरंत परमाणु हमला कर देगी। इस फैसले ने दुनिया भर में परमाणु युद्ध के खतरे को और अधिक बढ़ा दिया है।

परमाणु कानून के अनुच्छेद 3 में बड़ा बदलाव

उत्तर कोरिया की 15वीं सुप्रीम पीपल्स असेंबली के सत्र में इस नए संशोधन को आधिकारिक रूप से अपनाया गया है जो प्योंगयांग में आयोजित किया गया था। दक्षिण कोरियाई नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS) द्वारा दी गई ब्रीफिंग के अनुसार, परमाणु नीति कानून के संशोधित अनुच्छेद 3 में यह प्रावधान जोड़ा गया है।

उन्होंने बताया है कि यदि दुश्मन ताकतों के हमलों से देश की परमाणु कमान और नियंत्रण प्रणाली खतरे में पड़ती है तो एक जवाबी परमाणु हमला अपने आप और तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। यह बदलाव उस समय के लिए किया गया है जब सर्वोच्च नेतृत्व दुश्मन के निशाने पर हो और आदेश देने की स्थिति में न रहे।

सम्बंधित ख़बरें

ब्रिटेन में हंता वायरस की एंट्री! दो लोगों में संक्रमण मिलने के बाद WHO का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

EXPLAINER: मैक 25 की रफ्तार, 3000 KG पेलोड… आखिर कितनी खतरनाक है तुर्किये की नई मिसाइल यिल्डिरिमहन?

सड़कों में आ रही हैं दरारें… क्या पाताल में समा रहा है ये शहर? सैटेलाइट रिपोर्ट से मचा हड़कंप

इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी: 10 KM ऊपर तक उठी राख, 3 पर्वतारोहियों की मौत; देखें VIDEO

ईरान पर हुए हमलों के बाद सतर्क हुए किम

विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान पर हुए अमेरिकी और इजरायली हमलों को देखते हुए किम जोंग उन अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क हो गए हैं। प्योंगयांग को डर है कि दुश्मन देश उनके शीर्ष नेतृत्व को निशाना बना सकते हैं इसलिए उन्होंने परमाणु हमले की कमान को ‘ऑटोमैटिक’ मोड पर डाल दिया है। इस बदलाव का उद्देश्य किसी भी संभावित हमले से पहले ही दुश्मन को डराना और अपने शासन को सुरक्षित रखना है।

परमाणु युद्ध का बढ़ता खतरा

उत्तर कोरिया का यह ‘डूम्सडे’ नियम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक गंभीर चेतावनी है, क्योंकि किम जोंग उन की मिसाइल और परमाणु तकनीक में लगातार हो रहे विस्तार ने अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान जैसे देशों के लिए बड़ा सुरक्षा संकट पैदा कर दिया है।

8 मई 2026 की रिपोर्टों के अनुसार, उत्तर कोरिया ने अपने संविधान में संशोधन कर यह अनिवार्य कर दिया है कि यदि किम जोंग उन की हत्या की जाती है तो उसकी सेना तुरंत जवाबी परमाणु हमला करेगी।

यह भी पढ़ें:- ब्रिटेन में हंता वायरस की एंट्री! दो लोगों में संक्रमण मिलने के बाद WHO का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

यह कदम ईरान के सुप्रीम लीडर और सैन्य कमांडरों पर हुए हमलों के बाद किम की अपनी सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता को दर्शाता है। वर्तमान में मध्य पूर्व के तनावपूर्ण माहौल के बीच प्योंगयांग का यह नया कानून किसी भी छोटी सैन्य झड़प को एक विनाशकारी परमाणु युद्ध में बदलने की क्षमता रखता है।

North korea nuclear law change kim jong un assassination trigger

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 08, 2026 | 07:14 PM

Topics:  

  • Kim Jong Un
  • North Korea
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.