हंतावायरस के बाद अब नोरोवायरस का कहर, लग्जरी क्रूज पर 115 लोग हुए बीमार; CDC ने जारी किया अलर्ट
Norovirus Outbreak: कैरेबियन प्रिंसेस क्रूज शिप पर नोरोवायरस फैलने से 115 लोग बीमार हो गए हैं। हंतावायरस से हुई मौतों के बाद इस नए संक्रमण ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य चिंताएं बढ़ा दी हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
सांकेतिक एआई फोटो
Norovirus Outbreak Caribbean Princess Cruise: दुनिया अभी हंतावायरस के खौफ से पूरी तरह उबरी भी नहीं थी कि अब एक और जानलेवा वायरस ने दस्तक दे दी है। ‘कैरेबियन प्रिंसेस’ नाम के एक आलीशान लग्जरी क्रूज शिप पर ‘नोरोवायरस’ फैलने से हड़कंप मच गया है।
अमेरिका की स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (CDC) के अनुसार, इस जहाज पर सवार 100 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब हाल ही में एक अन्य क्रूज शिप पर हंतावायरस के संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद समुद्री यात्राओं को लेकर वैश्विक स्तर पर अलर्ट जारी है।
संक्रमण की चपेट में आए यात्री और क्रू मेंबर्स
रिपोर्ट के मुताबिक, कैरेबियन प्रिंसेस क्रूज पर कुल 115 लोग बीमार पाए गए हैं। इनमें 102 यात्री और 13 क्रू मेंबर्स शामिल हैं। बीमार लोगों में मुख्य रूप से उल्टी, दस्त, मतली और पेट में ऐंठन जैसे लक्षण देखे गए हैं। हालांकि क्रूज कंपनी ‘प्रिंसेंस क्रूज’ ने इसे पेट की हल्की बीमारी करार दिया है लेकिन संक्रमण की तेजी को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारी इसे गंभीरता से ले रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
India Russia Pact: भारत में 3000 रूसी सैनिकों की तैनाती और सैन्य लॉजिस्टिक समझौते का क्या है असली सच?
Trump G2 Formula: क्या अमेरिका और चीन की नई दोस्ती भारत और क्वाड के लिए है एक बड़ा खतरा?
Infertility Problem: भारत में 23% पुरुष हैं बांझपन की समस्या से परेशान, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
पुणे मनपा में निजी अस्पतालों पर फूटा गुस्सा, शव रोकने और मरीजों को लौटाने पर 10 दिन में होगी सख्त कार्रवाई
कई देशों से होकर गुजरा जहाज
यह लग्जरी क्रूज शिप 28 अप्रैल को फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल से 13 दिनों की कैरेबियाई यात्रा पर रवाना हुआ था। बहामास, अरूबा और प्यूर्टो रिको जैसे कई देशों से गुजरने के दौरान इस पर नोरोवायरस का संक्रमण फैल गया। जिससे जहाज पर सवार 3,116 यात्रियों में से 102 और 1,131 क्रू मेंबर्स में से 13 लोग बीमार पड़ गए।
7 मई तक बीमारों की संख्या सीडीसी (CDC) द्वारा निर्धारित 3% की सीमा को पार कर गई, जिसके बाद कंपनी ने नियमों के तहत इसकी आधिकारिक जानकारी दी। अब यह जहाज 11 मई को पोर्ट कैनावेरल पहुंचने वाला है, जहां इसे अगली यात्रा से पहले पूरी तरह सैनिटाइज किया जाएगा।
कैसे फैलता है नोरोवायरस?
नोरोवायरस एक बेहद संक्रामक वायरस है जो सीधे तौर पर इंसान के पेट और आंतों पर हमला करता है। यह वायरस संक्रमित भोजन, दूषित पानी और संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से फैलता है। बंद जगहों जैसे क्रूज शिप, हॉस्टल या अस्पतालों में इसका प्रसार बहुत तेजी से होता है। इसके लक्षणों में अचानक उल्टी आना, दस्त होना, हल्का बुखार और शरीर में दर्द शामिल है।
यह भी पढ़ें:- Explainer: अब जाएगी PM स्टार्मर की कुर्सी? जानिए कौन हैं कैथरीन वेस्ट, जिनकी बगावत से हिल गई ब्रिटिश सरकार
बचाव के लिए कड़े कदम
संक्रमण की पुष्टि होने के बाद जहाज पर सफाई और सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को काफी तेज कर दिया गया है ताकि वायरस के चेन को तोड़ा जा सके। क्रूज कंपनी ने बताया कि 11 मई को पोर्ट कैनावेरल पहुंचने के बाद पूरे क्रूज की एक बार फिर गहनता से सफाई की जाएगी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग यात्रियों की लगातार निगरानी कर रहा है, लेकिन जहाज पर मौजूद लोगों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और वहां मनोरंजन की अन्य गतिविधियां पहले की तरह ही चल रही हैं।
