Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Philippines Floods: फिलीपीन में तबाही, बाढ़ और भूस्खलन से नौ लोगों की मौत

उत्तरी फिलीपीन में तूफान के कारण भूस्खलन और भारी बारिश हुई, जिससे सोमवार तक कई इलाकों में बाढ़ आ गई। इसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। इसको देखते हुए अधिकारियों ने स्कूलों को बंद कर दिया तथा सरकारी कामकाज भी स्थगित करना पड़ा।

  • By साक्षी सिंह
Updated On: Sep 02, 2024 | 04:47 PM

बाढ़ की तस्वीर फोटो क्रेडिट: सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

मनीला: उत्तरी फिलीपीन में तूफान के कारण भूस्खलन और भारी बारिश हुई, जिससे सोमवार तक कई इलाकों में बाढ़ आ गई। इसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। इसको देखते हुए अधिकारियों ने स्कूलों को बंद कर दिया तथा सरकारी कामकाज भी स्थगित करना पड़ा।

मौसम ब्यूरो के मुताबिक, उष्णकटिबंधीय तूफान ‘यागी’ सोमवार दोपहर तक मनीला के दक्षिण-पूर्व में क्यूजोन प्रांत के इनफांटा शहर से 115 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। यह 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टकराया और इसकी रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें:-बांग्लादेश में भारतीय वीजा आवेदन केंद्रों ने तत्काल चिकित्सा और छात्र वीजा के लिए सीमित स्लॉट शुरू

स्थानीय रूप से एनटेंग नाम से जाना जाने वाला यह तूफान लूजोन के मुख्य उत्तरी क्षेत्र के पूर्वी तट के पास 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

आपदा न्यूनीकरण अधिकारी एनरिलिटो बर्नार्डो जूनियर ने बताया कि सोमवार को राजधानी के पश्चिम में रिजाल प्रांत के एंटिपोलो शहर में पहाड़ी पर स्थित दो छोटी झुग्गियां भूस्खलन की चपेट में आ गईं। इसमें एक गर्भवती महिला समेत कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि चार अन्य ग्रामीण उफनते नालों में डूब गए।

राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता कर्नल जीन फजार्डो ने बिना विस्तृत जानकारी दिए पत्रकारों को बताया कि मध्य फिलीपीन में तूफान के कारण हुए भूस्खलन में दो और लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पूर्वी कैमरिन्स सुर प्रांत के नागा शहर में खराब मौसम में दो स्थानीय लोगों की मौत हो गई।

यहां कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुसा है। प्राधिकारी इस बात की पुष्टि करने में जुटे हैं कि ये मौतें मौसम से संबंधित थी या नहीं। इसमें एक व्यक्ति की मौत करंट लगने से हुई है।

देश के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्र लूजोन के एक बड़े हिस्से में तूफान की चेतावनी जारी की गई, जिसमें महानगरीय क्षेत्र मनीला भी शामिल है। यहां तूफानी मौसम के कारण स्कूल और अधिकांश सरकारी कार्यालय बंद कर दिए गए।

राजधानी के पूर्वी छोर पर मरीकिना नदी के भीड़भाड़ वाले तट पर सुबह के समय एक सायरन बजाया गया, जिसमें हजारों लोगों को नदी के जलस्तर में वृद्धि तथा भारी बारिश के कारण नदी के उफान पर आने की स्थिति में वहां से निकलने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई।

ये भी पढ़ें:-पीएम मोदी 3-4 और 5 सितंबर को हाेंगे दो देशों के दौरे पर, ब्रुनेई दारुस्सलाम और सिंगापुर की है यात्रा

तट रक्षक ने बताया कि मनीला के दक्षिण में स्थित कैविटे प्रांतों और देश के मध्य क्षेत्र में स्थित उत्तरी समर में तट रक्षक कर्मियों ने बाढ़ में फंसे दर्जनों ग्रामीणों को बचाने और बाहर निकालने के लिए नावों और रस्सियों का प्रयोग किया।

Nine people died due to devastation floods and landslides in the philippines

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2024 | 04:47 PM

Topics:  

  • Philippines news

सम्बंधित ख़बरें

1

साउथ चाइना सी में खतरे की घंटी! मछुआरों पर कार्रवाई के बाद चीन-फिलीपींस आमने-सामने; तनाव चरम पर

2

China Flares: दक्षिण चीन सागर में फिर तनाव… फिलीपींस के प्लेन पर चीन ने दागे फ्लेयर, टेंशन बढ़ी

3

फिलीपींस बाढ़ त्रासदी पर एक्शन, राष्ट्रपति बोले- भ्रष्ट नेता और व्यवसायी क्रिसमस तक जेल में होंगे

4

‘काल’ बनकर आया तूफान… चारो ओर बाढ़, मलबा और मौत, फिलीपींस में मचा हाहाकार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.