Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फिलीपींस की संसद में चली गोलियां, ICC के वांटेड सीनेटर की गिरफ्तारी पर भारी बवाल; पुलिस ने घेरा पूरा परिसर

Philippines Senate Siege: फिलीपींस की संसद में सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा की गिरफ्तारी को लेकर भारी हंगामा हुआ है। परिसर के भीतर फायरिंग की आवाजें सुनी गई हैं जिसके बाद पुलिस ने संसद को घेर लिया है।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: May 13, 2026 | 07:16 PM

सीनेट भवन में पुलिस, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Philippines Senate Siege News In Hindi: बुधवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में उस वक्त हड़कंप मच गया जब राजधानी मनीला स्थित सीनेट (संसद) भवन के भीतर गोलियों की आवाजें सुनी गईं। यह घटनाक्रम अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) द्वारा वांछित एक शक्तिशाली सीनेटर की गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान हुआ। सीनेट अध्यक्ष एलन पीटर कैयेटानो ने इस अराजक स्थिति की पुष्टि करते हुए अपनी और वहां मौजूद लोगों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है।

संसद परिसर में दहशत का माहौल

जैसे ही सीनेट भवन गोलियां चली वैसे ही पूरे परिसर में दहशत फैल गई। सीनेट अध्यक्ष कैयेटानो ने सोशल मीडिया पर बेहद भावुक और परेशान होकर कहा कि उन्हें नहीं पता कि वहां वास्तव में क्या हो रहा है और क्या वह अपने लोगों को सुरक्षित रख पाएंगे।

कैयेटानो ने अधिकारियों से अपील की कि वे वारंट का सामना करने को तैयार हैं लेकिन संसद परिसर के भीतर इस तरह की कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। हालांकि, सीनेट सचिव मार्क लैंड्रो मेंडोजा ने संवाददाताओं को स्पष्ट किया कि इस गोलीबारी में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

नौ साल बाद चीन की धरती पर ट्रंप, एलन मस्क और टिम कुक के साथ बीजिंग पहुंचे राष्ट्रपति; क्या होगी बड़ी डील?

भंडारा में बढ़ते अपराध और नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पुलिस और नगरसेवकों की विशेष बैठक

ट्रंप की चीन यात्रा से पहले ड्रैगन की दो टूक, ताइवान समेत इन 4 मुद्दों पर बातचीत से किया साफ इनकार

CM विजय ने 24 घंटे में ज्योतिषी की OSD पद से की छुट्टी, सहयोगियों के विरोध के आगे झुकी सरकार?

फिल्मी स्टाइल में पीछा

इस पूरे विवाद के केंद्र में सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा हैं जो पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते के बेहद करीबी और लंबे समय तक सहयोगी रहे हैं। सोमवार को डेला रोजा को सीसीटीवी कैमरों में संसद की दीर्घाओं में स्थानीय एजेंटों से बचकर भागते हुए देखा गया था। जब जांच इकाई के अधिकारी 64 वर्षीय सीनेटर को पकड़ने में नाकाम रहे, तो दंगारोधी पुलिस ने पूरे सीनेट परिसर की घेराबंदी कर दी। जानकारी के अनुसार, डेला रोजा ने सोमवार से ही संसद परिसर नहीं छोड़ा है और वे वहीं अंदर छिपे हुए हैं।

ICC के गंभीर आरोप

अपराध सीनेटर रोनाल्ड डेला रोजा पर अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) का शिकंजा कसा हुआ है। आईसीसी के अभियोजकों का आरोप है कि डेला रोजा ने पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते के कार्यकाल के दौरान एक क्रूर नशीली दवाओं के विरोधी अभियान में सक्रिय रूप से साजिश रची थी।

यह भी पढ़ें:- नौ साल बाद चीन की धरती पर ट्रंप, एलन मस्क और टिम कुक के साथ बीजिंग पहुंचे राष्ट्रपति; क्या होगी बड़ी डील?

इस अभियान के दौरान हजारों लोगों की जान गई थी। जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ के रूप में देखा जा रहा है। इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी की कोशिशें की जा रही हैं जिसने अब एक बड़े राजनीतिक और सुरक्षा संकट का रूप ले लिया है। फिलहाल, फिलीपींस की संसद के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात है और भीतर की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Philippines senate siege gunshots senator dela rosa icc arrest attempt

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 13, 2026 | 07:16 PM

Topics:  

  • Crime
  • Philippines news
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.