- Hindi News »
- World »
- Nigeria Shaken By Meningitis 151 People Dead So Far Situation Out Of Control
सावधान! मैनिन्जाइटिस से कांपा नाइजीरिया, अब तक 151 लोगों की मौत, हालात हुए बेकाबू
Nigeria News: नाइजीरिया में मैनिन्जाइटिस नामक बीमारी तेजी से फैल रही है। अब तक इस संक्रमण के कारण 150 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इस बीमारी से बड़ी संख्या में बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय

मैनिन्जाइटिस से कांपा नाइजीरिया, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
अबुजा: नाइजीरिया में मैनिन्जाइटिस बीमारी तेजी से फैल रही है, जिससे अब तक 151 लोगों की जान जा चुकी है। इस संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए वहां के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार प्रयासरत हैं। मरने वालों में अधिकतर लोग देश के उत्तरी हिस्से के दूरदराज इलाकों से थे। इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे हुए हैं।
नाइजीरिया रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के अनुसार, इस बीमारी का पहला मामला पिछले साल अक्टूबर में सामने आया था। वर्तमान में स्थिति यह है कि यह बीमारी नाइजीरिया के 36 में से 23 राज्यों में फैल चुकी है। इस वर्ष अब तक इससे कुल 74 लोगों की मौत हुई है, जो कि कुल मृतकों का लगभग आधा हिस्सा है।
अधिकांश मौतों का है यह प्रमुख कारण
एनसीडीसी के प्रवक्ता सानी दत्ती ने बताया कि इस बीमारी से होने वाली अधिकांश मौतों का प्रमुख कारण यह है कि संक्रमित व्यक्ति समय पर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए या उन्होंने इलाज में देर कर दी। फिलहाल यह प्रकोप अफ्रीका के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश को अपनी चपेट में ले चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
कुख्यात ड्रग माफिया एल मेंचो के मरने की वजह बनी गर्लफ्रेंड! मेक्सिको में भड़की हिंसा
ईरान में आसमान से सीधे सब्जी मंडी में गिरा आर्मी का हेलीकॉप्टर, पायलट समेत 4 की मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO
Imran Khan को मिली इलाज की इजाजत… 15 गाड़ियों का काफिला और भारी सुरक्षा के बीच पहुंचे PIMS अस्पताल
ईरान में लड़कियों ने संभाला मोर्चा…खामेनेई के खिलाफ यूनिवर्सिटीज में जमकर किया प्रदर्शन, राजशाही का समर्थन
नाइजीरिया में इस समय स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब है। फरवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा दी जाने वाली अमेरिकी सहायता में कटौती किए जाने के बाद वहां की स्थिति और भी बिगड़ गई है। ट्रंप के इस फैसले का असर सिर्फ नाइजीरिया पर ही नहीं, बल्कि अन्य कई अफ्रीकी देशों पर भी पड़ा है।
तेजी से फैल रहा है संक्रमण
बता दें कि मौसमी मैनिंजाइटिस का फैलाव आमतौर पर सूखे मौसम में होता है, विशेषकर उत्तरी नाइजीरिया में। इस बीमारी से सबसे अधिक प्रभावित राज्य मुख्य रूप से उत्तर में स्थित हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, यह संक्रमण उन इलाकों में तेजी से फैल रहा है जहां तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण है।
नाइजीरिया में गर्मी के मौसम के दौरान होने वाली मेनिनजाइटिस नामक बीमारी मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को घेरने वाली सुरक्षात्मक झिल्लियों को प्रभावित करती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, यह बीमारी नाइजीरिया जैसे देश के लिए एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है, जो पहले ही “दुनिया में सबसे ज्यादा मलेरिया के मामलों” से जूझ रहा है।
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जांच और जागरूकता अभियान जारी
पिछले हफ्ते, नाइजीरिया को ग्लोबल वैक्सीन एलायंस ‘गावी’ से 10 लाख से अधिक टीकों की पहली खेप मिली। स्थानीय अधिकारियों ने इसे बीमारी के खिलाफ लड़ाई में एक अहम उपलब्धि बताया है।
नाइजीरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) ने कहा है कि वह राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ मिलकर बीमारी की निगरानी बढ़ाने के प्रयास कर रहा है। इसमें नए मामलों की पहचान, प्रयोगशाला जांच, और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शामिल हैं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
Nigeria shaken by meningitis 151 people dead so far situation out of control
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आज से शुरू हो गया 8 दिन का होलाष्टक, इस बीच भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ेगा बहुत भारी!
Feb 24, 2026 | 02:35 PMकौन हैं आशुतोष महाराज? अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले महंत का कच्चा चिट्ठा: मुकदमों और हिस्ट्रीशीट का सच
Feb 24, 2026 | 02:31 PMमहावितरण में 122 करोड़ का ‘सोलर’ घोटाला, 5 राज्यों में पुलिस की छापेमारी, फर्जी बैंक गारंटी से हुआ बड़ा खेल
Feb 24, 2026 | 02:29 PMन कोई वीआईपी ट्रीटमेंट, न अलग थाली, अक्षय कुमार ने खाया यूनिट का खाना, गोविंद नामदेव ने किया खुलासा
Feb 24, 2026 | 02:24 PMआस्था बनाम प्रदूषण: नासिक कुंभ से पहले गोदावरी में झाग, गाड़ी धुलाई पर सवाल; प्रशासन ने लगाए बैरिकेड्स
Feb 24, 2026 | 02:22 PMकुख्यात ड्रग माफिया एल मेंचो के मरने की वजह बनी गर्लफ्रेंड! मेक्सिको में भड़की हिंसा
Feb 24, 2026 | 02:18 PMमुंबई: लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर वसूली की घटनाएं बढ़ीं, स्थानीय गुंडों पर पुलिस का फोकस
Feb 24, 2026 | 02:02 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM













