Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भीषण बाढ़ से न्यू मेक्सिको में हाहाकार, 200 से अधिक घर जमींदोज, कई लोगों की मौत

New Mexico Severe floods: न्यू मेक्सिको में भारी बारिश और बाढ़ ने जबरदस्त तबाही मचाई है। बाढ़ की चपेट में आकर अब तक 3 लोगों की जान जा चुकी है। सबसे ज्यादा नुकसान...

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 13, 2025 | 11:06 AM

क्षतिग्रस्त मकान की तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वाशिंगटन: न्यू मेक्सिको में मूसलाधार बारिश के कारण आई भयंकर बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ की चपेट में आकर 3 लोगों की जान चली गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इस आपदा में 200 से अधिक घर नष्ट हो गए हैं। सबसे अधिक नुकसान रुइडोसो नाम के एक पहाड़ी गांव में हुआ है, जो अल्बुकर्क से करीब 210 किलोमीटर दूर स्थित है। मृतकों में एक 4 साल की बच्ची और 7 साल का एक लड़का भी शामिल है।

यह तीन लोगों का परिवार एक आरवी कैंप में ठहरा हुआ था, तभी अचानक आई बाढ़ उन्हें बहाकर ले गई। इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब 90 मिनट तक हुई मूसलधार बारिश में 3.5 इंच तक पानी गिरा और मात्र 45 मिनट में ही नदी का जलस्तर 20 फीट तक बढ़ गया। बाढ़ की चपेट में आकर एक घर पूरी तरह से बह गया, जबकि इस हादसे में 35 से 50 घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही करीब 200 मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है ये इलाका

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में करीब 85 रैपिड वॉटर रेस्क्यू मिशन चलाए गए। गवर्नर मिशेल वूजैन ग्रिशम ने हालात की गंभीरता को देखते हुए संघीय मदद के लिए पहल की है। दीर्घकालिक समाधान के तहत नदियों से गाद हटाने, क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत और हरियाली बढ़ाने के लिए पौधारोपण जैसे कार्य किए जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तान में 8 फरवरी को ‘जेल भरो’ आंदोलन… चुनाव धांधली के खिलाफ विपक्षी पार्टियां भरेंगी हुंकार

तालिबान ने बनाया अपना ‘शरिया’ संविधान, अपराध करने पर भी अमीरों को नहीं होगी सजा, महिलाओं के बाहर निकलने पर…

Zohran Mamdani की अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी ICE को खत्म करने की मांग, कहा- निर्दोष नागरिकों की हो रही हत्या

Russia-Ukraine War खत्म करने के लिए ट्रंप की कूटनीति… व्हाइट हाउस ने दी शांति प्रयासों की जानकारी

भयंकर बाढ़ से मची तबाही की तस्वीर

राज्य की गवर्नर मिशेल लूजन ग्रिशम और अन्य अधिकारियों ने हवाई निरीक्षण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। यह इलाका पिछले एक साल से जंगलों में आग और बार-बार आने वाली बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। गवर्नर ने बताया कि केंद्र सरकार से आपातकालीन मदद की स्वीकृति मिल गई है, जिससे राहत और बचाव कार्यों के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जा सकेगा। उन्होंने इसे प्रारंभिक सहायता बताया और कहा कि रुइडोसो को इससे कहीं अधिक सहयोग और संसाधनों की आवश्यकता है।

यह भी पढे़ें:-  इजरायल ने तैयार किया अटैक ब्लूप्रिंट, पूरी प्लानिंग आई सामने, पहला टारगेट कौन?

चल रहा है सर्च अभियान

यह बाढ़ टेक्सास के केर काउंटी में गुआडालूप नदी में आई भयावह बाढ़ के कुछ ही दिनों बाद आई है। उस बाढ़ में 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है इसके साथ ही 160 से ज़्यादा लोग अब तक लापता हैं। जिनका सर्च अभियान चल रहा है। हालिया बाढ़ ने ट्रंप प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय मौसम सेवा और नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के बजट में की गई कटौतियों की ओर एक बार फिर ध्यान आकर्षित किया है, जिसके कारण कई दफ्तरों में स्टाफ की भारी कमी हो गई है।

गंभीरता को देखते हुए लोगों से अपील

प्रशासन ने लोगों को कड़ी चेतावनी दी है कि वे नदी के आसपास न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। NWS ने बताया है कि “घरों तक पानी पहुंच चुका है और वे बहने लगे हैं”, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है। लोगों से अपील की गई है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और तुरंत आवश्यक कदम उठाएं।

New mexico devastating floods homes destroyed multiple deaths

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2025 | 01:38 PM

Topics:  

  • America
  • International News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.