-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Netanyahu In Action After Iran Attack Contacts Pm Modi And World Leaders
ईरान पर हमले बाद एक्शन मोड में नेतन्याहू, पीएम मोदी सहित कई देशों के नेताओं से किया ताबड़तोड़ संपर्क
- Written By: अमन उपाध्याय
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विश्व के कई देशों के नेताओं से फोन पर वार्ता की। इस बातचीत में उन्होंने ईरान के साथ चल रहे तनावपूर्ण हालात के बारे में अंतरराष्ट्रीय..

ईरान पर हमला कर नेतन्याहू ने मोदी को मिलाया फोनफोटो (सो.सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के मध्य इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन वार्ता की। दोनों नेताओं ने इस संघर्ष की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की।
मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “मुझे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन किया। उन्होंने मुझे वर्तमान परिस्थितियों से अवगत कराया। मैंने भारत की चिंताएं व्यक्त की तथा क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल करने की आवश्यकता पर बल दिया।”
Received a phone call from PM @netanyahu of Israel. He briefed me on the evolving situation. I shared India's concerns and emphasized the need for early restoration of peace and stability in the region. — Narendra Modi (@narendramodi) June 13, 2025
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट जारी कर जानकारी दी कि उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ फोन पर वार्ता की है। इन नेताओं में जर्मनी की चांसलर, भारत के प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति शामिल हैं। साथ ही, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री से भी जल्द बातचीत करने की योजना बनाई है।
पोस्ट में आगे बताया गया कि इन वार्ताओं के दौरान विभिन्न नेताओं ने ईरान द्वारा उत्पन्न विनाश के खतरे को ध्यान में रखते हुए इजरायल की सुरक्षा आवश्यकताओं को समझने का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा कि वह आने वाले दिनों में भी इन नेताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
Prime Minister Netanyahu, beginning last night, has held conversations with world leaders, including the German Chancellor, the Indian Prime Minister and the French President. He is due to speak with US President Trump, Russian President Putin and the British Prime Minister. — Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) June 13, 2025
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ चल रहे वर्तमान संघर्ष को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया। शुक्रवार को इजरायली वायुसेना ने ईरान की परमाणु सुविधाओं, मिसाइल उत्पादन केंद्रों और सैन्य कमांडरों को लक्षित करते हुए हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम 78 लोगों की मौत हुई और 3 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
इजरायल ने इस सैन्य कार्रवाई को ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ का नाम दिया है। नेतन्याहू ने इसे देश के इतिहास का एक निर्णायक मोड़ बताते हुए कहा कि इस हमले में ईरान के परमाणु कार्यक्रम के प्रमुख केंद्रों को निशाना बनाया गया था।
भारत ने जताई गहरी चिंता
भारत ने शुक्रवार को ईरान और इजरायल के बीच हाल में हुए तनाव पर गहरी चिंता जताई है और कहा है कि वह स्थिति को करीब से देख रहा है। भारत ने दोनों देशों से तनाव और बढ़ाने वाले किसी भी कार्रवाई से बचने का आग्रह किया। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल ने ईरान के कई पर हिस्सों पर हमले किए हैं, जिनमें परमाणु स्थल, मिसाइल साइट्स तथा वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के ठिकाने शामिल हैं।
Netanyahu in action after iran attack contacts pm modi and world leaders
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













