-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Israeli Attack Sparks Iran Rage 78 Killed Tehran Cancels Us Nuclear Talks
इजरायली हमले ने किया ईरान का पारा हाई, 78 मौतों के बाद भड़का तेहरान; अमेरिका संग होने वाली परमाणु वार्ता रद्द
- Written By: अमन उपाध्याय
इजरायल ने ईरान के खिलाफ हवाई हमले किए हैं, जिसमें उत्तरी ईरान के तबरीज शहर में 10 अलग-अलग लक्ष्यों को निशाना बनाया गया। इजरायली अधिकारियों ने बताया कि इस हवाई हमले से पहले ही उन्होंने ईरान के अंदर हथियार और ड्रोन तैनात..

अमेरिका संग होने वाली परमाणु वार्ता रद्द, (डिजाइन फोटो)
तेहरान: मध्य-पूर्व में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, इजरायल द्वारा तेहरान पर किए गए हवाई हमलों में अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है और 329 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। इजरायली सेना ने ईरान की राजधानी सहित कई सरकारी और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए पांच चरणों में ये हवाई हमले किए। इजरायली मीडिया के मुताबिक, ये हमले पहले से योजनाबद्ध थे, जिनमें ईरान के 20 से ज्यादा वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की जान चली गई।
इजरायली वायुसेना ने उत्तरी ईरान के तबरीज शहर में 10 अलग-अलग लक्ष्यों पर बमबारी की। इजरायली अधिकारियों ने बताया कि हमले से पहले ही उन्होंने ईरान के अंदर हथियार और ड्रोन तैनात कर दिए थे, जिनका इस्तेमाल सटीक समय आने पर किया गया। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, इन हमलों में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रमुख और एयरोस्पेस फोर्स कमांडर अमीर अली हाजीजादेह सहित कम से कम 20 वरिष्ठ कमांडर मारे गए। वहीं, ईरानी सरकारी मीडिया ने हमलों में हुई जान-माल की क्षति का आंकड़ा जारी करते हुए 78 लोगों की मौत और 329 घायल होने की पुष्टि की है।
ईरान के पास अभी भी एक और मौका
ईरान पर हुए हमलों के तत्काल बाद, ईरान ने अमेरिका के साथ हो रही परमाणु वार्ता से औपचारिक रूप से हटने की घोषणा कर दी। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि इस प्रकार की “आक्रामक और उकसाऊ कार्रवाई” के बाद वार्ता का कोई आधार नहीं रह जाता। इसके जवाब में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर कहा कि ईरान के पास अभी भी एक और मौका है, अगर वे समझौता करने को तैयार हों। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों ने इस बयान को तनाव को और बढ़ाने वाला करार दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
संयुक्त राष्ट्र ने हमले पर चिंता व्यक्त किया
संयुक्त राष्ट्र ने इस हमले पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है। साथ ही, रूस और चीन ने भी इजरायल की कार्रवाई की निंदा करते हुए ईरान के प्रति अपना समर्थन दिखाया है। विश्लेषकों के अनुसार, यह हमला सिर्फ एक सैन्य जवाबी कार्रवाई नहीं, बल्कि आने वाले समय में बड़े टकराव का इशारा हो सकता है। इस घटना के बाद पश्चिम एशिया में हिंसा और तनाव के और बढ़ने की आशंका है।
Israeli attack sparks iran rage 78 killed tehran cancels us nuclear talks
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली-यूपी में बदला मौसम, मुंबई बारिश से बेहाल, उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
Jul 03, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














