Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Israel Gaza War: नेतन्याहू की टिप्पणी से कतर में उबाल, मध्यपूर्व में फिर तनाव की आहट

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से एक बयान में कहा गया कि कतर को यह स्पष्ट करना होगा कि वह सभ्य दुनिया के साथ खड़ा है या आतंकवादी गुट हमास के साथ। इसको कतर ने भड़काने वाला बयान करार देते हुए सख्ती..

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: May 04, 2025 | 01:53 PM

नेतन्याहू की ज़ुबानी गोली से भड़का कतर, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: गाजा में संघर्ष विराम की कोशिशों के दौरान कतर और इजराइल के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। रविवार को कतर ने इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की उस टिप्पणी को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि कतर को युद्धविराम वार्ता में निष्पक्ष भूमिका निभानी चाहिए और दोनों पक्षों के साथ एक जैसा व्यवहार करना बंद करना चाहिए।

शनिवार को इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से एक बयान में कहा गया कि कतर को यह स्पष्ट करना होगा कि वह सभ्य दुनिया के साथ खड़ा है या आतंकवादी गुट हमास का समर्थन करता है। इस पर कतर ने तीखी प्रतिक्रिया दी और बयान को भड़काने वाला करार देते हुए सख्ती से उसे खारिज कर दिया। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने एक्स पर कहा कि नेतन्याहू का यह बयान राजनीतिक और नैतिक ज़िम्मेदारी की बुनियादी कसौटियों से भी काफी दूर है।

युद्धविराम कराने की कोशिशों में जुटे

गाजा पर लगातार इजराइल हमलावर है। वहीं कतर, अमेरिका और मिस्र मिलकर युद्धविराम कराने की कोशिशों में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल पाई है। इजराइल और हमास दोनों में से कोई भी देश अपनी मुख्य शर्तों से पीछे हटने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर बातचीत में रुकावट डालने का आरोप लगा रहे हैं, जिससे गाजा की मानवीय स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

مستشار رئيس مجلس الوزراء المتحدث الرسمي لوزارة الخارجية @majedalansari يعلن رفض دولة قطر القاطع التصريحات التحريضية الصادرة عن مكتب رئيس الوزراء الإسرائيلي 🔗 لقراءة المزيد: https://t.co/fD1PqeUoYl#الخارجية_القطرية pic.twitter.com/e36cGFZAlE — الخارجية القطرية (@MofaQatar_AR) May 4, 2025

20 लाख लोग भुखमरी के कगार पर

गाजा युद्ध को शुरू हुए लगभग 19 महीने हो चुके हैं, लेकिन इजराइल की ओर से गाजा पर बमबारी अब भी जारी है। संघर्ष विराम टूटने के बाद इजराइल की कार्रवाई में सैकड़ों आम नागरिकों की जान चली गई है। साथ ही, इजराइल द्वारा मानवीय सहायता पर लगाए गए प्रतिबंध के कारण लगभग 20 लाख गाजा निवासी भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। संयुक्त राष्ट्र सहित कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इजराइल की इस नीति की आलोचना की है और अपील की है कि गाजा में राहत सामग्री की आपूर्ति की अनुमति दी जाए।

विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हमले में इतने लोगों की मौत

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, 18 मार्च से जारी इजराइल के हमले में करीब 2,300 से अधिक लोग मारे गए हैं इसके साथ ही 6,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Netanyahu comment qatar middle east tension

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2025 | 01:51 PM

Topics:  

  • Israel
  • Israel Gaza Attack
  • Qatar News
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

हिंदी सिनेमा पर बैन! कनाडा में खालिस्तानियों ने दी कार्नी सरकार को खुली चेतावनी

2

साने ताकाइची बनेंगी जापान की पहली महिला PM, सत्ताधारी पार्टी ने चुना अपना नया नेता

3

PoK में हड़ताल थमी! प्रदर्शनकारियों के सामने झुकी पाक सरकार, आंदोलन खत्म करने का हुआ ऐलान

4

हाथ में कटोरा और चले खलीफा बनने… सऊदी अरब से डील के बाद उछलने लगा PAK

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.