Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सोशल मीडिया बैन से नेपाल में भड़की हिंसा, गृह मंत्री रमेश लेखक ने दिया इस्तीफा, ओली परेशान

Nepal News: नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। विरोध तेज होने पर गृह मंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफा दे दिया। सरकार ने 26 प्लेटफॉर्म्स को देशविरोधी बताकर बैन किया है।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Sep 08, 2025 | 09:03 PM

नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने दिया इस्तीफा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nepali Gen Z Protests: नेपाल में सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी हैं। यह प्रदर्शन सरकार के उस फैसले के बाद हो रहे हैं, जिसमें जिसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिया गया कि ये देशविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। जिसके विरोध में छात्र सड़कों पर आ गए। इसी बीच नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफा दे दिया है।

लेखक ने पहले ही कांग्रेस पार्टी के नेताओं को अपने इस्तीफे की मंशा से अवगत करा दिया था, साथ ही जान-माल के नुकसान को अकल्पनीय त्रासदी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में पद पर बने रहना नैतिक रूप से गलत होगा, खासकर जब सरकार विरोध प्रदर्शनों से निपटने के तरीके को लेकर बढ़ती आलोचना का सामना कर रही है।

ओली के इस्तीफे पर आड़ा विपक्ष

इस बीच, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली से इस्तीफे की मांग करते हुए राजनीतिक दबाव और बढ़ा दिया है। पार्टी के महासचिव कबींद्र बुर्लाकोटी ने जेन-जेड प्रदर्शनकारियों पर सरकारी कार्रवाई को “क्रूर” करार देते हुए नए राष्ट्रीय चुनावों की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार अब अपनी नैतिक और राजनीतिक वैधता खो चुकी है।

Just In: Home Minister Ramesh Lekhak has resigned. pic.twitter.com/BSAYQNR4CL

— trending Nepal (@trending_Nepal) September 8, 2025

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के अनुसार, अब तक 19 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है, जिनमें 16 केवल काठमांडू में मारे गए हैं। देश भर में 347 लोग घायल हैं और उनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है। ये आंदोलन सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और शासन व आर्थिक असमानता के खिलाफ जनता की व्यापक नाराजगी के चलते शुरू हुए।

देश कई जिलों में लगा कर्फ्यू

विरोध प्रदर्शन कई जिलों में फैल गए हैं, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं। बुटवल, भैरहवा और इटाहरी में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास बलुवतार में एक आपात कैबिनेट बैठक जारी है।

यह भी पढ़ें: राजशाही से लेकर…संविधान तक, 5 मौके जब शांत रहने वाले नेपाल में भड़क उठी हिंसा, जानिए पूरा इतिहास

दमक में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री ओली के निजी आवास पर पथराव किया और पूर्व-पश्चिम राजमार्ग को जलते टायरों से अवरुद्ध कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने चेतावनी स्वरूप गोलियां चलाईं, और कुछ स्थानों पर सीधे फायरिंग भी हुई, जिससे और लोगों के हताहत होने की खबर है।

Nepal social media ban sparks violence home minister ramesh lekhak resigns

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 08, 2025 | 08:10 PM

Topics:  

  • Nepal
  • Social Media
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

नेपाल में सरकार के खिलाफ भड़की हिंसा, भारत ने बंद कर दिया बॉर्डर, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

2

इजराइल पर हुआ आतंकी हमला, नेतन्याहू लेंगे मौतों का बदला, फिर शुरू होगा महायुद्ध

3

राजशाही से लेकर…संविधान तक, 5 मौके जब शांत रहने वाले नेपाल में भड़क उठी हिंसा, जानिए पूरा इतिहास

4

श्रीलंका-बांग्लादेश के बाद अब भारत के तीसरे पड़ोसी की बारी, कौन कर रहा है पर्दे के पीछे से साजिश?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.