नेपाल में सरकार के खिलाफ भड़की हिंसा, भारत ने बंद कर दिया बॉर्डर, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ
Nepal News: नेपाल में सोशल मीडिया बैन के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया, संसद में घुसे। हिंसा में 20 से ज्यादा की मौत, 250 घायल। इसके बाद भारत ने नेपाल से लगी सीमा को बंद करने का आदेश दे दिया है।
- Written By: अक्षय साहू
भारत ने नेपाल बॉर्डर सील किया (फोटो- सोशल मीडिया)
Nepali Gen Z Protests: नेपाल की जनता सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच भारत सरकार ने नेपाल के साथ लगे बॉर्डर को बंद कर दिया है। नेपाल प्रशासन ने हाल ही में फेसबुक और इंस्टाग्राम समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ये कहते हुए प्रतिबंंध लगा दिया कि ये देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। इसे लेकर तमाम छात्र राजधानी काठमांडू की सड़को पर उतर आए और संसद में घुस गए।
अब तक हुई हिंसा में 20 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। जबकि घायलों की संख्या 100 से ज्यादा हो चुकी है। सरकार ने हालात पर काबू पाने के लिए काठमांडू की सड़कों पर सेना उतर दी है। साथ ही कई इलाकों पर कफ्यू लगा दिया है। इसके अलावा उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दे दिया है।
हिंसा के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर बंद
नेपाल में मंगलवार को हजारों छात्र सरकार के फैसले के खिलाफ सड़को पर उतर आए। जिसके बाद सरकार ने प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए सेना को उतराने का फैसला किया। जिससे प्रदर्शन कर रहे छात्र और भड़क गए और सेना और पुलिस से जा भिड़े। इस में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
क्या Likes और Followers तय कर रहे आपकी खुशी? नई स्टडी में Gen Z की Mental Health को लेकर चौंकाने वाले खुलासे
धार्मिक जुलूस पर विवाद से सुलग उठा नेपाल, छह से ज्यादा शहरों में लगाया गया कर्फ्यू, तीन की मौत से भड़के लोग
Ice Plunge Benefits: बर्फीले पानी में डुबकी लगाने का बढ़ा क्रेज, लेकिन क्या यह हर किसी के लिए है सेफ
Nepal Communal Violence: नेपाल में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 3 साल पहले ही दे दी गई थी चेतावनी
भारत सरकार ने हालात काबू से बाहर जाते देख नेपाल से लगी सीमाओं को बंद करने का आदेश दे दिया। इसके तहत नेपाल से सटे बिहार के 7 जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण, अररिया, पूर्वी चंपारण, सुपौल, और किशनगंज को बॉर्डर सील कर दिया है। आने जाने वाले लोगों की कड़ी तलाशी ली जा रही है, साथ ही SSB हाई अलर्ट पर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: राजशाही से लेकर…संविधान तक, 5 मौके जब शांत रहने वाले नेपाल में भड़क उठी हिंसा, जानिए पूरा इतिहास
अब तक क्या-क्या हुआ
- नेपाल सरकार ने 3 सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। इन प्लेटफॉर्म्स ने नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में पंजीकरण नहीं कराया था।
- मंत्रालय ने 28 अगस्त को आदेश जारी कर सभी प्लेटफॉर्म्स को रजिस्ट्रेशन के लिए 7 दिन का समय दिया था, जो 2 सितंबर को समाप्त हो गया।
- सोमवार को हजारों छात्रों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस और छात्रों की बीच हिंसक झड़प हुई। जिसमें 20 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
- नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने आपात बैठक बुलाई। इसके बाद नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
