Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Weather Update |
  • Asia Cup 2025 |
  • PM Narendra Modi Birthday |
  • Nepal Violence |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

VIDEO: हो गया अंतरिम मंत्रिमंडल का विस्तार, नेपाल सरकार के कैबिनेट में शामिल हुए ये 3 नेता

Nepal Interim Govt: नेपाल में सोमवार को प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। इस प्रक्रिया में प्रधानमंत्री ने तीन नए नेताओं को कैबिनेट में शामिल किया।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Sep 15, 2025 | 01:52 PM

नेपाल में अंतरिम मंत्रिमंडल का विस्तार, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nepal Latest News Hindi: नेपाल में प्रदर्शन और हिंसा के बीच, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफा देने के बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती दिख रही है। देश की नई प्रधानमंत्री के रूप में सुप्रीम कोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने जिम्मेदारी संभाली है। कार्यवाहक सरकार के गठन के साथ, सुशीला कार्की ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल में तीन नए मंत्रियों को शामिल किया। इस मौके पर कुलमन घीसिंग, ओम प्रकाश आर्यल और रामेश्वर खनल ने मंत्री पद की शपथ ली।

सोमवार को नेपाल में अंतरिम मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया, जिसमें तीन नए मंत्री शामिल हुए। काठमांडू में स्थित राष्ट्रपति भवन ‘शीतल निवास’ में कुलमन घीसिंग, ओम प्रकाश आर्यल और रामेश्वर खनल ने शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद कुलमन घीसिंग को ऊर्जा, शहरी विकास और भौतिक अवसंरचना मंत्रालय का जिम्मा मिला, जबकि ओम प्रकाश आर्यल को विधि और गृह मंत्रालय और रामेश्वर खनल को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

देखें VIDEO-

#WATCH | Nepal’s interim cabinet expands with the induction of three ministers. Visuals from ‘Sital Niwas’, the Nepali Rashtrapati Bhawan in Kathmandu.

Kulman Ghising, Om Prakash Aryal and Rameshwor Khanal took oath as Ministers this morning. pic.twitter.com/J2FO4lGRHb

— ANI (@ANI) September 15, 2025

Gen-Z युवाओं का बड़े पैमाने पर प्रदर्शन

नेपाल में सोशल मीडिया पर लगे प्रतिबंध और कथित भ्रष्टाचार के विरोध में Gen-Z युवाओं ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। विरोध के दौरान पुलिस की गोलीबारी में कई युवाओं की मौत हो गई, जिससे हिंसा और भी बढ़ गई। इसके बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने अपना इस्तीफा दे दिया। बता दें कि Gen-Z वह पीढ़ी है जो 1997 से 2012 के बीच जन्मी और डिजिटल तकनीक, इंटरनेट व सोशल मीडिया के साथ पली-बढ़ी है।

10 लाख सहायता राशि देने का एलान

प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रविवार को कहा कि हाल ही में देशव्यापी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे और उन्हें कानून के अनुसार न्याय के समक्ष लाया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इन प्रदर्शनों में जान गंवाने वाले Gen-Z युवाओं को शहीद का दर्जा दिया जाएगा और उनके परिवारों को 10 लाख नेपाली रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:- इजरायल दुबई एयर शो से बाहर, UAE ने लगाया कड़ा प्रतिबंध, दोहा हमले की मिली सजा

नेपाल में चल रही राजनीतिक अस्थिरता के बीच Gen-Z के नेताओं ने सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में चुना है। रविवार को उन्होंने नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। पद संभालते ही उन्होंने घोषणा की कि नेपाल में 5 मार्च 2026 को नए चुनाव कराए जाएंगे।

Nepal interim cabinet expansion kulman ghising rameshwor khanal oath

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2025 | 01:52 PM

Topics:  

  • Nepal
  • Nepal Government
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

इजरायल दुबई एयर शो से बाहर, UAE ने लगाया कड़ा प्रतिबंध, दोहा हमले की मिली सजा

2

बाढ़ के चंदे से बन रहा आतंकी अड्डा… खुफिया रिपोर्ट में खुला शहबाज-मुनीर का काला सच, मचा हड़कंप

3

हथियारों से लदी सरहदें! जंग की तैयारी तेज… रूस-नाटो की तनातनी से कांप उठी दुनिया

4

चीन फैसला करे तो ठीक होगा… टिकटॉक को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बड़ा बयान, मचा हड़कंप

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.