Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 11 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

China Flood Snakes: चीन में बाढ़ से टूटा फार्म, सड़कों पर तैरने लगे 900 जहरीले सांप, लोग दहशत में

China Flood Snakes: चीन के ग्वांग्शी में बाढ़ से एक फार्म की दीवार ढह गई। इससे 900 जहरीले सांप पानी में बहकर सड़कों पर आ गए हैं। इस खौफनाक मंजर ने आम लोगों में भारी दहशत फैला दी है।

  • Written By: प्रिया सिंह
Updated On: Jul 11, 2026 | 12:59 PM

चीन में बाढ़ में सांप (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Horrifying China Flood Snakes: चीन के ग्वांग्शी में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है। आपदा के कारण एक बड़े सांप फार्म की दीवार ढह गई। इससे लगभग 900 सांप निकलकर सड़कों पर आ गए। इनमें कई जहरीले कोबरा सांप भी शामिल हैं जिससे भारी खौफ है।

मॉस्को न्यूज के वायरल वीडियो में सैकड़ों सांप पानी में तैरते नजर आ रहे हैं। लोग कमर तक भरे पानी में लाठियां लेकर जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हेंगझोउ में सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई और प्रशासन अलर्ट पर है।

फार्म में पाले जाते 3 करोड़ जीव

गुआंग्शी प्रांत को चीन में सांप पालने का एक बहुत ही बड़ा और प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां दवाओं और चमड़े के सामान के लिए करीब 3 करोड़ रेंगने वाले जीवों को पाला जाता है। भारी बारिश और बाढ़ के कारण बांध टूटा जिससे दीवार गिर गई और सांप रिहायशी इलाकों में घुसे।

सम्बंधित ख़बरें

कांगो में इबोला का ‘साइलेंट’ प्रहार: सरकारी आंकड़ों से 4 गुना भयावह हो सकता है संक्रमण, WHO ने जारी की चेतावनी

क्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार

China Medog Dam: चीन का सबसे बड़ा मेडोग हाइड्रोपावर बांध बना दुनिया के लिए बड़ा ‘टाइम बम’

‘मेरी हत्या की कोशिश की तो…’, ट्रंप की ईरान को अंतिम चेतावनी, कहा- लॉक्ड एंड लोडेड हैं 1000 मिसाइलें

वायरल हो रहा खौफनाक वीडियो

बाढ़ के पानी में भागते इन खतरनाक सांपों का वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सापों के बड़े झुंड को पानी के तेज बहाव के साथ भागते हुए साफ देखा जा सकता है। कुछ सांप पानी में रेंगते और तैरते हुए भी नजर आ रहे हैं जिससे दहशत है।

انهيار سد في الصين يتسبب بفرار 900 ثعبان من مزرعة والسلطات تحذر المواطنين بعد تسرب أفاعٍ سامة منها الكوبرا إلى المناطق المحيطة. pic.twitter.com/XKwMhIKM0t — موسكو | 🇷🇺 MOSCOW NEWS (@M0SC0W0) July 10, 2026

सांपों को पकड़ने की बड़ी कोशिश

गांव के अधिकारी वू झी के मुताबिक भागने वाले ज्यादातर सांप जहरीले नहीं थे जिन्हें पकड़ने की कोशिश हो रही है। इन्हें पकड़ने के लिए मछली पकड़ने वाले जाल और स्टन गन के साथ 10 लोगों की टीम बनाई गई है। ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि वे सांपों को हाथ से न पकड़ें।

62 नदियों का जलस्तर हुआ पार

केंद्रीय अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश की वजह से 62 नदियों का जलस्तर बाढ़ चेतावनी स्तर से ऊपर है। पूर्वी हुबेई प्रांत में आए भयंकर तूफान और तेज आंधी में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में कुल 20 लोगों की जान गई है।

यह भी पढ़ें: चीन में बारिश ने मचाई तबाही! 95 हजार से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर, कई इलाकों में रेड अलर्ट

चक्रवात से प्रभावित हुए काफी लोग

चीन में चक्रवात मेसाक की वजह से मूसलाधार बारिश हुई जिससे 93,300 से अधिक लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 54,460 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस भयानक माहौल में पानी में तैरते सांप आम लोगों की मुसीबत को और भी ज्यादा बढ़ा रहे हैं।

China flood snakes escape farm heavy rain water video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 11, 2026 | 12:59 PM

Topics:  

  • China
  • Cyclone
  • Flooding
  • Heavy Rains
  • Snakes Viral Video
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.