Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भयानक बाढ़ से नेपाल-चीन सीमा पर मची तबाही, 9 की मौत, 19 लोग लापता

नेपाल-चीन सीमा पर मूसलधार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश की वजह से वह पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है जो चीन से संपर्क का मुख्य जरिया था।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 10, 2025 | 06:56 AM

भयानक बाढ़ से नेपाल-चीन सीमा पर मची तबाही, फोटो (सो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

काठमांडू: नेपाल के रसुवा जिले में भारी मानसूनी बारिश के चलते एक नदी में आई बाढ़ से कम से कम 9 लोगों की जान चली गई, जबकि 19 लोग अब भी लापता हैं। इस आपदा के कारण नेपाल और चीन को जोड़ने वाला प्रसिद्ध “फ्रेंडशिप ब्रिज” भी बह गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात चीन में हुई जोरदार बारिश के चलते नेपाल की भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आ गई।

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के महानिदेशक दिनेश भट्ट ने बताया कि अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, एक व्यक्ति घायल है, 19 लोग लापता हैं और राहत कार्यों के दौरान 57 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। नेपाल सरकार ने बाढ़ हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इस आपदा में लापता लोगों में चीन के छह नागरिक और नेपाल पुलिस के तीन सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।

भीषण बाढ़ से भारी तबाही

अधिकारियों के मुताबिक, राजधानी काठमांडू से करीब 120 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित रसुवा जिले में मंगलवार तड़के अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। बाढ़ के कारण मितेरी पुल, रसुवागढ़ी जलविद्युत परियोजना और नेपाल-चीन सीमा के निकट स्थित ‘ड्राई पोर्ट’ के कई हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। यह भीषण बाढ़ तड़के करीब 3:15 बजे आई, जिसमें मितेरी पुल पूरी तरह पानी में बह गया।

सम्बंधित ख़बरें

Winter Storm In America: माइनस 48 डिग्री का टॉर्चर, 15 राज्यों में 18 करोड़ लोग फंसे, करीब 8000 उड़ाने रद्द

अमेरिकी अदालतों से भारतीय प्रवासियों को बड़ी राहत, इमिग्रेशन और वीजा मामलों में आए महत्वपूर्ण फैसले

Georgia में भीषण गोलीबारी: पारिवारिक विवाद में 4 भारतीय नागरिकों की मौत, दूतावास ने जताया शोक

Pakistan में शादी में छाया मातम… सुसाइड अटैक से 7 की मौत, कई घायल, TTP पर हमले का शक

नदी में आई बाढ़ के चलते 23 मालवाहक कंटेनर, छह ट्रक और 35 इलेक्ट्रिक वाहन पानी में बह गए। बाढ़ के कारण जिले की चार जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है, जिससे राष्ट्रीय बिजली ग्रिड को करीब 211 मेगावाट बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है।

यह भी पढे़ें:-  ‘घर में भी नहीं बचेंगे ट्रंप…’ ईरान ने दी अमेरिकी राष्ट्रपति को खौफनाक धमकी

वास्तविक कारणों की गहराई से जांच

बाढ़ के कारण नेपाल-चीन सीमा को जोड़ने वाले कोदारी राजमार्ग का करीब 16 किलोमीटर हिस्सा भी प्रभावित हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बाढ़ संभवतः सीमा के पास स्थित एक ग्लेशियल झील के फटने से आई है, क्योंकि उस समय नेपाल और चीन, दोनों ओर भारी वर्षा नहीं हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि विशेषज्ञों की मदद से इस आपदा के वास्तविक कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। उनका कहना है कि हालांकि सामान्य रूप से भारी बारिश नहीं हुई थी, फिर भी जल स्तर अप्रत्याशित रूप से 3.5 मीटर तक बढ़ गया, जो एक बेहद असामान्य स्थिति है।

तेजी से हो रहा राहत और बचाव कार्य

खोज और बचाव कार्यों के लिए लगभग 343 सुरक्षाकर्मियों को नियुक्त किया गया है, और नेपाल सेना का एक हेलीकॉप्टर भी अभियान में लगाया गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि राहत कार्यों में चीनी अधिकारियों से सहयोग लिया जाएगा, साथ ही अंतरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र (ICIMOD) से भी मदद प्राप्त की जाएगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Nepal china border flood disaster nine dead many missing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2025 | 06:56 AM

Topics:  

  • China
  • Nepal
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.