नेपाल बस हादसे की तस्वीर
काठमांडू: नेपाल में शुक्रवार को भयंकर हादसा हो गया। 40 लोगों से भरी बस नदी में गिर गई है। शुरुवाती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 11 लोगों की माैत हो गई है। नेपाल पुलिस ने पुष्टि की है कि 40 लोगों को लेकर जा रही एक भारतीय यात्री बस तनहुन जिले में मार्सयांगडी नदी में गिर गई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है।
जिला पुलिस कार्यालय तनहुन के DSP दीपकुमार राया ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि UP FT 7623 नंबर प्लेट वाली बस नदी में गिरी है। अधिकारी के मुताबिक, बस पोखरा से काठमांडू जा रही थी।
ये भी पढ़ें:-इसराइल-फिलिस्तीन और रूस-यूक्रेन युद्ध पर कमला हैरिस ने स्पष्ट किया अपना रूख, इस कंट्री को समर्थन
Kathmandu: An Indian passenger bus with 40 people onboard, en route to Kathmandu from Pokhara, plunged into the Marsyangdi river in Tanahun district, confirms Nepal Police.
“The bus bearing number plate UP FT 7623 plunged into the river and is lying on the bank of the river,”… pic.twitter.com/0CFP3Fmr4M
— Dynamite News (@DynamiteNews_) August 23, 2024
उत्तर प्रदेश सरकार जांच में जुटी
नेपाल पुलिस के मुताबिक, यह हादसा तानाहुन जिले में हुआ है। बस उत्तर प्रदेश की है। लेकिन ये जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है कि बस में सवार लोग उत्तर प्रदेश में किस जिले से नेपाल गए थे। उधर हादसे की जानकारी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के रिलीफ कमिश्नर ने कहा कि नेपाल में हुई घटना के बारे में जानकारी लेनी शुरू की है। साथ ही बस नंबर से उसके मालिक व जगह का पता लगाया जा रहा है। साथ में बस में सवार लोगों के संबंध में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क साधा जा रहा है।.
Lucknow, Uttar Pradesh: Regarding the incident in Nepal, we are establishing contact to find out if anyone from the state is involved in it: Relief Commissioner, Uttar Pradesh https://t.co/8s2O8p3gis
— ANI (@ANI) August 23, 2024
मध्य नेपाल में हादसा
मध्य नेपाल में भारत की नंबर प्लेट वाली एक बस के शुक्रवार को मार्सयांगडी नदी में गिरने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी दी गई। वेबसाइट माई रिपब्लिका डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, यह हादसा तनहुन जिले के आइना पहारा में हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माधव पौडेल के नेतृत्व में एक टीम हादसा स्थल पर पहुंच चुकी है और बचाव अभियान संचालित कर रही है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार 10-11 शव बरामद कर लिए गए हैं।
ये भी पढ़ें:-अमेरिकी रक्षा विभाग DOD और भारतीय रक्षा मंत्रालय IN MoD ने SOSA पर किया हस्ताक्षर, मिलेगा ये फायदा
खबर अपडेट की जा रही है…अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।