नेपाल की इन 10 खूबसूरत जगहों को देख कर दिल कहेगा – एक बार तो यहां जाना बनता है
Nepal 10 Tourist Places: अगर आप नेपाल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां की 10 सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध जगहों के बारे में जानिए, जो प्राकृतिक सुंदरता और संस्कृति का अनोखा संगम हैं।
- Written By: वंदना शर्मा
भारत का पड़ोसी देश नेपाल अपनी बर्फ से ढकी हिमालयी चोटियों, प्राचीन मंदिरों, शांत झीलों और समृद्ध संस्कृति के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां हर साल लाखों पर्यटक एडवेंचर, आध्यात्मिक अनुभव और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने पहुंचते हैं।
नेपाल की राजधानी काठमांडू इतिहास, संस्कृति और धार्मिक विरासत का केंद्र है। यहां पर स्थित पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप, स्वयम्भूनाथ स्तूप और दरबार स्क्वायर दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। स्थानीय बाजार और नेपाली व्यंजन भी यहां की खास पहचान हैं। यहां पर जाकर आपका बार बार इस जगह पर आने का मन होगा।
पुणे प्रशासन की सख्त चेतावनी: रेड व ऑरेंज अलर्ट के दौरान पर्यटन स्थलों से दूर रहें रीलबाज
स्क्रॉलिंगहावड़ा ब्रिज से समरकंद के विशाल ‘नान’ तक… दुनिया की ये तस्वीरें देख रुक जाएगी आपकी स्क्रॉलिंग
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
पोखरा को नेपाल का सबसे खूबसूरत पर्यटन शहर माना जाता है। यहां पर आपको फेवा झील, डेविस फॉल, वर्ल्ड पीस पगोडा और अन्नपूर्णा पर्वत श्रृंखला का शानदार नजारा मिलेगा। यहां कि सुंदरता आपका मन मोह लेती है।इतना ही नही आपको यहां पर पैराग्लाइडिंग, बोटिंग और ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट नेपाल में स्थित है। यहां पर आकर एवरेस्ट बेस कैंप ट्रेक करना दुनियाभर के एडवेंचर प्रेमियों का सपना होता है। यहां की बर्फीली चोटियां, ग्लेशियर और हिमालयी गांव पर्यटकों को रोमांच से भर देते हैं। इस क्षेत्र में शेरपा समुदाय के लोग रहते है। जहां पर आपको रास्ते में कई तरह के पारंपरिक गांव और बौद्ध मठ देखने को मिलेंगे।
अगर आपको वन्यजीव पसंद हैं, तो आप यहां पर यानी चितवन नेशनल पार्क जरूर जाएं। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जहां पर आपको एक सींग वाले गैंडे, बंगाल टाइगर, मगरमच्छ, हाथी और भी कई दुर्लभ पक्षी देखे जा सकते हैं। जंगल सफारी यहां का सबसे लोकप्रिय आकर्षण है। इस पार्क में घूमने का अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च तक होता है।
यह लुंबिनी मंदिर भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली मानी जाती है और यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थ स्थलों में गिनी जाती है। यहां मायादेवी मंदिर, अशोक स्तंभ और कई अंतरराष्ट्रीय मठ मौजूद हैं, जो हर साल लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।
अगर आप हिमालय पर उगते सूरज का मनमोहक दृश्य देखना चाहते हैं, तो नागरकोट सबसे बेहतरीन जगह है। यहां से साफ मौसम में माउंट एवरेस्ट समेत कई हिमालयी चोटियों का शानदार नजारा दिखाई देता है। यह जगह फोटोग्राफी और प्रकृति प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है।
आप अगर नेपाल जानें का सोच रहें है तो भक्तपुर जरूर जाइएगा। यह स्थान अपनी प्राचीन वास्तुकला, ऐतिहासिक मंदिरों और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। यहां का दरबार स्क्वायर, न्यातापोला मंदिर और पारंपरिक नेपाली कला पर्यटकों को इतिहास की झलक दिखाते हैं।
जनकपुर को माता सीता की जन्मस्थली माना जाता है। यहां पर स्थित भव्य जानकी मंदिर भारत और नेपाल दोनों देशों के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह रामायण से जुड़ी मान्यताओं के कारण धार्मिक पर्यटन का महत्वपूर्ण स्थल है।
रारा झील नेपाल की सबसे बड़ी और सबसे खूबसूरत मीठे पानी की झील मानी जाती है। चारों ओर हरे-भरे जंगल और बर्फीले पहाड़ इस जगह को बेहद आकर्षक बनाते हैं। जो लोग भीड़-भाड़ से दूर प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन डेस्टिनेशन है।
