नेपाल में बड़ा हादसा टला, पोखरा एयरपोर्ट पर एक प्लेन बर्ड हिट का शिकार; सभी यात्री सुरक्षित
Nepal Plane Bird Hit: काठमांडू से पोखरा जा रहा बुद्ध एयर का विमान लैंडिंग के दौरान बर्ड हिट का शिकार हो गया। पायलट की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टली और सभी यात्री सुरक्षित उतारे गए।
- Written By: अमन उपाध्याय
सांकेतिक तस्वीर, (सो. सोशल मीडिया)
Pokhara Airport Incident: नेपाल में शनिवार को एक गंभीर विमान दुर्घटना टल गई जब काठमांडू से पोखरा जा रहे बुद्ध एयर के विमान को लैंडिंग से ठीक पहले बर्ड हिट का सामना करना पड़ा।
यह घटना दोपहर करीब 3:45 बजे उस समय हुई जब विमान पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने की तैयारी में था। अचानक एक चिड़िया विमान के नज़दीक आई और टकरा गई, जिससे क्षणभर के लिए विमान के अंदर बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित
हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार, 9N-AOC रजिस्ट्रेशन वाले इस विमान में सभी यात्री और चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट की तकनीकी टीम ने विमान की जांच की। शुरुआती जांच में पाया गया कि विमान के प्रोपेलर ब्लेड को मामूली नुकसान पहुंचा है लेकिन संरचनात्मक रूप से विमान सुरक्षित है। अधिकारियों का कहना है कि टक्कर के बाद पायलट ने स्थिति को बेहद शांत दिमाग से संभाला और मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारा।
सम्बंधित ख़बरें
Iran शांति वार्ता पर संकट: ट्रंप की धमकियों और होर्मुज नाकेबंदी पर गालिबाफ ने दिया करारा जवाब
ईरान पर परमाणु हमले के लिए तैयार थे ट्रंप! सेना प्रमुख के इनकार से टला अटैक, पूर्व CIA अधिकारी के दावे से बवाल
Trump का बड़ा ऐलान: ईरान से फाइनल डील होने तक नहीं हटेगी होर्मुज जलडमरूमध्य की अमेरिकी नाकाबंदी
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा वादा: नई ईरान Nuclear डील से पूरी दुनिया में आएगी पक्की शांति व पूर्ण सुरक्षा
पायलट की त्वरित कार्रवाई की सराहना
तकनीकी जांच पूरी होने के बाद विमान को सुरक्षित रूप से हैंगर में ले जाया गया है। बुद्ध एयर के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। एयरलाइन ने घटनास्थल पर मौजूद टीम की तत्परता और पायलट की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।
दुनिया भर के विमान सेवा में तकनीकी खामियां
गौरतलब है कि भारत समेत दुनिया भर में आज इस हफ्ते 6,000 से ज्यादा एयरबस A320 फैमिली के विमान प्रभावित होने वाले हैं। वजह है इन विमानों में पाई गई तकनीकी खामियां, जिनकी मरम्मत और अपग्रेड के लिए इन्हें अस्थायी रूप से ग्राउंड किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- इमरान खान जिंदा हैं, PTI सीनेटर ने खोला शाहबाज-मुनीर का सारा पोल; बताया आखिर क्या थी चाल?
बताया जा रहा है कि इन एयरक्राफ्ट पर तेज सौर विकिरण का जोखिम बढ़ गया है, इसलिए सुरक्षा के तहत सॉफ्टवेयर अपडेट अनिवार्य किया गया है। भारत में इंडिगो और एयर इंडिया ग्रुप के करीब 250 से अधिक A320 सीरीज के विमान इस प्रक्रिया के लिए रोक दिए जाएंगे। यह सॉफ्टवेयर अपडेट पूरा होने में लगभग 2 से 3 दिन लग सकते हैं।
