Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Nepal Violence |
  • Asia Cup 2025 |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘आप कोई भी हो…’ रूसी तेल पर गरजे NATO चीफ, भारत-चीन को दी 100% टैरिफ की धमकी

US Russia trade relations: ट्रंप पहले ही रूस के खिलाफ यूक्रेन को एक और हथियारों की खेप देने की घोषणा कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर रूस अगले 50 दिनों में शांति समझौते पर राजी नहीं..

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 16, 2025 | 11:19 AM

रूसी तेल पर गरजे NATO चीफ, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: नाटो महासचिव मार्क रूट ने मंगलवार को एक कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि भारत, चीन और ब्राजील जैसे देश रूस के साथ व्यापारिक संबंध बनाए रखते हैं, खासकर तेल और गैस जैसे क्षेत्रों में, तो उन्हें “100% सेकेंडरी प्रतिबंधों” का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि रूस शांति वार्ता को गंभीरता से नहीं लेता है, तो अमेरिका और उसके सहयोगी इन देशों पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा सकते हैं, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

मार्क रूट अपनी इस चेतावनी में सीधी और आक्रामक भाषा का इस्तेमाल किया। उनका यह बयान उस समय आया है जब पश्चिमी देशों का रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का दबाव बढ़ाने का प्रयास जारी है, और वे अन्य देशों को भी इससे जुड़ने के लिए मजबूर करना चाहते हैं।

रूस से जुड़े देशों को धमकी

इससे पहले भी अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस के साथ व्यापार जारी रखने वाले देशों पर दबाव बनाने की कोशिश की है, लेकिन नाटो प्रमुख का यह सीधा बयान इस रणनीति को और सख्त बनाता दिख रहा है। भारत, चीन और ब्राजील जैसे देश अभी भी रूस के साथ आर्थिक संबंध बनाए हुए हैं, और यह चेतावनी उनकी विदेश नीति के लिए एक बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है।

बुधवार को अमेरिकी सीनेटरों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने यह टिप्पणी की। यह बयान उस समय आया जब ठीक एक दिन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूक्रेन को नए हथियार देने की घोषणा की थी और रूस से सामान खरीदने वाले देशों पर सख्त टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। मार्क रूट ने आगे कहा कि इन देशों को पुतिन पर यूक्रेन के साथ युद्धविराम के लिए दबाव डालना चाहिए।

यह भी पढे़ें:-  45 दिन की डेडलाइन! समझौते पर नहीं लौटे तो होगा 2015 वाला हाल, ईरान को मिली धमकी

पुतिन करें शांति वार्ता

रूट ने कहा, “मेरा खास संदेश यह है कि अगर आप दिल्ली या बीजिंग में रहते हैं, या ब्राज़ील के राष्ट्रपति हैं, तो आपको इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा असर आप पर पड़ सकता है।” उन्होंने आगे कहा, “आप व्लादिमीर पुतिन को कॉल करें और उनसे कहें कि वे शांति वार्ता को लेकर गंभीर रुख अपनाएं, वरना इसका भारत, चीन और ब्राज़ील पर गहरा और नकारात्मक प्रभाव होगा।”

NATO चीफ, भारत-चीन को दी 100% टैरिफ की धमकी

उधर, ट्रंप पहले ही यूक्रेन को रूस के खिलाफ हथियारों की एक और खेप देने का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर रूस अगले 50 दिनों में शांति समझौते के लिए तैयार नहीं होता, तो अमेरिका रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी सेकेंडरी टैरिफ लगाएगा।

500% तक टैरिफ कानून पर विचार

ट्रंप ने भले ही अपने बयान में ब्राजील, चीन या भारत का सीधा ज़िक्र नहीं किया, लेकिन मार्क रूट ने स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया। गौरतलब है कि ये वही तीन देश हैं जिन्होंने 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भी रूसी तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद जारी रखी है। उधर, अमेरिकी सीनेटर एक ऐसे कानून की वकालत कर रहे हैं, जिसमें रूस के साथ व्यापारिक संबंध रखने वाले देशों पर 500% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव शामिल है।

यह भी पढे़ें:- दुनिया की नजरें बीजिंग पर, SCO सम्मेलन में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी और पुतिन

भारत ने मई तक खरीदा इतना तेल

थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस से कच्चे तेल के आयात में चीन और भारत दो सबसे बड़े ग्राहक बनकर उभरे हैं। 5 दिसंबर 2022 से मई 2025 के अंत तक, रूस के कुल कच्चे तेल निर्यात का 47% हिस्सा चीन को और 38% भारत को गया। 2024 में भारत ने रूस से प्रतिदिन लगभग 1.8 से 2.07 मिलियन बैरल कच्चा तेल आयात किया, जो उसकी कुल तेल आवश्यकता का 40% से 44% था। इस आयात का कुल मूल्य 52.73 अरब डॉलर आंका गया।

चीन और भारत सबसे बड़े हिस्सेदार

इसी तरह, चीन ने भी 2024 में रूस से प्रतिदिन 1.76 से 2 मिलियन बैरल कच्चा तेल खरीदा, जो उसके कुल तेल आयात का 20% से 22% था। इस खरीद की कुल कीमत लगभग 78 बिलियन यूरो रही। मार्च 2023 में चीन और भारत मिलकर रूस के 91% कच्चे तेल के निर्यात के हिस्सेदार बने थे।

Nato chief mark rutte warns india china brazil on russian oil trade threatens 100 percent tariff

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 16, 2025 | 11:19 AM

Topics:  

  • America
  • China
  • India
  • Russia-Ukraine War
  • Tariff War
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

कई गिरफ्तार, नेपाल में अलर्ट जारी… प्रदर्शनकारियों की भीड़ में घुसे लुटेरे, एक्टिव मोड पर सेना

2

‘हम नेचुरल पार्टनर…’ ट्रंप के दोस्त वाले पोस्ट पर पीएम मोदी ने दिया चौंकाने वाला जवाब

3

राजशाही की दस्तक! खत्म हुआ कम्युनिस्ट शासन… नेपाल में हिंदू राष्ट्र की आहट तेज

4

India-Nepal Trade: नेपाल में भड़की हिंसा का भारत पर कितना असर, दोनों देश के बीच कितने का व्यापार?

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.