टूट गया 56 साल पुराना रिकॉर्ड! NASA के Artemis II ने रचा इतिहास, चांद के सबसे करीब पहुंचे इंसान
NASA के Artemis II मिशन ने अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया है। चंद्रमा के 'फार साइड' से गुजरते हुए अंतरिक्ष यात्रियों ने Apollo 13 का 56 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
- Written By: अक्षय साहू
आर्टेमिस 2 ने तोड़ा अपोलो 3 की रिकार्ड (सोर्स- सोशल मीडिया)
NASA Artemis II Moon Mission: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के Artemis II मिशन ने अंतरिक्ष में खोज के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस मिशन के अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के पिछले हिस्से (फार साइड) से सफलतापूर्वक निकलकर पृथ्वी की ओर रवाना हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने चंद्रमा के उस क्षेत्र को बेहद करीब से देखा, जिसे अब तक सीमित रूप में ही अध्ययन किया गया था।
करीब 7 घंटे का यह चरण मिशन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया। इसी दौरान मिशन ने मानव इतिहास में चंद्रमा के आसपास सबसे अधिक दूरी तय करने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया। इस उपलब्धि के साथ Artemis II ने Apollo 13 का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने 1970 में 4,00,171 किलोमीटर की दूरी तय की थी।
अपोलो के बाद पहली बार मून मिशन
यह मिशन अपोलो कार्यक्रम के बाद पहली बार है, जब इंसानों को फिर से चंद्रमा के पास भेजा गया है। नासा का लक्ष्य अगले दो वर्षों में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास मानव को उतारना है, जो अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए एक बड़ा कदम होगा।
सम्बंधित ख़बरें
US-Iran War: खाड़ी देशों पर कहर बनकर टूट रहा ईरान…कुवैत, बहरीन और जॉर्डन पर ताबड़तोड़ दागे ड्रोन, मचा हड़कंप
Explainer: कतर के पूर्व शासक के निधन पर भारत क्यों मना रहा शोक? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
आगरा में FSDA की बड़ी कार्रवाई, ₹3.63 करोड़ की जब्त की गई नकली दवाएं; छापेमारी में 58 लाइसेंस रद्द, 9 पर FIR
परमाणु कार्यक्रम नहीं छोड़ा तो… फ्रांस ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी, तेहरान ने भी दी पलटवार की धमकी
मिशन में तीन अमेरिकी और एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। कनाडाई अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बिना किसी उपकरण के चंद्रमा को इतनी स्पष्टता से देखना बेहद रोमांचक और अविश्वसनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाली पीढ़ियां इस उपलब्धि को और आगे बढ़ाएंगी।
टीम ने साझा किया अनुभव
रिकॉर्ड बनने के बाद मिशन के दौरान भावुक क्षण भी सामने आए। अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा के दो क्रेटरों के नामकरण का प्रस्ताव रखा एक का नाम “इंटेग्रिटी” और दूसरा कमांडर रीड वाइसमैन की दिवंगत पत्नी “कैरल” के नाम पर रखने की बात कही गई। इस दौरान वाइजमैन भावुक हो गए और पूरी टीम ने एक-दूसरे को गले लगाया।
यह भी पढ़ें- ईरान पर हमला टाल सकते हैं ट्रंप! अल्टीमेटम खत्म होने से पहले आएगी खुशखबरी? जेडी वेंस ने जगाई उम्मीद
पृथ्वी और चंद्रमा की कई तस्वीरें जारी
मिशन पायलट विक्टर ग्लोवरने बताया कि उन्होंने एक ही फ्रेम में पृथ्वी और चंद्रमा दोनों की तस्वीर कैद की। उन्होंने कहा कि चंद्रमा की पहाड़ियां इतनी चमकदार दिख रही थीं मानो उन पर बर्फ जमी हो। यह दृश्य उनके लिए बेहद यादगार और अद्भुत अनुभव रहा।
