Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 13 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आगरा में FSDA की बड़ी कार्रवाई, ₹3.63 करोड़ की जब्त की गई नकली दवाएं; छापेमारी में 58 लाइसेंस रद्द, 9 पर FIR

FSDA Raid In Agra: आगरा में नकली दवाओं के नेटवर्क पर FSDA ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच टीम ने ₹3.63 करोड़ की दवाएं जब्त की हैं। इसका नेटवर्क कई राज्यों तक फैला है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 13, 2026 | 04:52 PM

नकली दवाओं पर जांच एजेंसी की छापेमारी (सोर्स- प्रतीकात्मक इमेज AI)

Follow Us
Follow Us:

Agra Fake Medicine Racket: फार्मासिस्ट और दवा कारोबारियों पर समाज की एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। मरीज डॉक्टर पर जितना भरोसा करता है, उतना ही भरोसा उस दवा पर भी करता है जो मेडिकल स्टोर से उसके हाथों तक पहुंचती है। ऐसे में यदि दवा कारोबार से जुड़े लोग ईमानदारी से काम करें तो लाखों लोगों की जिंदगी सुरक्षित रहती है, लेकिन यदि इसी व्यवस्था में बेईमानी घुस जाए तो इसका सबसे बड़ा खामियाजा आम लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ सकता है।

आगरा में हजार से अधिक मेडिकल स्टोर और थोक दवा कारोबारी संचालित हैं। इनकी जिम्मेदारी है कि कंपनियों से मिलने वाली असली और गुणवत्तापूर्ण दवाओं को बिना किसी छेड़छाड़ के फुटकर विक्रेताओं और मरीजों तक पहुंचाया जाए। लेकिन आरोप है कि मुनाफे की अंधी दौड़ में कुछ लोग इस जिम्मेदारी को भूलकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने में जुटे हुए हैं।

नकली दवाओं के नेटवर्क का हुआ खुलासा

आगरा में बीते कई दशकों से नकली और संदिग्ध दवाओं का कारोबार समय-समय पर सामने आता रहा है। पिछले छह महीनों में फव्वारा स्थित दवा बाजार और उससे जुड़े प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) द्वारा लगातार छापेमारी और सैंपलिंग की कार्रवाई की गई है। इन अभियानों के दौरान कई नामी कंपनियों के नाम पर तैयार की गई संदिग्ध और कथित नकली दवाओं के नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

सम्बंधित ख़बरें

PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO

सिर्फ इंसानों के लिए नहीं, अब कुत्तों की पसंद के रंगों में आएगी कार; प्यूजो का ये फीचर्स देख रह जाएंगे दंग

चहल और ईशांत की नई पारी, क्रिकेट के बाद अब बिजनेस की पिच पर दोनों खिलाड़ी, बोले- हमारा प्रोडक्ट बनेगा नंबर 1

Weather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट

कई राज्यों में होती है सप्लाई

जांच एजेंसियों के अनुसार यह नेटवर्क केवल आगरा तक सीमित नहीं है। कथित तौर पर यहां से दवाओं की आपूर्ति मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों तक की जा रही है। कुछ मामलों में सीमा पार बांग्लादेश तक सप्लाई के आरोप भी सामने आए हैं। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि सरकारी संस्थानों और अस्पतालों में सप्लाई होने वाली दवाओं की श्रृंखला तक भी ऐसे तत्व पहुंचने की कोशिश करते रहे हैं, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

कार्रवाई पर परिजनों के नाम संचालित करते हैं फर्म

यह पहली बार नहीं है जब औषधि विभाग ने कार्रवाई के दौरान संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए हों या बड़ी कंपनियों के नाम से मिलते-जुलते उत्पाद पकड़े हों। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कार्रवाई तेज होने के बाद इस कारोबार से जुड़े कई लोग सीधे सामने आने के बजाय अपने परिजनों और रिश्तेदारों के नाम पर फर्में संचालित कर कारोबार को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि नकली दवाओं के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए केवल सरकारी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि ईमानदार दवा कारोबारियों, मेडिकल स्टोर संचालकों और आम नागरिकों की भागीदारी भी जरूरी है। क्योंकि दवा में मिलावट या नकली दवा का इस्तेमाल केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि किसी की जिंदगी के साथ किया गया सबसे बड़ा धोखा है।

FSDA की टीमों ने ₹3.63 करोड़ की दवा की जब्त

FSDA की टीमों ने आगरा की 13 दवा फर्मों और प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान करीब ₹3.63 करोड़ मूल्य की दवाओं को जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने जांच के लिए 35 संदिग्ध दवा नमूनों को प्रयोगशाला भेजा है, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढे़ं- UP में ताश के पत्तों की तरह फेंटे गए अधिकारी, एक ही झटके में 182 PCS अफसरों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

विभागीय जांच में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद 58 दवा लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। इसके अलावा नकली और फर्जी दवाओं के कारोबार से जुड़े मामलों में 9 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। कई प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई भी की गई है। विभाग की कार्रवाई साहब संदेश देती है कि आगरा में थोड़ा बहुत नहीं बहुत कुछ गड़बड़ है।

Agra fake medicine racket fsda raid rs 3 63 crore drugs seized

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2026 | 04:52 PM

Topics:  

  • Agra News
  • Drug Seized
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.