-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Mysterious Yellow Brick Road Discovered At Bottom Of Pacific Ocean See Vide
समुद्र के अंदर मिली रहस्मयी पिले रंग की सड़क, जिसे देख वैज्ञानिक भी हुए हैरान, देखें वीडियो
- Written By: काजल चोपड़े
यह सड़क हवाई आइलैंड के उत्तर दिशा में पाई गई है।

File
नई दिल्ली: अक्सर कहा जाता है कि, अंतरिक्ष में कई रहस्य छिपे हुए हैं। अंतरिक्ष के अलावा समंदर (Ocean) की गहराइयों में कई राज छुपे हुए है। समंदर से कभी कोई अजीब जिव सामने आता है, तो कभी कोई छिपा हुआ खजाना मिल जाता है। लेकिन, इस बार समंदर में कुछ ऐसा मिला जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा। समंदर की तलहटी में एक सड़क (Yellow Brick Road in the Ocean) मिली है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गए हैं।
प्रशांत महासागर की तलहटी में मिली इस सड़क को एक्सप्लोरेशन वेसल नॉटिलस (Exploration Vessel Nautilus) के रिसर्चर्स ने ढूंढ निकाला है। यह सड़क हवाई आइलैंड के उत्तर दिशा में पाई गई है। दरअसल, समंदर की गहराई में एक खोज अभियान चल रहा था। इस दौरान वैज्ञानिकों को समंदर में ईंटों से बनी पीले रंग की सड़क दिखाई दी। पहले तो वह यह सड़क देख हैरान रह गए कि आखिर समुद्र के अंदर ये सड़क आई कहां से ? वहीं, रिसर्चर्स ने तो मज़ाक में इसे दूसरी दुनिया का रास्ता भी कह दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
नशे के खिलाफ US Military Strike! समुद्र के बीच संदिग्ध ड्रग्स नाव पर हमला, 2 की मौत, 1 व्यक्ति की तलाश जारी
समुद्र में ‘टिक-टिक’ करता रूसी टाइम बम, यूरोप के सामने ‘मौत का कुआं’ बना यह जहाज; क्या आने वाला है महाविनाश?
भूमध्य सागर बना ‘कब्रगाह’! रिकॉर्ड संख्या में लापता हो रहे शरणार्थी, सरकारों की चुप्पी से बढ़ी टेंशन
हिंद महासागर में ईरानी जहाज IRIS Dena को अमेरिका ने डुबोया, 2 अन्य जहाजों ने ली भारत और श्रीलंका में शरण
समंदर के अंदर पिले रंग की सड़क को ढूंढने वाले एक्सप्लोरेशन वेसल नॉटिलस के शोधकर्ताओं ने एक वीडियो भी यूट्यूब पर शेयर किया है। उन्हें सड़क Papahānaumokuākea Marine National Monument (PMNM) में लिलिसुओकलानी रिज (Liliʻuokalani ridge) के सर्वेक्षण के दौरान मिली। ये दुनिया के सबसे बड़े समुद्री संरक्षण वाले क्षेत्रों में से एक है। अगर इस सड़क के आकार की बात करें तो ये अमेरिका के सभी नेशनल पार्क को मिलाने के बाद भी उनसे बड़ा निकलेगा। अब तक इसके 3 फीसदी क्षेत्र को ढूंढा जा सका है, जिसमें से ये पीली सड़क भी एक है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देख सकते हैं कि, रिसर्चर्स समुद्र के अंदर पीली सड़क ढूंढ रहे है। इसमें सड़क की ईंटों की तरह ही आयताकार ब्लॉक्स लगाए गए हैं। ये एक काल्पनिक आईलैंड है, जिसके समुद्र में डूबने की एक पौराणिक ग्रीक कहानी है। बता दें कि, सड़क की तरह दिखने वाली ये आकृति असल में सड़क नहीं है, बल्कि एक सूखी हुई झील की तलहटी है। ये किसी ज्वालामुखी के फटने के बाद बनी भौगोलिक संरचना हो सकती है, जो टूटी हुई रोड की तरह दिख रही है।
Mysterious yellow brick road discovered at bottom of pacific ocean see vide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














