- Hindi News »
- World »
- Munirs Lions To Rats Pakistan Honour Sold Ten Rupees Pok Viral Video
दस रुपए में बिक गई पाकिस्तान की इज्जत, मुनीर के शेर बने चूहे, PoK से आया मजेदार VIDEO
Pok Protest latest News: पीओके में हिंसक प्रदर्शन के कारण तीन हजार अतिरिक्त रेंजर्स तैनात किए गए, लेकिन प्रदर्शनकारी हथियार छीनकर पाक सेना की नाकामी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
- Written By: अक्षय साहू

नीलाम होती पाकिस्तानी रेंजर्स की वर्दी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pok Protest: पाकिस्तानी सरकार और पाकिस्तानी सेना कई बार खुद को दुनिया की सबसे बहादुर फौज बताती है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने पाकिस्तान के दावों की पोल खोलकर रख दी है। साथ ही यह साबित कर दिया है कि मुनीर की फौज सिर्फ बातों की शेर है।
दरअसल, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सरकार और सेना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इसके चलते पीओके में तीन हजार अतिरिक्त पाकिस्तानी रेंजर्स को तैनात किया गया है, ताकि हालात को काबू में किया जा सके। हालांकि, पाक फौज इसमें न सिर्फ बुरी तरह से नाकाम हुई है, बल्कि प्रदर्शनकारियों ने उनके हथियार छीनकर उन्हें नीलाम करने का वीडियो भी बना लिया है।
प्रदर्शनकारियों ने बनाया मजेदार वीडियो
पीओके में पिछले कई दिनों से सरकार की अनदेखी के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं। इस दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार हिंसक झड़पें हुईं। वायरल वीडियो ऐसे ही किसी झड़प के बाद का है, जिसमें प्रदर्शनकारी सेना से ज़ब्त किए गए सामान जैसे हेलमेट, शील्ड और वर्दी को दस-दस रुपये में नीलाम करते नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
ईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
देर रात 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा चीन, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं दर्जनों इमारतें; मलबे में दबे कई लोग
मैक्सिको में बेखौफ बदमाशों का कहर, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बच्चे समेत 10 की मौत; दहशत में घर छोड़ भाग रहे लोग
Civilians in Pakistan Occupied Jammu & Kashmir (PoJK) are mocking Pakistani security forces by keeping their uniform, helmets and shields on sale for Rs. 10 at the protest site. #Muzaffarabad #PoK pic.twitter.com/PTvQP1eWhx — Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) October 2, 2025
इसके अलावा, सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी सेना के जवान बंदी बने नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुनीर के शेर प्रदर्शनकारियों के सामने भीगी बिल्ली बने, बंधे हुए बैठे हैं। इसके अलावा भी कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें पाकिस्तानी सैनिक बेबस नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
वायरल हो रहे वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूज़र ने 1971 के युद्ध की ओर इशारा करते हुए लिखा, “उस समय उन्होंने 93,000 राइफलें गिराई थीं, आज भी वही कहानी दोहराई जा रही है। पाकिस्तान के साथ कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं।” वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा, “पीओके के लोग जेब खर्च के लिए सेना का सामान बेच रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान में वर्दी भी सम्मान नहीं खरीद सकती।”
यह भी पढ़ें: PoK में झूठे साबित हुए मुनीर, मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार में उमड़ा हुजूम, टेंशन में इस्लामाबाद
बता दें, पीओके के लोग पाकिस्तान सरकार की अनदेखी और सेना के जुल्मों से परेशान होकर अपने अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार उनके संसाधनों का उपयोग तो करती है, लेकिन उन्हें राजनीति और अधिकारों से जानबूझकर दूर रखा जाता है।
Munirs lions to rats pakistan honour sold ten rupees pok viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
May 18, 2026 | 11:49 AMइजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
May 18, 2026 | 11:48 AMमहाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 18, 2026 | 11:45 AMअकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:44 AM…तो देश में रहने का अधिकार नहीं, वंदे मातरम के विरोध पर मौलाना मदनी पर भड़कीं मंत्री अग्निमित्रा पॉल
May 18, 2026 | 11:42 AMAngel Number 11:11 Meaning: यदि आपको भी बार-बार दिखता है 11:11 का शुभ नंबर, तो समझिए खुलने वाले हैं आपके भाग्य
May 18, 2026 | 11:41 AMचलती ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा रहा युवक, इस हरकत को देख भड़के लोग; वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 11:37 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













