- Hindi News »
- World »
- Munir Exposed Liar In Pok Funeral Crowds Islamabad Under Tension
PoK में झूठे साबित हुए मुनीर, मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार में उमड़ा हुजूम, टेंशन में इस्लामाबाद
Pok Protest latest News: पीओके के मुजफ्फराबाद में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच जन आक्रोश चरम पर है। गुरुवार को मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार में हजारों शामिल हुए। अब तक 12 की मौत हो चुकी है।
- Written By: अक्षय साहू

सांकेतिक तस्वीर
PoK Protests: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की राजधानी मुजफ्फराबाद में गुरुवार को स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। यहां पिछले कई दिनों से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी हैं। 2 अक्टूबर के प्रदर्शन में मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें शामिल होने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसे देखकर पाकिस्तानी सरकार और सेना की नींद हराम हो गई है।
स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, 29 सितंबर को हुई हिंसक झड़पों में कम से कम आठ लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा मंगलवार को पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी में भी चार लोगों के मारे जाने की सूचना है। इन मौतों ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है और सरकार की नीतियों के खिलाफ गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है।
सरकार की अनदेखी के खिलाफ प्रदर्शन
पीओके में जारी प्रदर्शन का नेतृत्व जम्मू-कश्मीर संयुक्त आवामी एक्शन कमेटी (JKJAC) कर रही है। JKJAC का दावा है कि उनका आंदोलन अचानक नहीं भड़का, बल्कि यह सालों से जनता की जरूरतों की अनदेखी का नतीजा है। पीओके के लोगों का आरोप है कि पाकिस्तानी सरकार जानबूझकर उन्हें राजनीतिक और आर्थिक अधिकार देने से बचती रही है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोगों को आटा और बिजली जैसी बुनियादी चीजों की भी भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
इजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
ईरान का नक्शा और लाल तीर… ट्रंप के इस पोस्ट ने बढ़ाई दुनिया की धड़कनें, शुरू होने वाला है बड़ा सैन्य ऑपरेशन?
देर रात 5.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा चीन, ताश के पत्तों की तरह बिखरीं दर्जनों इमारतें; मलबे में दबे कई लोग
मैक्सिको में बेखौफ बदमाशों का कहर, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बच्चे समेत 10 की मौत; दहशत में घर छोड़ भाग रहे लोग
Protests intensified in POK 🔥 Thousands are marching from Jhelum valley towards Muzaffarabad in protest against Pakistan government pic.twitter.com/ovlZy9x9rb — Major Pawan Kumar, Shaurya Chakra (Retd) 🇮🇳 (@major_pawan) October 3, 2025
इसके अलावा, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पाकिस्तान की सरकार और सेना पीओके के संसाधनों का उपयोग तो करती हैं, लेकिन इसका लाभ जनता को नहीं मिलता। लोगों ने इससे पहले भी अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन हर बार उन्हें खोखले वादों के अलावा कुछ नहीं मिला। इससे परेशान होकर अब लोग सड़कों पर उतरकर हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘उंगली उठाओगे तो तोड़ दूंगी…’, मरियम नवाज ने बिलावल को दी चेतावनी, पाकिस्तान में मचा तहलका
आंदोलन को कुचलने की फिराक में सेना
बता दें कि 29 सितंबर को JKJAC की अपील पर बंद और चक्का जाम किया गया था। इस दौरान सेना और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। सरकार स्थिति को काबू करने के नाम पर आंदोलन को कुचलने की कोशिश कर रही है। पीओके में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इसके अलावा, सेना इसे बाहरी साजिश करार देने में लगी है, लेकिन अंतिम संस्कार में उमड़े लोगों के हुजूम ने यह साबित कर दिया कि यह केवल कुछ लोगों का विरोध नहीं, बल्कि व्यापक जन असंतोष है।
Munir exposed liar in pok funeral crowds islamabad under tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate: झटके के बाद संभला सराफा बाजार! रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचे दाम! जानें लेटेस्ट रेट
May 18, 2026 | 12:15 PMगर्मी का असर: भंडारा में गहराया जल संकट! जलाशयों में बचा सिर्फ 28% पानी, प्रशासन की अपील; संभलकर करें जल उपयोग
May 18, 2026 | 12:14 PMछोटी कार, बड़ा धमाका, तंग गलियों और भारी ट्रैफिक के लिए बेस्ट हैं ये Budget Cars
May 18, 2026 | 12:13 PMMP Deputy CM Hospitalized: एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अस्पताल में भर्ती, लू लगने के कारण बिगड़ी तबीयत
May 18, 2026 | 12:10 PMनागपुर में RSS मुख्यालय के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई वारदात; इलाके में मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 12:10 PMएक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 12:07 PMइंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या?
May 18, 2026 | 12:03 PMवीडियो गैलरी

केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM














