मुनीर ने बुशरा बीबी को बनाया मोहरा, इमरान के खुलासे से पाकिस्तान में मचा हड़कंप
Imran khan vs Munir: इमरान ने कहा कि आसिम मुनीर ने मेरे खिलाफ निजी दुश्मनी पाल ली है और अब बुशरा बीबी को निशाना बनाकर मुझे मानसिक रूप से कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।
- Written By: अमन उपाध्याय
इमरान खान और असीम मुनीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान, जो इस समय जेल में बंद हैं उन्होंने एक बार फिर देश के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इमरान का कहना है कि उन्हें जेल में आतंकवादियों से भी बदतर हालात में रखा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जेल में उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी आसिम मुनीर पर होगी। इमरान खान ने बताया कि हाल के दिनों में जेल में उनके साथ व्यवहार और अधिक कठोर हो गया है। उन्होंने अपनी पत्नी बुशरा बीबी की स्थिति पर भी चिंता जताते हुए बताया कि उनकी कोठरी से TV तक हटा दिया गया है और दोनों के मौलिक तथा कानूनी अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि एक सैन्य अधिकारी, जो हत्या का दोषी है, उसे जेल में वीआईपी सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि उन्हें खुद लगातार अत्याचार और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। इमरान खान ने कहा, “मैंने कभी भी अन्याय के सामने सिर नहीं झुकाया और न ही झुकाऊंगा।”
सेना प्रमुख के निर्देश पर कार्रवाई
इमरान खान ने आरोप लगाया कि जेल में एक कर्नल और जेल अधीक्षक सेना प्रमुख के सीधे निर्देशों पर कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) से अपील की कि अगर जेल में उनके साथ कुछ भी अनहोनी होती है, तो पार्टी को सेना प्रमुख आसिम मुनीर को ज़िम्मेदार ठहराना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Meloni Trump Controversy: अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो… इटली की PM मेलोनी का ट्रंप पर तीखा पलटवार
बैक-टू-बैक ब्लास्ट से दहला पाकिस्तान, बन्नू में आतंकियों ने गाड़ियों को बनाया निशाना; 7 लोगों ने गवांई जान
24 घंटे भी नहीं टिका युद्धविराम! दक्षिणी लेबनान पर इजरायल ने की एयर स्ट्राइक, 5 लोगों की मौत
बांग्लादेश में हिंदुओं का विरोध प्रदर्शन: ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, सड़कों पर उतरे लोग
बुशरा बीबी से मिलने की कोशिश
इमरान खान ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जनरल आसिम मुनीर उनके खिलाफ व्यक्तिगत बदले की भावना से काम कर रहे हैं। इमरान के मुताबिक, जब उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान मुनीर को ISI प्रमुख के पद से हटाया था, तभी से यह टकराव शुरू हुआ। उन्होंने दावा किया कि पद से हटाए जाने के बाद मुनीर ने जुल्फी बुखारी के जरिए उनकी पत्नी बुशरा बीबी से मिलने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। इमरान खान का कहना है कि तभी से मुनीर ने इसे निजी दुश्मनी बना लिया और अब वह उन्हें मानसिक रूप से तोड़ने के लिए बुशरा बीबी को निशाना बना रहे हैं।
यह भी पढे़ें:- ‘है हक हमारा आजादी…’ पहले बलूच अब वजीरिस्तान, तीन टुकड़ों में टुटेगा पाकिस्तान
कादिर ट्रस्ट मामले में 14 साल की सजा
इमरान खान पिछले करीब 2 सालों से जेल में हैं और उनके ऊपर कई आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भी अल-कादिर ट्रस्ट मामले में 14 साल की सजा सुनाई गई है। इमरान पहले भी कई बार यह कह चुके हैं कि उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ की गई कार्रवाइयां एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा हैं, जिसका उद्देश्य उन्हें दबाना और कमजोर करना है।
