अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला, काबुल अस्पताल कांड पर भारत ने पाकिस्तान को घेरा; जानें क्या कुछ कहा
Kabul Hospital Airstrike: पाकिस्तान ने काबुल के ओमिद अस्पताल पर हवाई हमला किया है, जिसमें 400 से अधिक लोग मारे गए हैं। भारत ने इस कृत्य को अमानवीय बताते हुए अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की मांग की है।
- Written By: अमन उपाध्याय
भारत ने अफगानिस्तान हमले की निंदा की, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
India Condemns Kabul Attack: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक भीषण मानवीय त्रासदी सामने आई है। पाकिस्तान द्वारा काबुल के एक अस्पताल पर किए गए हवाई हमले में करीब 400 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हमले पर भारत सरकार ने अत्यंत सख्त रुख अपनाते हुए इसकी कड़ी निंदा की है और इसे ‘अमानवीय’ व ‘कायरतापूर्ण’ कृत्य करार दिया है।
ओमिद अस्पताल पर बरसे बम
तालिबान अधिकारियों और स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह हमला सोमवार (16 मार्च) की रात करीब 9 बजे काबुल स्थित 2,000 बेड वाले ‘ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल’ को निशाना बनाकर किया गया। हमले के वक्त अस्पताल मरीजों से भरा हुआ था। तालिबान के उपप्रवक्ता मुल्ला हमदुल्ला फितरत ने बताया कि इस हवाई हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है जिससे मरने वालों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है जबकि 250 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
भारत की सख्त प्रतिक्रिया
भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस हमले की तीव्र भर्त्सना की। नई दिल्ली ने स्पष्ट रूप से कहा कि निहत्थे नागरिकों और मरीजों पर की गई इस हिंसा को किसी भी तरह से ‘सैन्य कार्रवाई’ नहीं ठहराया जा सकता। भारत ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह अपनी आंतरिक विफलताओं और कमियों को छिपाने के लिए बार-बार सीमा पार हिंसा और निर्दोषों के नरसंहार का सहारा ले रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
लेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
ईरान की नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी की हालत नाजुक, जेल में कार्डियक क्राइसिस के बाद अस्पताल में भर्ती
ईरान को ‘टोल’ दिया तो खैर नहीं: अमेरिका ने शिपिंग कंपनियों को दी कड़ी चेतावनी, होर्मुज में बढ़ा तनाव
यमन के तट पर तेल टैंकर ‘M/T Eureka’ का अपहरण, सोमालिया की ओर ले गए हथियारबंद हमलावर
Our statement on Pakistan’s cowardly targeting of Kabul Hospital 🔗 https://t.co/uYbQhhc8MC pic.twitter.com/KVEaLyBtTB — Randhir Jaiswal (@MEAIndia) March 17, 2026
रमजान के पवित्र महीने में बर्बरता
भारत ने इस बात पर भी गहरा दुख और रोष जताया कि यह हमला रमजान जैसे पवित्र महीने के दौरान किया गया है। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘रमजान के महीने में अस्पताल और मरीजों को जानबूझकर निशाना बनाना न केवल अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है, बल्कि यह किसी भी नैतिकता के खिलाफ है’। भारत ने जोर देकर कहा कि कोई भी धर्म या कानून अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर हमले की अनुमति नहीं देता।
यह भी पढ़ें:- कल दी थी धमकी, आज हो गए शिकार? अली लारिजानी के ठिकानों पर इजरायल की एयरस्ट्राइक; ईरान में मचा हड़कंप
अफगानिस्तान की संप्रभुता पर प्रहार
भारत सरकार ने इस एयरस्ट्राइक को अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर सीधा हमला बताया है। नई दिल्ली ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे इस बर्बरता के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करें और अफगानिस्तान में नागरिकों पर हो रहे इन हमलों को तुरंत रुकवाएं। भारत ने इस कठिन समय में अफगानिस्तान के लोगों के साथ खड़े रहने और उनके प्रति अपना अटूट समर्थन दोहराया है।
