यमन के तट पर तेल टैंकर ‘M/T Eureka’ का अपहरण, सोमालिया की ओर ले गए हथियारबंद हमलावर
Oil Tanker Hijacking Yemen: यमन के शबवा प्रांत के पास हथियारबंद लोगों ने तेल टैंकर M/T EUREKA को अगवा कर लिया है। यमन कोस्ट गार्ड जहाज को ट्रैक करने और चालक दल को बचाने के लिए ऑपरेशन चला रही है।
- Written By: अमन उपाध्याय
सांकेतिक फोटो (सो. AI)
Oil Tanker Hijacking Yemen Gulf Of Aden: अदन की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। यमन के कोस्ट गार्ड ने शनिवार को बताया है कि शबवा प्रांत के तट के पास एक तेल टैंकर का अपहरण कर लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि हथियारबंद हमलावरों ने बीच समुद्र में टैंकर पर चढ़कर उसे अपने नियंत्रण में ले लिया और अब उसे सोमालिया के तरफ अदन की खाड़ी की ओर ले जा रहे हैं।
जहाज को ट्रैक करने के लिए सैन्य अभियान
अपहरण हुए जहाज की पहचान ‘M/T EUREKA’ के रूप में हुई है। यमन कोस्ट गार्ड के अनुसार, टैंकर की वर्तमान स्थिति का पता लगा लिया गया है और जहाज को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि उनकी पहला काम जहाज पर सवार चालक दल को सुरक्षित निकालना है।
UKMTO की चेतावनी
इस अपहरण से ठीक पहले, ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ (UKMTO) ने यमन के बंदरगाह शहर मुकल्ला से लगभग 84 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट दी थी। एक अन्य मालवाहक जहाज के मास्टर ने बताया था कि एक हरे रंग की छोटी नाव और एक सफेद मछली पकड़ने वाले जहाज ने उनके जहाज के बहुत करीब आने की कोशिश की थी।
सम्बंधित ख़बरें
नहीं खत्म होगी ईरान-अमेरिका जंग! तेहरान को ट्रंप पर रत्तीभर भरोसा नहीं, दोनों देशों में तनाव चरम पर
इल्हान उमर ने अपने भाई से की शादी? डोनाल्ड ट्रंप के दावों से मचा बवाल, जानें निकाह को लेकर क्या कहता है इस्लाम
अमेरिका इन देशों को देगा 8.6 अरब डॉलर के हथियार, ईरान जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दांव; आलोचकों पर साधा निशाना
अमेरिका की दिग्गज ‘स्पिरिट एयरलाइंस’ डूबी: शनिवार से सभी उड़ानें बंद, ट्रंप प्रशासन के साथ डील हुई फेल
UKMTO ने इस क्षेत्र से गुजरने वाले सभी व्यापारिक जहाजों को अधिक से अधिक सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध हलचल की तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह दी है। जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि क्या टैंकर के अपहरण और मुकल्ला के पास हुई इस घटना के तार कहीं आपस में जुड़े हुए तो नहीं है।
व्यापार मार्ग पर बढ़ता खतरा
बता दें कि अदन की खाड़ी दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है जो अरब सागर को लाल सागर और स्वेज नहर से जोड़ती है। जानकारों को लगता है कि इस समुद्री रास्ते में होने वाली ये घटनाएं कोई इत्तेफाक नहीं हैं। बल्कि इन्हें समुद्री लुटेरों या इलाके के विद्रोही गुटों ने आपस में योजना बनाकर और मिलकर अंजाम दिया है।
यह भी पढ़ें:- नहीं खत्म होगी ईरान-अमेरिका जंग! तेहरान को ट्रंप पर रत्तीभर भरोसा नहीं, दोनों देशों में तनाव चरम पर
दुनिया भर के व्यापारिक जहाजों के मालिकों की चिंता फिर से बढ़ गई है। इसकी वजह यह है कि इस समुद्री इलाके में बहुत पहले से लुटेरों का खतरा रहा है और क्षेत्रीय तनाव के कारण यह रास्ता पहले से ही असुरक्षित रहा है।
