Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शांति के नाम पर ISI की खौफनाक चाल! PoK की पीस कमेटी में शामिल हुआ जैश कमांडर

Peace Committee Protests: PoK में चल रहे JAAC आंदोलन को कुचलने के लिए रावलाकोट भेजी गई पीस कमेटी में जैश कमांडर इलियास कश्मीरी के शामिल होने के खुलासे से पाकिस्तानी चाल बेनकाब हो गई है।

  • Written By: प्रिया सिंह
Updated On: Aug 05, 2026 | 03:35 PM

पीओके आंदोलन पीस कमेटी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

PoK Protest Jaish Terrorist Joins Alleged Peace Committee Delegation In Rawalakot: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK में इन दिनों वहां के नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चला रहे हैं। इस जन आंदोलन को कुचलने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने अब नया पैंतरा आजमाया है। इसके तहत रावलाकोट में वार्ता के बहाने एक तथाकथित पीस कमेटी को वहां भेजा गया है। लेकिन इसके पर्दे के पीछे पाकिस्तान ने ऐसा खेल खेला है जिसने उसकी नीयत पूरी तरह उजागर कर दी।

दरअसल रावलाकोट भेजे गए इस प्रतिनिधिमंडल में जैश का कुख्यात आतंकी कमांडर इलियास कश्मीरी भी शामिल है। वहां से सामने आए एक वीडियो में वह साफ तौर पर कैमरे की नजरों से खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। वार्ता के बहाने आतंकी कमांडर को भेजना साबित करता है कि वहां शांति के नाम पर बहुत बड़ा खेल चल रहा है। इस दल में आतंकी की मौजूदगी ने पाकिस्तान और ISI की पोल पूरी तरह खोल दी है।

शांति प्रतिनिधिमंडल में जैश का खूंखार आतंकी

बता दें कि इलियास कश्मीरी साधारण अपराधी नहीं है बल्कि वह भारत के खिलाफ कई आतंकी साजिशों में शामिल रहा है। उसने दावा किया था कि भारतीय सेना की कार्रवाई में मसूद अजहर के परिवार के लोग मारे गए थे। अब उसी आतंकी को वार्ताकार बनाकर भेजना दर्शाता है कि पाकिस्तान आंदोलन को बलपूर्वक दबाना चाहता है। इस खुलासे के बाद वहां के स्थानीय प्रदर्शनकारियों में पाकिस्तान की दमनकारी नीति के खिलाफ भारी गुस्सा है।

सम्बंधित ख़बरें

ब्राजील की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग! जोरदार धमाकों के बाद अफरा-तफरी का माहौल

दुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार

सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में पृथ्वीराज चव्हाण का पुतला दहन, धाराशिव में शिवसेना-NCP में झड़प

CCMP-BHMS डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन का विरोध, महाराष्ट्र में 50,000 डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल, OPD ठप

लश्कर-ए-तैयबा का आंदोलनकारियों के खिलाफ दुष्प्रचार

इस घटनाक्रम में एक और पहलू यह है कि आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा भी अब मैदान में उतर आया है। लश्कर के आतंकी इस स्थानीय जन आंदोलन के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और इसके नेताओं को गद्दार घोषित कर रहे हैं। वे सोशल मीडिया के जरिए इस आंदोलन को बदनाम करने और लोगों को डराने का दुष्प्रचार अभियान चला रहे हैं। एक तरफ आतंकियों को वार्ताकार बनाना और दूसरी तरफ उनसे धमकी दिलवाना वहां की सेना की सोची-समझी साजिश है।

यह भी पढ़ें: ब्राजील की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग! जोरदार धमाकों के बाद अफरा-तफरी का माहौल

PoK के इस मामले ने पाकिस्तान की आतंकपरस्त नीतियों और उसकी खुफिया एजेंसी की भूमिका को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। झूठा नाटक करने वाली इस पीस कमेटी की हकीकत सामने आने के बाद ISI के इस खेल पर गंभीर सवाल उठे हैं। वहां के नागरिक अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे हैं और वे इस दमनकारी नीति के खिलाफ हैं। इस गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर कई नए सवाल खड़े हो गए हैं क्योंकि वहां सेना की भूमिका को लेकर मामला गहरा गया है।

Pok protest jaish terrorist joins alleged peace committee delegation in rawalakot

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2026 | 03:35 PM

Topics:  

  • Jaish
  • Kashmir
  • Lashkar-e-Taiba
  • Pakistan
  • PoK
  • Protestors
  • terrorist
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.