एल मेंचो के मरते ही CJNG में पड़ी फूट, 29 साल के एल योगर्ट ने खुद को घोषित किया कार्टेल का नया किंग- VIDEO
Mexico El Mencho Killed: मेक्सिको में एल मेंचो की मौत के बाद CJNG में सत्ता संघर्ष तेज हो गया है। 29 वर्षीय एल योगर्ट ने खुद को नया बॉस घोषित किया, जिससे हिंसा बढ़ने की आशंका है।
- Written By: अक्षय साहू
एल योगर्ट ने वीडियो जारी कर खुद को CJNG न्यू लीडर घोषित किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
CJNG New Leader El Yogurt: मेक्सिको में एक बड़े सैन्य अभियान के बाद देश में हिंसा बढ़ गई है। सेना ने जलिस्को राज्य के तपालपा इलाके में एक ऑपरेशन के दौरान जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल (CJNG) के प्रमुख नेता एल मेंचो को मार गिराया। उसका असली नाम नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वंटेस था। वह लंबे समय से इस खतरनाक ड्रग कार्टेल का सरगना था। ऑपरेशन में वह गंभीर रूप से घायल हुआ और मेक्सिको सिटी ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
एल मेंचो 59 साल का था और पहले पुलिस अधिकारी रह चुका था। बाद में वह दुनिया के सबसे बड़े ड्रग माफिया में शामिल हो गया। अमेरिका ने उस पर 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम रखा था। उसका कार्टेल फेंटेनिल, कोकीन और मेथ जैसे नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। CJNG को मेक्सिको के सबसे ताकतवर अपराध संगठनों में गिना जाता है।
29 साल का एल योगर्ट बना संगठन का मुखिया
एल मेंचो की मौत के बाद सबसे बड़ा सवाल यह था कि अब कार्टेल की कमान कौन संभालेगा। अब खबरें आ रही हैं कि 29 साल का एक युवा गैंग सदस्य, जिसे “एल योगर्ट” कहा जाता है, ने खुद को CJNG का नया बॉस घोषित कर दिया है। उसने एक वीडियो जारी कर यह ऐलान किया। वीडियो में वह स्थानीय भाषा में बोल रहा है और उसके पीछे हथियारबंद लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
RBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
यूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक, CM योगी ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
🚨The new boss of the Jalisco Cartel is a 29-year-old nicknamed “El Yogurt” who led El Mencho’s personal death squad He survived a Mexican Navy raid last year and is reportedly more brutal than his predecessor, local media reported. pic.twitter.com/MlfL93ptoN — Sputnik (@SputnikInt) February 24, 2026
पर्सनल डेथ स्क्वाड का टीम लीडर
बताया जा रहा है कि एल योगर्ट पहले कार्टेल के अंदर एक खास टीम का लीडर था, जिसे एल मेंचो की पर्सनल डेथ स्क्वाड कहा जाता था। वह मिचोआकान का रहने वाला है। पहले वह CJNG के दुश्मन गुट “लोस वियाग्रास” से जुड़ा था, लेकिन 2022 में उसने पक्ष बदल लिया और CJNG में शामिल हो गया। इसके बाद वह तेजी से ताकतवर बनता गया।
एल योगर्ट एक विशेष सशस्त्र यूनिट चलाता है, जिसमें पूर्व कोलंबियाई और ग्वाटेमाला के सैनिक शामिल बताए जाते हैं। यह यूनिट मिचोआकान, जलिस्को, कोलिमा और क्विंटाना रू जैसे राज्यों में सक्रिय है और ड्रग तस्करी के रास्तों पर नियंत्रण रखती है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बहुत ही निर्दयी माना जाता है।
एल मेंचो की मौत के बाद गैंग में संघर्ष
एल मेंचो की मौत के बाद कार्टेल के अंदर सत्ता संघर्ष भी शुरू हो गया है। उसके बेटे “एल मेंचिटो” अमेरिका की जेल में हैं। इसके अलावा कुछ और लोग भी नेतृत्व की दौड़ में बताए जा रहे हैं। ऐसे में एल योगर्ट का खुद को नया बॉस घोषित करना आगे और हिंसा को बढ़ा सकता है।
यह भी पढ़ें: PM मोदी के लिए इजरायल में खिंची तलवारें! विपक्षी सांसदो ने किया विरोध का ऐलान, बताई हैरान करने वाली वजह
फिलहाल मेक्सिको के कई हिस्सों में हालात तनावपूर्ण हैं। सड़कों पर आगजनी, वाहनों को जलाने और रास्ते बंद करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थिति को काबू में रखने के लिए हजारों सैनिक तैनात किए गए हैं।
