पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ने अवैध शराब और गांजा कारोबार पर सख्ती के दिए निर्देश
West Bengal Drug Crackdown: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने पुलिस को दो सप्ताह के भीतर राज्यभर के अवैध शराब और गांजा अड्डों को चिन्हित कर ध्वस्त करने का निर्देश दिया है।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
सुवेंदु अधिकारी (सोर्स- सोशल मीडिया
Suvendu Adhikari West Bengal Drug Crackdown: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्यभर में अवैध शराब और गांजा के कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस को आदेश दिया कि अगले दो सप्ताह के भीतर पूरे राज्य में संचालित सभी अवैध शराब और गांजा अड्डों की पहचान कर उन्हें तत्काल ध्वस्त किया जाए। बारुईपुर के सूर्यपुर क्षेत्र में नए पुलिस थाने के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले शासनकाल में ऐसे अवैध अड्डों की संख्या बढ़ी, जिससे कई क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।
उन्होंने हाल ही में बारुईपुर में 12 वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि आरोपी नशे की हालत में था और आशंका जताई कि क्षेत्र में चल रहे किसी अवैध शराब अड्डे की इस अपराध में अप्रत्यक्ष भूमिका हो सकती है। मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस महानिदेशक को विशेष अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि सीमा क्षेत्रों की तरह अब ग्रामीण इलाकों में भी नियमित तलाशी और छापेमारी की जाए। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि उनके इलाके में कहीं अवैध शराब या गांजा का कारोबार चल रहा हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
बारुईपुर घटना का किया जिक्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि टीएमसी शासनकाल के दौरान राज्यभर में अवैध शराब और गांजा के अड्डों की संख्या बढ़ी, जिससे कई इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में पिछले सप्ताह 12 वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना में भी आरोपी नशे की हालत में था। उनका कहना था कि इलाके में संचालित किसी अवैध शराब के अड्डे की इस अपराध में अप्रत्यक्ष भूमिका हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी तेज, जस्टिस रंजना देसाई ने की नौ सदस्यीय समिति गठित
पश्चिम बंगाल में एंटी-गुंडा कानून लागू: 12 महीने तक हिरासत का प्रावधान, संपत्ति नुकसान पर भी होगी कार्रवाई
पुणे में ड्रग्स पर बड़ा प्रहार: कात्रज से 5.79 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, एंटी-नारकोटिक्स सेल ने तस्कर को दबोचा
बारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
अवैध शराब-गांजा अड्डों पर सख्ती
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने लोगों से भी अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में कहीं अवैध शराब या गांजा का अड्डा चल रहा हो तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस थाने को दें। बारुईपुर के सूर्यपुर क्षेत्र में नए पुलिस थाने का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले जघन्य अपराधों के पीछे कई बार अवैध शराब और गांजा के अड्डे बड़ी वजह बनते हैं। इसलिए ऐसे अड्डों के बारे में पुलिस को जानकारी देना जरूरी है। जिससे अवैध शराब या गांजा बेचने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा सके।
ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने की तैयारी तेज, जस्टिस रंजना देसाई ने की नौ सदस्यीय समिति गठित
दो सप्ताह में कार्रवाई के निर्देश
उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निर्देश दिया कि अगले दो सप्ताह तक विशेष अभियान चलाकर पूरे राज्य में अवैध शराब और गांजा के अड्डों की पहचान की जाए और उन्हें ध्वस्त किया जाए। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बांग्लादेश सीमा से लगे इलाकों में इस तरह की तलाशी और छापेमारी नियमित रूप से की जाती है।
अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी उसी तरह का अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गांवों से भी अवैध शराब और गांजा के अड्डों का पूरी तरह सफाया किया जाना चाहिए, तभी समाज को इस “सामाजिक प्रदूषण” से मुक्ति मिल सकेगी।
