Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मध्यस्थता से टूटा कतर का हौसला! हमास-इजराइल विवाद में नहीं बन सका पंच, अब बोला- बहुत हुआ, और नहीं!

Hamas Israel conflict: हमास और इजराइल के बीच जारी संघर्ष में शांति स्थापित करने की कोशिशों से कतर अब थक चुका है। कई दौर की बातचीत के बावजूद युद्धविराम लागू नहीं हो पाया है। इजराइल के हमलों के चलते गाजा में मानवीय..

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Apr 20, 2025 | 07:51 PM

मध्यस्थता से टूटा कतर का हौसला, फोटो (सो, सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: जंग की शुरुआत से ही खाड़ी देश कतर हमास और इजराइल के बीच सुलह कराने की कोशिश में लगा हुआ है। कई बार समझौता होते-होते टल गया। साल की शुरुआत में ट्रंप की पहल पर जो सीजफायर हुआ था, उसे भी 18 मार्च को इजराइल ने तोड़ दिया। इसके बाद कतर ने एक बार फिर मध्यस्थता की कोशिश शुरू की।

कतर के प्रमुख वार्ताकार मोहम्मद अल-खुलैफी ने गाजा में युद्धविराम को लेकर चल रही बातचीत की धीमी रफ्तार पर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएफपी से बातचीत में कहा कि हम वार्ता प्रक्रिया में आने वाली रुकावटों और धीमेपन से जरूर निराश हैं। यह एक संवेदनशील मुद्दा है। अगर इजराइल का सैन्य अभियान लगातार जारी रहा तो गाजा के लोगों की ज़िंदगियां खतरे में पड़ सकती हैं। वार्ता में हो रही देरी और अनिश्चितता को लेकर कतर की नाराजगी साफ झलकती है।

नया समझौता कायम करने की कोशिश

मार्च की शुरुआत में इज़राइल और हमास के बीच संघर्षविराम का पहला चरण समाप्त हो गया था क्योंकि दोनों पक्ष भविष्य के लिए किसी ठोस योजना पर सहमति नहीं बना सके। खुलैफी ने कहा कि बीते कुछ दिनों से हम लगातार दोनों पक्षों को एक साथ लाने और उनके समर्थन से एक नया समझौता कायम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कठिनाइयों के बावजूद हम इस प्रयास में लगे रहेंगे।

कतर, अमेरिका और मिस्र के साथ मिलकर वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। हालांकि, कतर को इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना का सामना करना पड़ा है, जिन्होंने उस पर हमास का समर्थन करने का आरोप लगाया है।

विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जैसे-जैसे युद्ध की अवधि बढ़ती जा रही है, गाजा में मानवीय हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इज़राइल ने गाजा में पहुँचने वाली सभी मानवीय सहायता पर रोक लगा दी है। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 48 घंटों में इज़राइली हमलों में 90 फिलिस्तीनियों की जान गई है।

50,000 से अधिक लोगों की जा चुकी है जान

बता दें कि मार्च में इज़रायल और हमास के बीच चल रहा दो महीने का संघर्षविराम समाप्त हो गया, जिसके बाद इज़रायल ने हमास पर बंधकों को रिहा न करने का आरोप लगाते हुए अपने हमलों को और तेज कर दिया। रिपोर्टों के अनुसार, गाजा की लगभग 80% आबादी को अपने घरों से बेघर होना पड़ा है और हजारों लोग अस्थायी टेंटों में शरण ले रहे हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2023 से अब तक 50,000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

Mediation breaks qatar backs out hamas israel conflict no more efforts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 20, 2025 | 07:51 PM

Topics:  

  • Hamas
  • Israel
  • Qatar News
  • World News

सम्बंधित ख़बरें

1

हिंदी सिनेमा पर बैन! कनाडा में खालिस्तानियों ने दी कार्नी सरकार को खुली चेतावनी

2

साने ताकाइची बनेंगी जापान की पहली महिला PM, सत्ताधारी पार्टी ने चुना अपना नया नेता

3

PoK में हड़ताल थमी! प्रदर्शनकारियों के सामने झुकी पाक सरकार, आंदोलन खत्म करने का हुआ ऐलान

4

हाथ में कटोरा और चले खलीफा बनने… सऊदी अरब से डील के बाद उछलने लगा PAK

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.